पुनर्जागरण क्या था , परिभाषा एवं प्रारम्भ होने के प्रमुख कारण

Share With Friends

आज की इस पोस्ट में हम पुनर्जागरण से संबंधित क्लासरूम नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं अगर आप विश्व का इतिहास पढ़ने में रुचि रखते हैं तो आज की पुनर्जागरण क्या था , परिभाषा एवं प्रारम्भ होने के प्रमुख कारण पोस्ट में शामिल नोट्स को ध्यान से जरूर पढ़ें इस टॉपिक से लगभग सभी महत्वपूर्ण बातें हमने बिल्कुल शार्ट तरीके से बताने की कोशिश की है

हमारी आगामी पोस्ट में भी विश्व का इतिहास से संबंधित लगभग सभी अध्याय ऐसे ही टॉपिक अनुसार आपको पढ़ने के लिए मिलेंगे जिनसे आप घर बैठे शानदार तैयारी किसी भी परीक्षा के लिए कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुनर्जागरण क्या था , परिभाषा एवं प्रारम्भ होने के प्रमुख कारण

  • यूरोप में 14वीं से 16वीं शताब्दी तक मध्यकालीन कुरीतियों को समाप्त कर वैज्ञानिक भावना, मानवतावादी भावना तथा कला एवं साहित्य के विकास को स्थापित करने के लिए किया गया प्रयास, पुनर्जागरण कहलाता है।
  • पुनर्जागरण शाब्दिक अर्थ- ‘फिर से जागना’ अर्थात् ‘समस्त मानव का जागृत होना है।’
  • पुनर्जागरण को फ्रांसीसी भाषा में ‘रेनेसॉ’ कहा जाता है।
  • विश्व में सर्वप्रथम पुनर्जागरण की शुरुआत इटली के फ्लोरेंस नगर से हुई थी।
  • फ्लोरेंस नगर में जन्मे इटली के महान कवि दांते को पुनर्जागरण का अग्रदूत माना जाता है। इनकी प्रसिद्ध कृति ‘डिवाइन कॉमेडी’ है।
  • फ्लोरेंस नगर के मैकियावेली ने ‘द प्रिंस’ व ‘डिस्कोर्सेस ऑफ द फर्स्ट डेकेड ऑफ टाइटस लिवियस’ नामक कृतियाँ लिखी।
  • मैकियावेली को ‘आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक’ व ‘आधुनिक चाणक्य’ कहा जाता है।

पुनर्जागरण के प्रारम्भ होने के प्रमुख कारण –

1. धर्मयुद्ध

2. सामंतवाद का पतन

3. व्यापार-वाणिज्य का विकास

4. भौगोलिक खोजें

5. कागज व मुद्रण प्रणाली का आविष्कार

6. मंगोल साम्राज्य का उदय

7. शिक्षा एवं साहित्य का विकास

  • इस दौर में वर्ष 1486 में बार्थोलोम्यू डियाज ने अफ्रीका के दक्षिणी छोर की खोज की थी।
  • 1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिका की खोज तथा वर्ष 1498 में वास्को डी गामा ने भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी।
  • इसी दौर में महान वैज्ञानिक न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम का पता लगाया था।
  • सम्पूर्ण विश्व का चक्कर लगाने वाला प्रथम व्यक्ति मैगलन था।
  • 15वीं शताब्दी में गुटेनबर्ग ने प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया था।
  • कॉपरनिक्स ने सर्वप्रथम सूर्य को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का केन्द्र बिन्दु माना है।
  • पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक जियाटो को माना जाता है।
  • बाइबिल का जर्मन भाषा में अनुवाद मार्टिन लूथर ने किया था।
  • यूटोपिया नामक पुस्तक के रचियता टॉमस मूर है।
  • लियोनार्दो द विंसी ने ‘मोनालिसा’ तथा ‘द लास्ट सफर’ नामक विश्व प्रसिद्ध चित्र बनवाए।
  • ‘द लास्ट जजमेंट’ तथा ‘द फॉल ऑफ मैन’ माइकल एंजेलो की कृतियाँ है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

पुनर्जागरण क्या था : ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी वेबसाइट MISSION UPSC पर रोजाना विकसित कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग सभी विषयों के नोट्स इसी प्रकार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिन्हें पढ़ कर आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के तैयारी कर सकते हैं

2 thoughts on “पुनर्जागरण क्या था , परिभाषा एवं प्रारम्भ होने के प्रमुख कारण”

Leave a Comment