Share With Friends

indian constitution questions and answers : भारतीय संविधान एक ऐसा टॉपिक है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां से प्रश्न काफी बार परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं इसलिए इस पोस्ट में हम आपको भारतीय संविधान – वन लाइनर प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आगामी परीक्षाओं में अगर यहां से कोई प्रश्न आता है तो आपका उत्तर गलत ना हो | 

यह सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न है जो संविधान से संबंधित है इसलिए इन्हें आप एक बार अच्छे से जरूर पढ़ ले

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारतीय संविधान – वन लाइनर प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. विश्व में सबसे बड़ा संविधान किस देश का है ?

  • भारत का

प्रश्न. संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है ? 

  • एक प्रभुसत्ता संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य

प्रश्न. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है ?

  • ऑस्ट्रेलिया से

प्रश्न. भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना प्रारम्भ होती है ?

  • हम, भारत के लोग शब्दों से

प्रश्न. संविधान के अनुच्छेद – । में भारत को क्या कहा गया है ?

  • राज्यों का संघ

प्रश्न. किस वर्ष भारत एक प्रभुत्व सम्पन्न प्रजातांत्रिक गणराज्य बना ?

  • 1950 में

प्रश्न. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य क्या है ?

  • कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना

प्रश्न. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना है क्योंकि ?

  • राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है

प्रश्न. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया ?

  • 42 वें संशोधन द्वारा

प्रश्न. संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस नामों से किया गया है ?

  • भारत तथा इण्डिया

प्रश्न. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस स्वतंत्रता का वर्णन नहीं किया गया है ?

  • आर्थिक स्वतंत्रता

प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है ?

  • उद्देशिका

प्रश्न. किस सन् में भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्तव्य संविधान में शामिल किए गए थे ?

  • 1976 में

प्रश्न. अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?

  • एक बार

प्रश्न. भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम में किए गए थे ?

  • 42 वां संशोधन अधिनियम 1976 में

प्रश्न. नियंत्रक महालेखा परीक्षक नामक पद का सुझाव दिया गया ?

  • 1919 का अधिनियम

प्रश्न. संघीय प्रकार के शासन का एक गंभीर दोष है ?

  • पृथकता का खतरा

प्रश्न. संविधान बनाने समय कौन सा आदर्श प्रस्तावना में शामिल नहीं किया गया था ?

  • समाजवादी

प्रश्न. भारतीय संविधान ने भारतीय महासंघ की योजना किसके संविधान से ली थी ?

  • कनाडा

प्रश्न. भारत मे, एकल नागरिकता की अवधारणा अपनाई गई है ?

  •  इंग्लैंड से

ऊपर दिए गए प्रश्नों को आप जरूर याद कर लेना आपको यहां से कोई ना कोई प्रश्न आगामी परीक्षा में जरूर देखने को मिलेगा

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

हम आपके लिए इस वेबसाइट पर ऐसे ही टॉपिक अनुसार प्रश्न एवं क्लास रूम में तैयार किए गए नोट्स नि शुल्क लेकर आते हैं ताकि आप घर बैठे अपनी तैयारी कर सकें