Share With Friends

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची 2023 : आज जो नोट्स हम आपके लिए लेकर आये है वे ने केवल UPSC बल्कि SSC , RAILWAY , DELHI POLICE एवं अन्य सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इस पोस्ट में हम Static Gk notes ( 1 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर आपको निशुल्क उपलब्ध करवा रहे है जिन्हे आप आगामी परीक्षा के लिए पढ़ सकते है 

विश्व धरोहर सूची में भारत के अनेक धरोहर शामिल है जिनके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे यह एक पार्ट में कवर नहीं होगा इसलिए हम इसके लिए और भी पार्ट इसी वेबसाइट पर आपके लिए लेकर आएंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर

–      भारत में अब कुल 42 विश्व धरोहर संपत्तियाँ हैं, जिनमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित संपत्ति शामिल हैं।

1.   अजंता की गुफाएँ – 1983

–     अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास वाघोरा नदी के पास सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक शृंखला के रूप में स्थित हैं।

–      इसमें कुल 29 गुफाएँ (सभी बौद्ध) हैं।

–      यूनेस्को ने इसको वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल की सूची में सम्मिलित किया गया था।

2.    आगरा का किला– 1983

–      यह उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है।

–     यूनेस्को ने इसे वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

3.    ताज महल– 1983

–     ताज महल भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है।

–     यूनेस्को ने वर्ष 1983 में इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

4.   एलोरा की गुफाएँ– 1983  

–     ये गुफाएँ महाराष्ट्र की सह्याद्रि पर्वतमाला में अजंता की गुफाओं से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित हैं।

–     इसको यूनेस्को ने वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

5.   सूर्य मंदिर, कोणार्क– 1984

–     सूर्य मंदिर, कोणार्क पूर्वी ओडिशा के पवित्र शहर पुरी के पास स्थित है।

– यूनेस्को ने इसको वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

6.    महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह– 1984

–     महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह तमिलनाडु के काँचीपुरम में स्थित है।

–     यूनेस्को ने इसको वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

7.    केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान– 1985

–     केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर में स्थित है। इसको भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।

–     इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में जोड़ा गया था।

8.   काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान– 1985

– काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है।

–     यह राष्ट्रीय उद्यान भारतीय गैंडे ( एक सींग वाले गैंडे ) के लिए प्रसिद्ध है।

–      वर्ष 1985 में काजीरंगा राष्ट्रीय वन को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया।

9.    मानस वन्यजीव अभयारण्य– 1985

–      अद्वितीय जैव विविधता और परिदृश्य से भरा मानस नेशनल पार्क, असम राज्य में भूटान-हिमालय की तलहटी में स्थित है।

–    इसको यूनेस्को ने वर्ष 1985 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

10. गोवा के चर्च और कॉन्वेट– 1986

–     इनका निर्माण भारत के गोवा राज्य में पुर्तगाली शासनकाल में हुआ था।

– इसको यूनेस्को ने वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

11. हम्पी में स्मारकों का समूह– 1986

–     चौदहवीं शताब्दी के दौरान मध्यकालीन भारत के महानतम साम्राज्यों में से एक विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी, कर्नाटक राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना हरिहर और बुक्का ने 1336 ई. में की थी।

– यूनेस्को ने इसको वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

12. फतेहपुर सीकरी– 1986

–     16 वीं सदी में मुगल सम्राट अकबर ने उत्तर प्रदेश के आगरा के पास फतेहपुर सीकरी में अपनी राजधानी का निर्माण करवाया था।

–     यूनेस्को ने फतेहपुर सीकरी को वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया था।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

Static Gk notes ( 1 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर : उम्मीद करते है यह नोट्स आपको आपकी तैयारी के लिए काम आएंगे हम आपके लिए ऐसे ही शानदार नोट्स इसी वेबसाइट पर लेकर आते है ताकि आप अपने घर बैठे अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें