Share With Friends

जलवायु से संबंधित परीक्षा में बहुत बार प्रश्न पूछे जा चुके है जब भी आप एनसीईआरटी क्लास 11 का भूगोल पड़ेंगे तो उसमें आपको अध्याय 12 में जलवायु के बारे में पढ़ने को मिलता है इसलिए इस पोस्ट में हम आपको NCERT Geography Notes : कोपेन के अनुसार जलवायु का वर्गीकरण क्लास नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं जिन्हें पढ़कर आपको यह टॉपिक क्लियर हो जाएगा

भूगोल के यह नोट्स सिविल सर्विस परीक्षा एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और विश्व की जलवायु को यह नोट्स हम आपको निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप अपनी तैयारी और बेहतर कर सकें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Join whatsapp Group

कोपेन के अनुसार जलवायु का वर्गीकरण

 जलवायु का वर्गीकरण 3 वृहद् उपगमनों द्वारा किया जाता है–

 आनुभविक वर्गीकरण – यह विशेष रूप से तापमान एवं वर्णन से संबंधित आँकड़ों पर आधारित होता है।

 जननिक वर्गीकरण – इसमें जलवायु को उनके कारणों के आधार पर संगठित करने का प्रयास है।

 अनुप्रयुक्त वर्गीकरण – यह किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए किया जाता है।

· जर्मनी के वनस्पति विज्ञानी तथा मौसम विज्ञानी ब्लामिदिर कोपेन ने 1900 में फ्रांसीसी पादप विज्ञानी कैण्डोल (1874) के वानस्पतिक वर्गीकरण पर आधारित अपना पहला जलवायु वर्गीकरण प्रस्तुत किया था।

· कोपेन ने 1918 में अपनी योजना में संशोधन करके तापमान और वर्षण के मासिक और वार्षिक औसतों एवं उनके मौसमी वितरण को अधिक महत्त्व देते हुए वर्गीकरण प्रस्तुत किया।

· कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में आनुभविक पद्धति का उपयोग किया गया है।

· कोपेन ने जलवायु के समूहों एवं प्रकारों की पहचान के लिए अंग्रेजी के कुछ बड़े व छोटे अक्षरों का प्रयोग किया।

· बड़े अक्षर A, C, D तथा E आर्द्र जलवायु (तापमान) को तथा B अक्षर शुष्क जलवायु (वर्षण) को निरूपित करता है।

· B समूह की जलवायु को उपविभाजित करते हुए स्टेपी अथवा अर्द्ध–शुष्क के लिए S तथा मरुस्थल के लिए W जैसे बड़े अक्षरों का प्रयोग किया जाता है।

कोपेन के अनुसार जलवायु समूह

समूहलक्षणवनस्पति
A उष्णकटिबंधीयसभी महीनों का औसत तापमान 18°C से अधिकमेगाथर्म
B शुष्क जलवायुवर्षण की तुलना में वाष्पीकरण की अधिकताजिरोफाइट्स
C कोष्ण जलवायुसबसे ठंडे माह का औसत तापमान 3°C से अधिक किंतु 18°C से कम मध्य अक्षांशीय जलवायु मेसोथर्म
D शीतल हम–वन जलवायुसबसे ठंडे माह का औसत तापमान 0°C से 3°C तक माइक्रोथर्म
E शीतसभी महीनों का औसत तापमान 10°C से कमहेक्सिटोथर्म

· जलवायु समूहों का तापक्रम एवं वर्षा की मौसमी विशेषताओं के आधार पर कई उप प्रकारों में विभाजित किया गया है। जिनको छोटे अक्षरों द्वारा अभिहित किया गया है।

A black text on a white background

Description automatically generated
समूहप्रकारकूट अक्षरलक्षण
A उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायुउष्ण कटिबंधीय आर्द्रAfकोई शुष्क ऋतु नहीं
उष्ण कटिबंधीय मानसूनAmमानसून, लघु शुष्क ऋतु
उष्ण कटिबंधीय आर्द्र एवं शुष्कAwजाड़े की शुष्क ऋतु
B शुष्क जलवायुउपोष्ण कटिबंधीय स्टेपीBShनिम्न अक्षांशीय अर्द्ध शुष्क व शुष्क 
उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलBWhनिम्न अक्षांशीय शुष्क
मध्य अक्षांशीय स्टेपीBSKमध्य अक्षांशीय अर्द्ध शुष्क एवं शुष्क
उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलBWKमध्य अक्षांशीय शुष्क
C कोष्ण जलवायुआर्द्र उपोष्ण कटिबंधीयCfaमध्य अक्षांशीय अर्द्धशुष्क एवं शुष्क
भूमध्य सागरीयCsaशुष्क ग्रीष्म ऋतु
समुद्री पश्चिम तटीयCfbकोई शुष्क ऋतु नहीं, कोष्ण तथा शीतल ग्रीष्म
D शीतल हिमआर्द्र महाद्वीपीयDfकोई शुष्क ऋतु नहीं, भीषण जाड़ा
वन जलवायुउप–उत्तर ध्रुवीयDWजाड़ा शुष्क तथा अत्यंत भीषण
E शीतटुंड्राETकोई ग्रीष्म ऋतु नहीं
जलवायुध्रुवीय हिमटोपीEfसदैव हिमाच्छादित हिम
F उच्च भूमिउच्च भूमिHहिमाच्छादित उच्च भूमियाँ

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

हम आपके लिए NCERT Geography Notes : कोपेन के अनुसार जलवायु का वर्गीकरण ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें