Share With Friends

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची 2023 : आज जो नोट्स हम आपके लिए लेकर आये है वे ने केवल UPSC बल्कि SSC , RAILWAY , DELHI POLICE एवं अन्य सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इस पोस्ट में हम Static Gk notes ( 2 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर आपको निशुल्क उपलब्ध करवा रहे है जिन्हे आप आगामी परीक्षा के लिए पढ़ सकते है 

विश्व धरोहर सूची में भारत के अनेक धरोहर शामिल है जिनके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे यह एक पार्ट में कवर नहीं होगा इसलिए हम इसके लिए और भी पार्ट इसी वेबसाइट पर आपके लिए लेकर आएंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर

13. खजुराहो के स्मारकों का समूह– 1986

–     खजुराहो, प्राचीन खरज्जुरावाहक मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।

–    खजुराहो के मंदिर अपनी वास्तुकलात्मक कला के लिए विश्वविख्यात है।

–      खजुराहो के स्मारकों के समूह को वर्ष 1986 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

14. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान– 1987

–      सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है।

–      सुंदरबन का नाम यहाँ पाए जाने वाले सुंदरी नाम के वृक्ष की वजह से पड़ा है।

– यूनेस्को ने इसे वर्ष 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

15. एलिफेंटा की गुफाएँ– 1987

–    एलीफेंटा की गुफाएँ महाराष्ट्र में एलीफेंटा द्वीप में स्थित हैं।

–      एलिफेंटा की गुफाएँ 7 गुफाओं का सम्मिश्रण हैं, जिनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण है- महेश मूर्ति गुफा।

–     यूनेस्को ने वर्ष 1987 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

16. पत्तदकल के स्मारकों का समूह– 1987

–      यह कर्नाटक में मालप्रभा नदी के पास स्थित है।

–     यह प्रसिद्ध विश्व विरासत स्थल 10 बड़े मंदिरों का समूह है, जिनमें से प्रत्येक में रोचक वास्तुकलात्मक विशेषताएँ हैं।

–     यूनेस्को ने इस स्थान को वर्ष 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

17.  महान जीवित चोल मंदिर– 1987, 2004

–      ये मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित हैं।

–    यूनेस्को ने 1987 में बृहदेश्वर मन्दिर को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया। फिर बाद में,  यूनेस्को द्वारा 2004 में गंगईकोंड चोलपुरम मंदिर और ऐरावतेश्वर मंदिर को विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया।

18.  नंदा देवी एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान– 1988, 2005

–      यह भारत के उत्तराखंड राज्य में नंदा देवी की पहाड़ी पर स्थित है।

–     वर्ष 1988 में यूनेस्को ने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया। तथा फूलों की घाटी को 2005 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया।

19. साँची का बौद्ध स्तूप– 1989       

–      साँची का स्तूप मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के साँची में स्थित है।

–     साँची, जिसे काकानाया, काकानावा, काकानाडाबोटा तथा बोटा श्री पर्वत के नाम से प्राचीन समय से जाना जाता था।

–     यूनेस्को ने वर्ष 1989 में साँची के स्तूप को विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया।

20. हुमायूँ का मकबरा– 1993

–      दिल्ली स्थित हुमायूँ का मकबरा महान मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है।

–    यूनेस्को ने इसे वर्ष 1993 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

21.  कुतुब मीनार– 1993   

–    दिल्ली के अंतिम हिन्दू शासक की पराजय के तत्काल बाद 1193 ई. में कुतुबुद्धीन ऐबक द्वारा इसे 73 मीटर ऊँची विजय मीनार के रूप में निर्मित कराया गया।

–      यूनेस्को ने क़ुतुब मीनार को वर्ष 1993 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

22. भारत की पर्वतीय रेलवे– 1999, 2005, 2008

– यूनेस्को ने भारत की तीन प्रमुख पर्वतीय रेलवे को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में शामिल किया।

–    ये तीन प्रमुख रेलवे – दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका – शिमला रेलवे और नीलगिरि पर्वतीय रेलवे हैं।

I.    दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे– 1999

      दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है और यह रेलवे सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच संचालित है।

–      इसे 1999 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

II.   नीलगिरि माउंटेन रेलवे– 2005

–      यह एक सिंगल ट्रैक रेलवे है जो तमिलनाडु की नीलगिरि की पहाड़ियों पर स्थित है।

–      इसे 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

III.  कालकाशिमला रेलवे– 2008

–      हिमाचल प्रदेश में स्थित इस पर्वतीय रेलवे को 1903 में शुरू किया गया था। यह रेलवे कालका और शिमला के बीच चलती है।

–      इसे यूनेस्को द्वारा 2008 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया।

23.  महाबोधि मंदिर परिसर– 2002

–     बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा करवाया गया था।

–    यूनेस्को ने इसे वर्ष 2002 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

24. भीमबेटका पाषाण आश्रय– 2003

–      भीमबेटका की गुफाएँ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैं।

–      भीमबेटका का अर्थ है– भीम के बैठने का स्थान।

–      यूनेस्को ने इसे वर्ष 2003 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

25.  चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यान– 2004   

–      पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, भारत के गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है।

–      यूनेस्को ने वर्ष 2004 में गुजरात के चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान (आर्कियोलॉजिकल पार्क) को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

Static Gk notes ( 2 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर : उम्मीद करते है यह नोट्स आपको आपकी तैयारी के लिए काम आएंगे हम आपके लिए ऐसे ही शानदार नोट्स इसी वेबसाइट पर लेकर आते है ताकि आप अपने घर बैठे अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें 

Static Gk notes ( 1 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर