Share With Friends

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची 2023 : आज जो नोट्स हम आपके लिए लेकर आये है वे ने केवल UPSC बल्कि SSC , RAILWAY , DELHI POLICE एवं अन्य सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इस पोस्ट में हम यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहरआपको निशुल्क उपलब्ध करवा रहे है जिन्हे आप आगामी परीक्षा के लिए पढ़ सकते है 

विश्व धरोहर सूची में भारत के अनेक धरोहर शामिल है जिनके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे यह एक पार्ट में कवर नहीं होगा इसलिए पहले 2 पार्ट उपलब्ध करवा दिए है जिनका लिंक आपको इसी पोस्ट के नीचे देखने को मिलेगा 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर

26. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (विक्टोरिया टर्मिनस)– 2004

–      महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है।

–      यूनेस्को ने इस स्टेशन को वर्ष 2004 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

27.  लाल किला– 2007

–     लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है और इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने करवाया था।

–      यूनेस्को ने इस किले को वर्ष 2007 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

28. जंतर– मंतर– 2010

–    राजस्थान के जयपुर में स्थित जंतर मंतर का निर्माण राजा सवाई जय सिंह-द्वितीय द्वारा करवाया था।

–    यूनेस्को ने इसे वर्ष 2010 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

29. पश्चिमी घाट– 2012

– पश्चिमी घाट को सह्याद्रि के नाम से भी जाना जाता है।

–      यूनेस्को ने 2012 में इस स्थल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

30. राजस्थान के पहाड़ी किले– 2013

–    राजस्थान के पहाड़ी किले में छह किले – चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर, जैसलमेर और गागरोण हैं। यूनेस्को ने इनको वर्ष 2013 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

31.  ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान– 2014

– यह भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लु जिले में स्थित है।

– यूनेस्को ने इसे वर्ष 2014 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

32.  रानी की वाव (रानी की बावड़ी)– 2014     

–     गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वाव जल संरक्षण की प्राचीन परंपरा का अनूठा उदाहरण है।

–     यूनेस्को ने इसको वर्ष 2014 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

33.  नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय)– 2016

– नालंदा भारत के बिहार राज्य में स्थित है।

–      यूनेस्को ने इसको वर्ष 2016 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

34. कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान2016

–      कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और जैवमंडल रिज़र्व है।

–      इसे जुलाई 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था, जो भारत का पहला और एकमात्र ‘मिश्रित धरोहर’ स्थल है।

36.  ली कार्बुज़ियर का वास्तुशिल्प कार्य (कैपिटल कॉम्प्लेक्स)– 2016

–     ली कार्बूजियर ने चंडीगढ़ में कॉम्पलेक्स के अलावा गवर्मेंट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ आर्किटेक्चर कॉलेज का भी डिज़ाइन तैयार किया है।

–      यूनेस्को ने 2016 में चंडीगढ़ में स्थित ली कार्बुज़ियर के वास्तुशिल्प कार्य को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया है।

36. अहमदाबाद– 2017

–     गुजरात में स्थित अहमदाबाद शहर एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और स्थापत्य कला का विरासत शहर है।

–     इस ऐतिहासिक शहर को यूनेस्को ने वर्ष 2017 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया। 

37. विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल्स– 2018

–     महाराष्ट्र में मुंबई शहर की ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’11वीं सदी के विक्टोरियन नियो गोथिक सार्वजनिक भवनों और 20वीं सदी के आर्ट डेको भवनों का एक संग्रह है।

–     यूनेस्को ने इसको वर्ष 2018 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

38. जयपुर शहर– 2019

–      जयपुर नगर (चहारदिवारी वाला नगर) की स्थापना वर्ष 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा की गई थी।

–     गुलाबी शहर जयपुर को जुलाई 2019 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

39. काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर)– 2021

–      तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित रुद्रेश्वर मंदिर (जिसे रामप्पा मंदिर के रूप में भी जाना जाता है) को यूनेस्को (-NESCO) की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

–     यूनेस्को द्वारा इसे वर्ष 2021 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

40. धोलावीरा सभ्यता– 2021

–     धोलावीरा भारत में हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े और सबसे प्रमुख पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जो गुजरात के कच्छ जिले की भचाऊ तालुका के खदिरबेट में स्थित है। धौलावीरा स्थल की खोज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जे.पी. जोशी ने 1967-68 में की थी।

–      यूनेस्को द्वारा इसे वर्ष 2021 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

41. शांति निकेतन– 2023

–      पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में स्थित शांति निकेतन यहाँ रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘विश्व भारती विश्वविद्यालय’ की स्थापना की थी।  

–      शांति निकेतन में छातीमताला, अमर कुटीर व रवीन्द्र भारती म्यूजियम महत्त्वपूर्ण है।

–      यूनेस्को ने 2023 में इस स्थल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

42. होयसलों के पवित्र समूह (होयसल मंदिर समूह)– 2023

–      होयसल मंदिर समूह 12वीं और 13वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान निर्मित होयसल साम्राज्य की अद्धितीय वास्तुकला और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं।

–      होयसल के मंदिर समूह में कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुर के प्रसिद्ध मंदिर है–

–      यूनेस्को ने 2023 में इस स्थल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

Static Gk notes ( 3 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर : उम्मीद करते है यह नोट्स आपको आपकी तैयारी के लिए काम आएंगे हम आपके लिए ऐसे ही शानदार नोट्स इसी वेबसाइट पर लेकर आते है ताकि आप अपने घर बैठे अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें 

Static Gk notes ( 1 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर

Static Gk notes ( 2 ) : विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के धरोहर