Share With Friends

अगर आप UPPCS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा प्रैक्टिस सेट हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है इससे हमें नए-नए प्रश्नों के साथ अभ्यास करने का मौका मिलता है एवं परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी मिलती है इसलिए इस पोस्ट में हम आपके लिए Drishti UPPCS Prelims Test Series 2024 ( 2 ) लेकर आए हैं ताकि आप तैयारी के साथ-साथ प्रैक्टिस जरूर करें इसमें आपको प्रत्येक प्रश्न का उत्तर व्याख्या सहित देखने को मिलेगा 

उत्तर प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा के यह प्रैक्टिस सेट दृष्टि कोचिंग द्वारा तैयार किए गए हैं ताकि विद्यार्थी परीक्षा से पहले शानदार प्रदर्शन कर सके और इन प्रश्नों के माध्यम से अपनी तैयारी को परख सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Drishti UPPCS Prelims Test Series 2024 ( 2 ) Download Free in Hindi

1. ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट- 2022’ में भारत का स्थान क्या है?

(b) 9वाँ

(c) 12वाँ

(d) 15वाँ

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2022

  • इसे स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी, IQAir द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
  • 131 देशों में से, भारत वर्ष 2022 में जनसंख्या भारित औसत PM2.5 स्तर 53.3–g/m3 के साथ 8वें स्थान पर है। अतः विकल्प (a) सही है।
  • वर्ष 2022 में PM2.5 स्तर के मामले में दिल्ली विश्व के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से चौथे स्थान पर है।
  • वर्ष 2022 में 5 सबसे प्रदूषित देश चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश रहे।
  • लाहौर विश्व का सबसे प्रदूषित शहर था, उसके बाद चीन में होटन और राजस्थान में भिवाड़ी था।
  • नई दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित राजधानी शहर है, जिसमें चाड का एनश्जामेना इस सूची में शीर्ष पर है।

2. निम्नलिखित में से किस संगठन ने ‘लैंडस्लाइड एटलस ऑफ इंडिया’ जारी किया है ?

(a) भारत मौसम विज्ञान विभाग

(c) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

(d) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

भारत का भूस्खलन एटलस

  • इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तहत राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) द्वारा जारी किया जाता है। यह देश में भूस्खलन हॉटस्पॉट की पहचान करने वाली एक विस्तृत
  • एक विस्तृत मार्गदर्शिका है। अतः विकल्प (b) सही है।
  • पहली बार, वैज्ञानिकों ने देश का “भूस्खलन एटलस” बनाने के लिये 17 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 147 जिलों में वर्ष 1998 से 2022 के दौरान दर्ज 80,000 भूस्खलन के आधार पर जोखिम मूल्यांकन किया।
  • वर्ष 1998-2022 के दौरान उत्तराखंड, केरल, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में सबसे अधिक भूस्खलन की सूचना मिली।
  • पिछले 25 वर्षों में 12,385 भूस्खलन की घटनाएँ दर्ज करते हुए मिजोरम इस सूची में शीर्ष पर है।
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में देश में सबसे अधिक भूस्खलन घनत्व और भूस्खलन संकट की स्थिति बनी रहती है।

3. प्रत्येक वर्ष ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है –

(a) 24 मार्च

(b) 15 दिसंबर

(d) 24 दिसंबर

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवसः

  • यह प्रतिवर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।
  • वर्ष 2023 का विषय “स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना” है।
  • यह अधिक संधारणीय और उपभोक्ता अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत में प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।

4. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय के अंतर्गत ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ का आयोजन किया गया ?

(a) आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

(b) पंचायती राज मंत्रालय

(d) ग्रामीण विकास मंत्रालय

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023

  • इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ग्रामीण जल और स्वच्छता क्षेत्र की महिला चौंपियनों को सम्मानित करने के लिये किया गया था। अतः विकल्प (c) सही है।
  • इस कार्यक्रम में जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन 2023’ का शुभारंभ भी हुआ।
  • 36 महिला वॉश चौंपियंस को ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें स्वच्छ भारत मिशन ख्र ग्रामीण (SBM-G), जल जीवन मिशन (JJM), जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (JSA-CTR) के कार्यान्वयन में जमीनी स्तर पर उनके असाधारण और अनुकरणीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
Click & Download Pdf Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

सभी विद्यार्थी Drishti UPPCS Prelims Test Series 2024 ( 2 ) को डाउनलोड करके जरूर पढ़ें क्योंकि इससे आपको आपकी तैयारी में जरूर मदद मिलेगी संपूर्ण पीडीएफ केवल हिंदी भाषा में प्रकाशित है अगर यह आपको अच्छी लगे तो इसे अन्य ग्रुप में जरूर शेयर करें