Share With Friends

History MCQ For Upsc prelims 2024 जैसा कि आपको पता है यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 2024 में आयोजित करवाई जाएगी और ऐसे में आपके पास प्रिलिम्स परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय विशेष है ऐसे में आप नोट्स / बुक के माध्यम से तैयारी नहीं कर सकते इसलिए हम आपको Ancient History pyq upsc prelims 2024 ( 1 ) इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ शानदार प्रैक्टिस कर सकें | 

परीक्षा के नजदीक दिनों में आप जितना अधिक प्रैक्टिस करेंगे आपकी तैयारी भी उतनी ही अच्छी होगी इसलिए अंतिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस सेट लगाए एवं हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को व्याख्या सहित जरूर पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ancient History pyq upsc prelims 2024 ( 1 ) | Top Questions

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का एक पुरापाषाण स्थल नहीं है ?

(a) भीमबेटका गुफा

(b) हुंसगी गुफा

(c) कुर्नूल गुफा

(d) बराबर गुफा

Ans. (d) 

बराबर गुफा बिहार के गया जिले में स्थित है। इस गुफा का निर्माण चट्टानों को काटकर किया गया है। इनका संबंध मौर्यकाल से है। जबकि भीमबेटका, हंसगी तथा कुर्नूल गुफा का संबंध पुरापाषाण काल से है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा शहर सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा था ?

(a) द्वारका

(b) हड़प्पा

(c) मुज़िरिस

(d) साँची 

Ans. (b) 

हड़प्पा नामक पुरास्थल सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा था। सिन्धु घाटी सभ्यता का प्रथम पुरातात्विक प्रमाणका हड़प्पा से मिलने के कारण इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। सिन्धु घाटी सभ्यता कांस्य युगीन सभ्यता है। लोथल, सिन्धु घाटी सभ्यता में एक प्राचीन बंदरगाह था।

3. सिंधु घाटी सभ्यता एक युग की सभ्यता थी।

(a) तांबा

(b) लोहा

(c) कांस्य

(d) पत्थर

Ans. (c) 

नव पाषाण काल के अंत में धातु का इस्तेमाल शुरू हुआ तांबा प्रथम धातु थी जिसका इस्तेमाल मानव ने किया। पत्थर | और तांबा दोनों के इस्तेमाल पर आधारित संस्कृति को ताम्र- पाषाणिक संस्कृति कहते हैं कांसा जो तांबा और रांगा की मिश्र धातु है, कि खोज भी इसी काल में हुई अतः इसे कांस्य युग कहते है। सिंधु घाटी या हड़प्पा घाटी सभ्यता को एक कांस्य युगीन सभ्यता थी | क्योंकि हड़प्पा के निवासी कांसे की ढलाई बड़े पैमाने पर करते थे। और इस काम में प्रवीण थे।

4. मोहनजोदड़ों पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुरातत्व स्थल है। मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है ?

(a) आतंकमय पुरुषों का स्तूप

(b) महान पुरुषों का स्तूप

(c) सन्तुष्ट पुरुषों का स्तूप

(d) मृत पुरुषों का स्तूप

Ans. (d) 

 मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। मोहनजोदड़ो का सिन्धी में शाब्दिक अर्थ ‘मृतकों का टीला’ है। मोहनजोदड़ो सिंधु नदी के तट पर स्थित है तथा इसकी खोज 1922 ई. में राखलदास बनर्जी द्वारा की गयी थी। मोहनजोदड़ो से वृहत स्नानागार के साक्ष्य मिले है तथा यहाँ से ‘नर्तकी की एक कांस्य मूर्ति’ मिली है।

5. बनावली हरियाणा के किस जिले में सिंधु घाटी सभ्यता काल से संबंधित पुरातत्व स्थल हैं?

(a) सिरसा

(b) कुरूक्षेत्र

(c) फतेहाबाद

(d) जींद

Ans. (c) 

बनावली हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित एक पुरास्थल है। इस स्थल की खोज |

‘आर. एस. विष्ट’ ने की थी। यहाँ से प्री हड़प्पा, हड़प्पा एवं हड़प्पोत्तर काल के प्रमाण प्राप्त हुए है। यहाँ से ‘मिट्टी से बने हल’ एवं बढ़िया किस्म के ‘जौं’ प्राप्त हुए है। बनावली से जल निकासी प्रणाली का अभाव मिलता है।

6. निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल में ‘बंदरगाह’ पाया गया था ?

(a) मोहनजोदड़ो

(b) कालीबंगा

(c) लोथल

(d) हड़प्पा

Ans. (c) 

लोथल गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में सरागवाला गाँव में स्थि बंदरगाह शहर है। यह 1954 में

गया था और इसकी खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा 1955 से 1960 तक की गई थी। एएसआई के अनुसार, लोथल में दुनिया के सबसे पुराने ज्ञात बंदरगाह थे।

7. निम्नलिखित में से कहाँ पहली बार सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की गई थी ?

(a) अमरी

(b) कोटदी जी

(c) हड़प्पा

(d) मोहनजोदड़ो

Ans. (c) 

सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार पूर्व में हरियाणा, राजस्थान तथा गुजरात से आरंभ होकर पश्चिम के मकरान तट तक है। वर्ष 1921 में दयाराम साहनी एवं 1922 में राखालदास बनर्जी द्वारा क्रमशः हड़प्पा (पंजाब) एवं मोहनजोदड़ो सिंध, पाकिस्तान की खोज की गई। इस सभ्यता के प्रमुख स्थल रंगपुर (गुजरात). चन्हूदड़ो, सुरकोटदा, मांडा, रोपड़, कालीबंगा, बनावली आदि है।

8. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह शहर कौन-सा है ?

(a) हड़प्पा

(b) आलमगीरपुर

(c) बनवाली

(d) लोथाल

Ans. (d) 

सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह शहर लोथल है। लोथल साबरमती नदी और उसकी सहायक भोगवा नदी के बीच स्थित है। इस बदंरगाह शहर की खोज पुरातत्वविद एस. आर. राव की अगुवाई वाली टीम ने की थी।

9. निम्नलिखित में से पहला स्थान कौन-सा था जहाँ सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज हुई थी ?

(a) अमरी

(b) कोटदीजी

(c) हड़प्पा

(d) मोहनजोदड़ो

Ans : (c) 

सिन्धु घाटी सभ्यता (2500-1750ई.पू.) विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी यह हड़प्पा सभ्यता और सैंधव सभ्यता के नाम से प्रचलित थी। इसका विकास सिंधु नदी के किनारे हुआ। मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धौलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र हैं। इनमें से हड़प्पा, सिन्धु घाटी सभ्यता का प्रथम स्थान था जहाँ से सैन्धव सभ्यता के संबंध में प्रथम जानकारी प्राप्त हुई। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के मांटगोमरी जिले में रावी नदी के बाएं तट पर स्थित है। इसकी खोज सन् 1921 ई. में रायबहादुर दयाराम साहनी ने की थी। अब तक भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 1000 हड़प्पा कालीन बस्तियों की खोज हुई है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

अगर आप इतिहास की महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी इसी तरह वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ करना चाहते हैं तो हम आपको टॉपिक अनुसार ऐसे ही प्रश्न व्याख्या सहित इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएंगे ताकि आप अधिक से अधिक प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके