Share With Friends

क्या आप जानते हैं भारत में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं चाहे वह हिंदू धर्म से हो , मुस्लिम धर्म या फिर ईसाई धर्म सभी धर्म में अपने अनुसार अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं क्योंकि बहुत बार आपने देखा होगा कि त्योहारों से संबंधित परीक्षा में अनेक बार प्रश्न पूछा गया है और आगामी परीक्षाओं में भी पूछा जा सकता है इस पोस्ट में हम भारत में मनाए जाने वाले : ईसाई धर्म इस्लाम धर्म जैन एवं बौद्ध धर्म के त्यौहार के बारे में पढ़ेंगे

भारत धार्मिक त्योहारों का देश है और यहां अलग-अलग धर्म के लोग अपने अनुसार त्यौहार मनाते हैं हम आपको बहुत ही शानदार नोट्स इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि घर बैठे आपकी तैयारी शानदार हो सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म, जैन एवं बौद्ध धर्म के त्यौहार

ईसाई धर्म के त्योहार

क्रिसमस

–  क्रिसमस ईसा मसीह/यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।

–  यह प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे

–  गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है यह अप्रैल माह में आता है।

ईस्टर

–  ईस्टर गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को मनाया जाता है।

–  इसी दिन ईसा मसीह पुनजीर्वित हुए थे।

इस्लाम धर्म के त्योहार

ईद-उल-फितर

–  ईद-उल-फितर मुसलमान रमजान के एक महीने के बाद मजहबी खुशी का त्योहार मनाते हैं इसे ही ईद-उल-फितर कहा जाता है।

मुहर्रम

–  मुहर्रम हिजरी वर्ष का पहला महिना है। इसी महीने से हिजरी वर्ष शुरू होता है।

–  इस दिन कर्बला की लड़ाई में पैगम्बर मुहम्मद के नवासे (पौते) इमाम हुसैन की शहादत का शोक मनाते हैं।

मिलाद-उल-नबी

–  मिलाद-उल-नबी पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जैन धर्म के त्योहार

महावीर जयंती

–  चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को 24वें तीर्थकर और जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक महावीर स्वामी की जयंती मनाई जाती है।

पर्यूषण

–  पर्यूषण का शाब्दिक अर्थ है– चारों ओर से सिमट कर एक स्थान पर निवास करना।

–  यह पर्व भाद्रपद माह (अगस्त-सितम्बर) में मनाया जाता है।

महामस्तकाभिषेक

–  महामस्तकाभिषेक प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के पुत्र बाहुबली का अभिषेक समारोह है।

–  यह जैन धर्म का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा महोत्सव है जो प्रत्येक 12 वर्ष बाद कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में आयोजित होता है।

बौद्ध धर्म के त्योहार

बुद्ध पूर्णिमा

–  बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालो का एक प्रमुख त्योहार है। यह वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

–  बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

ऊलंबना

–  यह त्योहार मृत आत्माओं से संबंधित है इसमें लोग दिवंगत लोगों को प्रसाद अर्पण करने के लिए कब्रिस्तान जाते हैं। इस रस्म को भूत उत्सव भी कहते हैं।  

हेमिस गोम्पा

–  लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस गोम्पा के नाम पर इस त्योहार का नाम भी यही रखा गया।

–  यह त्योहार जून-जुलाई में 2 दिन मनाया जाता है।

लोसर

–  यह तिब्बती बौद्ध धर्मियों का नववर्ष के रूप में मनाए जाने वाला त्योहार है।

–  भारत में यह त्योहार नेपाल तथा भूटान के सीमावर्ती राज्यों में मनाया जाता है जिसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश प्रमुख हैं।  

–  यह फरवरी-मार्च में मनाया जाता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp Group Click Here
Join Telegram Click Here

अंतिम शब्द

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में हमने आपको बेहतर नोट्स उपलब्ध करवाने की कोशिश की है अगर आपको इस पोस्ट का स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य ग्रुप या अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें