Share With Friends

क्या आप जानते हैं भारत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं जिसमें से एक भारत रत्न ( Bharat Ratna ) पुरस्कार है भारत रत्न ( Bharat Ratna ) पुरस्कार क्लासरूम नोट्स आज हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले हैं ऐसे शानदार नोट्स आपको कहीं भी फ्री में नहीं मिलेंगे इसलिए अपनी शानदार तैयारी आप इन नोट्स के माध्यम से घर बैठ कर सकते हैं

भारत रत्न पुरस्कार से संबंधित बहुत बार परीक्षा में प्रश्न पूछा जा चुका है यह आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है इसलिए आप इसे एक बार अच्छे से जरूर पढ़ें एवं याद कर ले |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत रत्न ( Bharat Ratna ) पुरस्कार क्लासरूम नोट्स

–  भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है जो कला, साहित्य, विज्ञान एवं सार्वजनिक सेवा या जीवन में असाधारण एवं अत्युत्तम कोटि की उपलब्धि हेतु दिया जाता है। 

–  इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। 

–  यह अलंकरण काँस्य निर्मित पीपल के पत्ते के आकार का होता है।

–  इस अलंकरण के मुख्य भाग पर सूर्य की आकृति अंकित है जिसके नीचे भारत रत्न शब्द चाँदी में खुदा होता है।

–  इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिह्न और इसके नीचे सत्यमेव जयते (जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है) लिखा होता है।

–  भारत रत्न विदेशी नागरिकों को भी प्रदान किया जाता है।

–  जनता पार्टी सरकार द्वारा वर्ष 1977 में भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कारों को बन्द कर दिया गया था, किन्तु 1980 में कांग्रेस सरकार ने पुनः शुरू किया। 1980 में दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा को दिया गया। 

–  मूल प्रलेख में भारत रत्न को मरणोपरान्त देने का प्रावधान नहीं था। यह प्रावधान 1966 के बाद जोड़ा गया, बाद में यह 14 व्यक्तियों को मरणोपरान्त दिया गया।

नोट

1992 में सुभाष चन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया, लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया। यह पुरस्कार वापस लिए जाने का एक मात्र उदाहरण है।  

 
क्र.सं. वर्ष नाम क्षेत्र
1. 1954 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन समाज सेवा
2. 1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी समाज सेवा
3. 1954 डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन विज्ञान एवं इंजिनियरिंग
4. 1955 डॉ. भगवान दास शिक्षा एवं साहित्य
5. 1955 पं. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाज सेवा
6. 1955 पं. जवाहरलाल नेहरू समाज सेवा
7. 1957 पं. गोविन्द वल्लभ पंत  समाज सेवा
8. 1958 डॉ. घोंडो केशव कर्वे समाज सेवा
9. 1961 डॉ. विधान चन्द्र रॉय   चिकित्सा
10. 1961 पुरुषोत्तम दास टंडन  समाज सेवा
11. 1962 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद  समाज सेवा
12. 1963 डॉ. जाकिर हुसैन   समाज सेवा
13. 1963 डॉ. पांडुरंग वामन काणे   साहित्य सेवा
14. 1966 लाल बहादुर शास्त्री   समाज सेवा
15. 1971 इंदिरा गाँधी समाज सेवा
16. 1975 वराहगिरी वेंकटगिरी   समाज सेवा
17. 1976  कुमारस्वामी कामराज   समाज सेवा
18. 1980 मदर टेरेसा   समाज सेवा
19. 1983  आचार्य विनोबा भावे(मरणोपरान्त) समाज सेवा 
20. 1987  खान अब्दुल गफ्फार खान समाज सेवा
21. 1988  मारूद् गोपालन रामचन्द्रन(मरणोपरान्त)   समाज सेवा 
22. 1990  डॉ. भीमराव अम्बेडकर(मरणोपरान्त)  समाज सेवा 
23. 1990  डॉ. नेल्सन रोलिहलहला मंडेला   समाज सेवा 
24. 1991 राजीव गाँधी(मरणोपरान्त)   समाज सेवा 
25. 1991 सरदार वल्लभभाई पटेल(मरणोपरान्त)   समाज सेवा 
26. 1991 मोरारजी रणछोड़जी देसाई   समाज सेवा
27. 1992 मौलाना अबुल कलाम आजाद(मरणोपरान्त) समाज सेवा 
28. 1992 जे. आर. डी. टाटा उद्योग एवं व्यापार
29. 1992 सत्यजीत रे कला (सिनेमा) 
30. 1997 गुलजारी लाल नंदा समाज सेवा
31. 1997 अरुणा आसफ अली(मरणोपरान्त) समाज सेवा 
32. 1997 ए. पी. जे. अब्दुल कलाम विज्ञान एवं इंजिनियरिंग
33. 1998 एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी  कला
34. 1998 चिदम्बरम सुब्रह्मण्यम समाज सेवा
35. 1999 जयप्रकाश नारायण(मरणोपरान्त)  समाज सेवा 
36. 1999 अमर्त्य सेन शिक्षा एवं साहित्य
37. 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई समाज सेवा
38. 1999 रवि शंकर कला
39. 2001 लता मंगेशकर कला
40. 2001 बिस्मिल्लाह खान कला
41. 2009 भीमसेन जोशी कला
42. 2014 सी. एन. आर. राव  विज्ञान एवं इंजिनियरिंग
43. 2014 सचिन तेंदुलकर  खेल 
44. 2015 मदन मोहन मालवीय समाज सेवा
45. 2015 अटल बिहारी वाजपेयी समाज सेवा
46. 2019 नानाजी देशमुख(मरणोपरान्त) समाज सेवा
47. 2019 भूपेन्द्र कुमार हजारिका(मरणोपरान्त) कला
48. 2019 प्रणब मुखर्जी समाज सेवा

हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है जो भारत रत्न पाने वाले 49 वें व्यक्ति है

https://missionupsc.in/general-knowladge-pdf/bharat-ke-rashtriya-tyohar-in-hindi/

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp Group Click Here
Join Telegram Click Here

अंतिम शब्द

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में उपलब्ध करवाई गए टॉपिक पुलित्जर पुरस्कार ( Pulitzer prize ) : संपूर्ण जानकारी से संबंधित नोट्स आपको अच्छे लगे होंगे जो आपको आपकी तैयारी के लिए काम आएंगे अगर आप ऐसे ही शानदार नोट्स के साथ घर बैठे अपने एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर हम आपको बिल्कुल फ्री स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाते हैं