Share With Friends

Hindu festivals : क्या आप जानते हैं भारत में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं चाहे वह हिंदू धर्म से हो , मुस्लिम धर्म या फिर ईसाई धर्म सभी धर्म में अपने अनुसार अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं जिनके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे क्योंकि बहुत बार आपने देखा होगा कि त्योहारों से संबंधित परीक्षा में अनेक बार प्रश्न पूछा गया है और आगामी परीक्षाओं में भी पूछा जा सकता है इस पोस्ट में हम हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले त्यौहार के बारे में पढ़ेंगे

भारत धार्मिक त्योहारों का देश है और यहां अलग-अलग धर्म के लोग अपने अनुसार त्यौहार मनाते हैं हम आपको बहुत ही शानदार नोट्स इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि घर बैठे आपकी तैयारी शानदार हो सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हिंदू धर्म के त्यौहार : नोट्स

दीपावली

–  दीपावली प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक पौराणिक सनातन त्योहार है।

–  दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

–  हिन्दू धर्म में यह सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।

होली

–  होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

–  यह रंगों का त्योहार है, होलिका जलाने और प्रहलाद को बचाने की घटना महत्त्वपूर्ण है।

जन्माष्टमी

–  कृष्ण जन्माष्टमी जिसे जन्माष्टमी व गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है।

–  जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मनाई जाती है।

गणेश चतुर्थी

–  गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था।

–  गणेश चतुर्थी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाई जाती है।

रामनवमी  

–  रामनवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।

दशहरा

–  यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक व शौर्य का उपासक है।

–  यह आश्विन शुक्ल दशमी  को मनाया जाता है।

–  भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था।

रथ यात्रा

–  ओडिशा के पुरी शहर में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है।

–  यह भगवान जगन्नाथ उसके भाई बलभद्र व उनकी बहन सुभद्रा को समर्पित त्योहार है।

–  यह त्योहार जून-जुलाई में मनाया जाता है।

रक्षाबन्धन

–  इस त्योहार में बहन अपने भाई को राखी बाँधती है और भाई उसे सुरक्षित रखने का वचन देता है।

–  यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

इस पोस्ट में उपलब्ध करवाये गए हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले त्यौहार के अलावा हिंदू धर्म में अनेक और भी त्यौहार मनाये जाते है किंतु जो प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण है इसमें उन्हीं त्योहारों के बारे में बताया गया है