Share With Friends

Environment Gk Questions ( 6 ) in Hindi : अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपके सिलेबस में पर्यावरण ( Environment ) विषय है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसमें हम आपको इस विषय की प्रैक्टिस के लिए टॉपिक अनुसार वन लाइनर प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाएंगे ताकि आप प्रत्येक अध्याय के साथ अच्छे से प्रैक्टिस कर सके

इस पोस्ट में हमने जैव विविधता के वन लाइनर प्रश्नों को आपके साथ साझा किया है जो पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से संबंधित है आप इन्हे एक बार जरूर याद कर ले

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Environment One Liner Gk Questions in Hindi

प्रश्न. किस पक्षी के विलुप्त हो जाने के कारण मॉरीशस में सिडरॉक्सी ग्रांडीफ्लोरम नामक पादप प्रजाति भी विलुप्त हो गई ?

  • डोडो पक्षी (यह उपर्युक्त पौधे के फल को खाकर उसके बीजों के अंकुरण में सहायक था)

प्रश्न. भारत का प्रथम समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park) कहाँ स्थित है ?

  • कच्छ की खाड़ी

भारत में 4 जैवविविधता हॉटस्पाट क्षेत्रों का चयन किया गया है।

1. पश्चिमीघाट 2. इंडो-बर्मा क्षेत्र 3. पूर्वी हिमालय 4. सुंडालैण्ड (निकोबार द्वीप समूह)

प्रश्न. फ्लाइंग फॉक्स अर्थात् उड्डयन वल्गुल, जिसे ग्रेट इंडियन फ्रूट बैट भी कहा जाता है, यह क्या है ?

  • चमगादड़ों की एक प्रजाति

प्रश्न. रेड डाटा बुक अथवा रेड लिस्ट किस संगठन से सम्बंधित हैं ?

  • आई.यू.सी.एन (IUCN)

प्रश्न. कौन सी औषधि (Medicine) गिद्धों की संख्या में कमी के लिए उत्तरदायी है ?

  • डाइक्लोफेनेक सोडियम

प्रश्न. भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

  • बल्लभगढ़ (हरियाणा)

प्रश्न. वृक्षों पर रहने वाले किस स्तनधारी का जूलॉजिकल नाम ऐलुरस फल्गेंस (Ailuras Fulgens) है ?

  • रेड पांडा

प्रश्न. भारत में रेड पांडा के प्राकृतिक आवास कहाँ पाए जाते हैं ?

  • उत्तर-पूर्वी भारत के उप-हिमालयी क्षेत्रों में

प्रश्न. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस जन्तु के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है ?

  • हगुल मृग

प्रश्न. भारत में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

  • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (लद्दाख)

प्रश्न. किस समूह के जीव अमोनिया को नाइट्राइट में परिवर्तित करते है ?

  • नाइट्रोसोमोनास (Nitrosomonas)

प्रश्न. धान का पौधा नाइट्रोजन को किस रूप में ग्रहण करता है ?

  • अमोनियम के रूप में

प्रश्न. जीवमंडलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रासायनिक तत्वों का प्रवेश किस माध्यम से होता है ?

  • पौधों की जड़ों के द्वारा

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को जैव विविधता का द्वार कहा जाता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

अगर आप Environment Gk Questions ( 6 ) in Hindi ऐसे ही प्रश्नों के साथ टॉपिक अनुसार निरंतर प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे जिसमें हम आपके लिए नए-नए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित बिल्कुल फ्री उपलब्ध करवाते हैं