Share With Friends

अगर आप सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में Ncert History Notes for Upsc हम आपके लिए लेकर आए हैं यह आपको जरूर काम आएंगे हम आपके लिए Ncert Class 6 History ( Chapter 1 ) Notes Pdf – क्या, कब, कैसे, कहाँ उपलब्ध करवा रहे हैं यह टॉपिक इतिहास का प्रथम अध्याय है जिसे आप एनसीईआरटी में पढ़ेंगे

हम आपको शॉर्ट नोट्स PDF के रूप में निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं आप भारतीय इतिहास के यह नोट्स डाउनलोड करके प्रिंट भी निकलवा सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ncert Class 6 History ( Chapter 1 ) Notes Pdf – क्या, कब, कैसे, कहाँ

· किसी व्यक्ति, समाज अथवा देश से संबंधित महत्त्वपूर्ण, विशिष्ट व सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का कालक्रमिक विवरण (Chronological Description) इतिहास कहलाता है।

· इतिहास किसी समाज विशेष की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं आर्थिक स्थिति तथा इन स्थितियों में समय के साथ-साथ होने वाले परिवर्तनों को भी प्रस्तुत करता है।

अतीत के बारे में हम कैसे जाने ?

· हम अपने अतीत को जानने का प्रयास हमेशा से करते आ रहे हैं। इसको जानने के अनेक तरीके हैं-

· जैसे लिखित सामग्री द्वारा जिसमें हाथ से लिखित पुस्तकें जिन्हें ‘पाण्डुलिपि’ अंग्रेजी में ‘मैन्यूस्क्रिप्ट’ या लैटिन में ‘मेनू’ कहा जाता है।

· इन पाण्डुलिपियों से हमें उस समय के धार्मिक जीवन मान्यताओं, राजाओं का जीवन और अनेक औषधियों की जानकारी मिलती है। कई महाकाव्य, कविताएँ, नाटक भी इतिहास को जानने के अच्छे स्रोत हैं।

अतीत एक या अनेक

यहाँ ‘अतीत’ शब्द का प्रयोग बहुवचन के रूप में किया गया है क्योंकि अलग-अलग समूह के लोगों के लिए इस अतीत के अलग-अलग मायने थे। उदाहरण के लिए अंडमान द्वीप के अधिकांश लोग अपना जीवन यापन मछलियाँ पकड़कर, शिकार करके तथा फल-फूल के संग्रह द्वारा करते हैं। इसके विपरीत शहरों में रहने वाले लोग खाद्य आपूर्ति के लिए अन्य व्यक्तियों पर निर्भर करते थे। इस तरह के भेद अतीत में विद्यमान थे। पुरातत्त्व की सहायता से हमें उनके जीवन को जानने में मदद मिलती है।

इतिहास के स्रोत

हमें इतिहास के बारे में जानकारी पुरातन सामग्री, अभिलेखों, पाण्डुलिपियों आदि से मिलती है। इतिहास के स्रोतों द्वारा हम आखेटकों, पशुपालकों, कृषकों, शासकों, व्यापारियों, शिल्पकारों, संगीतकारों आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐतिहासिक स्रोतों का वर्गीकरण

इतिहास अथवा अतीत की जानकारी देने वाली ऐतिहासिक स्रोतों को दो भागों में बाँटा जा सकता है-

1. पुरातात्त्विक स्रोत

पुरातात्त्विक स्रोत वे होते हैं जो पुरातत्त्वविदों द्वारा एकत्रित किए जाते हैं।

प्राचीन काल के पत्थर व ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष, चित्र, मूर्तियाँ, औजार, हथियार, बर्तन, आभूषण आदि सभी पुरातात्त्विक स्रोत कहलाते हैं।

2. साहित्यिक स्रोत

साहित्यिक स्रोत वे हैं जो किसी भी भाषा में लिखित रूप से प्राप्त हैं। पाण्डुलिपियाँ, अभिलेख, महाकाव्य, कविताएँ तथा नाटक आदि सभी साहित्यिक स्रोत कहलाते हैं।

अभिलेखों का अध्ययन भी इतिहास जानने में महत्त्वपूर्ण रहा है। ये पत्थर या धातु जैसे कठोर सतहों पर लिखे होते हैं।

इतिहास को जानने हेतु इमारतों के अवशेष, चित्रों, मूर्तियों आदि का प्रयोग होता है। इनका अध्ययन करने वाले को ‘पुरातत्त्वविद्’ कहा जाता है।

प्राचीन इतिहास के स्रोत:-

1. साहित्यिक साक्ष्य

2. विदेश यात्रा विवरण

3. पुरातात्त्विक साक्ष्य

साहित्यिक साक्ष्य – इसको 2 भागों में विभक्त किया गया है –

             1. धार्मिक साहित्य

             2. लौकिक साहित्य

धार्मिक साहित्य के भी 2 भाग है –

             1. ब्राह्मण साहित्य – वेद (ज्ञान), उपनिषद् (समीप बैठना), आरण्यक, पुराण, स्मृति, रामायण, महाभारत

             2. ब्राह्मणोत्तर साहित्य – बौद्ध ग्रंथ, जैन ग्रंथ

विदेशी यात्रा विवरण – मध्य काल में भारत में अनेक विदेशी यात्री लेखक आए थे, इसी के आधार पर विदेशी यात्रा विवरण को 3 भागों में बाँटा गया है-

             1. यूनानी रोम लेखक – टेसियस (ईरान), हरोडोटस (इतिहास का पिता), नियार्कस, आनेसिक्रिटस एवं अरिस्टोबुल्लस (ये लेखक सिकंदर के साथ आए थे), मेगस्थनीज (इंडिका का लेखक), डाइमेकस, डायनोसियस, टॉलमी (ज्योग्राफी के लेखक), प्लिनी (नेचुरल हिस्टोरिका के लेखक)

             2. चीनी लेखक – फाह्यान, शुंग-युन, ह्वेनसांग, इत्सिंग

             3. अरबी लेखक – सुलेमान, अलमसूदी, अलबरुनी (तहकीक-ए-हिंद के लेखक)

पुरातात्त्विक साक्ष्य – अभिलेख, मुद्राएँ, स्मारक भवन, मूर्तियाँ/चित्रकला।

इसके लिए आपको नीचे नीले कलर में एक बटन दिखाई दे रहा होगा जिस पर ( Click and Download ) लिखा हुआ है आप वहां क्लिक करें

क्लिक करते ही इस टॉपिक के कंपलीट नोट्स की पीडीएफ हिंदी भाषा में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी

Pages12
Size1.1 MB
LanguageHindi

Download PDF…

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपको ऐसे ही नोट्स टॉपिक अनुसार बिल्कुल फ्री इसी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएंगे इसलिए अन्य नोट्स के लिए हमारी इस वेबसाइट को रोजाना विजिट करते रहे हम आपके लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते रहते हैं