भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ

Share With Friends

अपने भारत की प्रमुख नदियों के बारे में जरूर पड़ा होगा क्योंकि यह भारतीय भूगोल का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है आज इस पोस्ट में हम भारत की उन नदियों के बारे में बात करने वाले हैं जो पश्चिम की ओर बहती है इसलिए आगामी परीक्षा के लिए इन नदियों को एक बार जरूर पढ़ ले

भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के बारे में हमने शॉर्ट नोट्स नीचे उपलब्ध करवा दिए हैं जिन्हें आप पढ़ कर याद कर सकते हैं ऐसे नोट्स आपको हमारी इस वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री पढ़ने के लिए मिलते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ

नर्मदा नदी

  • नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ी से निकलकर विंध्याचल तथा सतपुड़ा श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी से होकर
  • खम्भात की खाड़ी में गिरती है। 
  • नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की सबसे लम्बी नदी है तथा इसकी कुल लम्बाई 1312 किमी. है।
  • धुआँधार जलप्रपात तथा सरदार सरोवर, ओमकारेश्वर बाँध इसी नदी पर स्थित है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ – तवा, कोनार, बरनेर, शेर, हिरन हैं।

ताप्ती नदी

  • मध्य प्रदेश में मुल्ताई नामक स्थान से निकलकर सतपुड़ा तथा अजंता श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी में प्रवाहित होकर खम्भात की खाड़ी में गिरती है।
  • इस नदी की कुल लम्बाई 724 किमी. है जो पश्चिम की ओर बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
  • गुजरात का सूरत शहर तथा उकाई जल परियोजना इसी नदी पर है।
  • गिरना, अरुणावती, पूर्णा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

साबरमती नदी

  • साबरमती नदी राजस्थान के उदयपुर में अरावली पहाड़ी से निकलकर खम्भात की खाड़ी में गिरती है।
  • यह नदी पश्चिम दिशा में प्रवाहित होने वाली तीसरी सबसे बड़ी नदी है।
  • अहमदाबाद इसी नदी के तट पर स्थित है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ वाकल, हथमती, माजम, वेतरक व सेई हैं।

माही नदी

  • माही नदी मध्य प्रदेश के विंध्याचल पर्वत की मेहद झील से निकलकर खम्भात की खाड़ी में गिरती है।
  • इस नदी का अपवाह क्षेत्र मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में फैला है।
  • माही नदी पर राजस्थान में माही बजाज सागर बाँध स्थित है।
  • माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ सोम, जाखम, चाप, ईरु व अनास हैं।

लूणी नदी

  • लूणी नदी राजस्थान के अजमेर जिले से अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित नाग पर्वत से निकलकर कच्छ के रण में गिरती है।
  • लूणी नदी को ‘रेगिस्तान की गंगा’ कहा जाता है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ लीलड़ी, मिठड़ी, जोजरी, सूकड़ी, जवाई व बांडी हैं।

शरावती नदी

  • शरावती नदी शिमोगा (कर्नाटक) से निकलकर अरब सागर में गिरती है।
  • इस नदी पर गरसोप्पा/महात्मा गाँधी जलप्रपात स्थित है।

मांडवी नदी

  • मांडवी नदी कर्नाटक के जम्बोटी घाट से निकलकर वेम्बनाद झील में अपना जल गिराती है।
  • दूध सागर व वज्रपोहा जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।

पेरियार नदी

  • पेरियार नदी अन्नामलाई की पहाड़ी से निकलकर वेंबनाद झील में गिरती है।
  • यह केरल की सबसे लम्बी नदी है।
  • इस नदी पर इडुक्की बाँध स्थित है।

भरतपूझा नदी

  • भरतपूझा नदी अन्नामलाई पहाड़ी से निकलकर अरब सागर में गिरती है।
  • यह नदी केरल की सबसे बड़ी अपवाह तंत्र वाली नदी है।

ad-1

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ : ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी वेबसाइट MISSION UPSC पर रोजाना विकसित कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग सभी विषयों के नोट्स इसी प्रकार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिन्हें पढ़ कर आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के तैयारी कर सकते हैं

Leave a Comment