भारत के 20 सबसे प्रमुख दर्रे 

Share With Friends

आपने भारत के प्रमुख दर्रों के बारे में भूगोल विषय में जरूर पढ़ा होगा लेकिन इस पोस्ट में हम आपको शार्ट तरीके से तैयार किए हुए नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप कुछ ही मिनट में इस टॉपिक को पढ़कर याद कर सके भारत के 20 सबसे प्रमुख दर्रे के बारे में इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं 

यह स्टैटिक जीके का बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है और अगर भूगोल विषय आपके सिलेबस में है तो आपको इसे एक बार जरूर करना चाहिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत के प्रमुख दर्रे 

1. काराकोरम दर्रा – भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित दर्रा, जो काराकोरम श्रेणी के मध्य लद्दाख में स्थित है। भारत से चीन जाने वाला मार्ग इसी दर्रे से गुजरता है।

2. बनिहाल दर्रा – पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला (जम्मू-कश्मीर) में स्थित दर्रा जो श्रीनगर को जम्मू से जोड़ता है। NH-44 राजमार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है। जवाहर सुरंग इसी दर्रे में स्थित है। यह देश का सबसे छोटा दर्रा है।।

3. जोजिला दर्रा – यह दर्रा दो नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी (श्रीनगर-लेह) को जोड़ता है। NH-1 राजमार्ग इसी दर्रे से गुजरता है।

4. बुर्जिल दर्रा – भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर स्थित, यह दर्रा श्रीनगर को गिलगिट से जोड़ता है।

5. लिपुलेख दर्रा – उत्तराखण्ड राज्य में स्थित, यह दर्रा भारत, चीन तथा नेपाल के मध्य सीमा बनाता है। भारतीय तीर्थ यात्रियों द्वारा मानसरोवर तथा कैलास पर्वत पर जाने के लिए इसी दर्रे से होकर जाना पड़ता है।

6. रोहतांग दर्रा – हिमाचल प्रदेश में स्थित दर्रा, जो मनाली को लेह से जोड़ता है। इस दर्रे को हिमाचल प्रदेश के ‘लाहुल-स्पीति जिले का प्रवेश द्वार’ कहा जाता है।

7. शिपकिला दर्रा – यह हिमाचल प्रदेश के जास्कर श्रेणी में स्थित दर्रा, जो शिमला को तिब्बत से जोड़ता है।

8. बारालाचा दर्रा – हिमाचल प्रदेश में स्थित इस दर्रे से लेह को मण्डी से जोड़ने वाला मार्ग गुजरता है।

9. माना दर्रा – यह उत्तराखण्ड की कुमाऊँ पहाड़ियों में स्थित है।

10. नीति दर्रा – यह दर्रा उत्तराखण्ड में स्थित है।

11. नाथूला दर्रा – सिक्किम में स्थित यह दर्रा, जिसे वर्ष 1962 में भारत- चीन युद्ध के बाद बंद कर दिया गया था, परन्तु वर्ष 2006 में इसे पुन: खोल दिया गया। इसी दर्रे से दार्जिलिंग व चुम्बीघाटी होकर तिब्बत जाने का मार्ग गुजरता है।

12. जेलेप्ला दर्रा – सिक्किम में स्थित दर्रा जिससे दार्जिलिंग व चुम्बीघाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग गुजरता है।

13. बोमडिला दर्रा – अरुणाचल प्रदेश में स्थित दर्रा जो तवांग घाटी से तिब्बत का मार्ग गुजरता है।

14. यांग्याप दर्रा – इसी दर्रे से ‘ब्रह्मपुत्र नदी’ भारत में प्रवेश करती है।

15. दिफू दर्रा – यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश तथा म्यांमार का माण्डले शहर के बीच रास्ता उपलब्ध करवाता है।

16. पांगसाड दर्रा – यह अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में म्यांमार की सीमा पर स्थित है।

17. तुजु दर्रा – यह दर्रा मणिपुर में स्थित है।

18. थाल घाट – महाराष्ट्र में स्थित दर्रा जो मुम्बई को नासिक से जोड़ता है।

19. भोर घाट – महाराष्ट्र में स्थित दर्रा जो मुम्बई को पुणे से जोड़ता है।

20. पाल घाट – केरल में स्थित दर्रा जो नीलगिरि तथा अन्नामलाई पहाड़ियों के मध्य स्थित है।

नोट:- जोजिला दर्रे का निर्माण सिंधु नदी द्वारा, शिपकिला दर्रे का निर्माण सतलज नदी द्वारा एवं जेलेप्ला दर्रा का निर्माण तीस्ता नदी द्वारा हुआ है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

भारत के 20 सबसे प्रमुख दर्रे : ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी वेबसाइट MISSION UPSC पर रोजाना विकसित कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग सभी विषयों के नोट्स इसी प्रकार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिन्हें पढ़ कर आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के तैयारी कर सकते हैं

1 thought on “भारत के 20 सबसे प्रमुख दर्रे ”

Leave a Comment