Share With Friends

हम आपके लिए जीव विज्ञान ( Biology ) से संबंधित एक महत्वपूर्ण टॉपिक कोशिका ( Sell ) से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवा रहे है इसमें आपको Biology Notes in Hindi : कोशिका ( Cell ) क्या है एवं कोशिका से संबंधित छोटी-छोटी जानकारियां पढ़ने के लिए मिलेगी विज्ञान के नोट्स अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काम आएंगे जिस के सिलेबस में विज्ञान विषय है

 कोशिका ( Cell ) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हमने आपके लिए नीचे उपलब्ध करवा दी है इसलिए एक बार कोशिका के बारे में अच्छे से जरूर पढ़ ले 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
mission upsc notes

Biology Notes in Hindi : कोशिका ( Cell ) क्या है

• कोशिका सजीवों के शरीर की आधारभूत संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है तथा कोशिका विभाजन द्वारा प्राय: स्वजनन (Self reproduction) का सामर्थ्य रखती है।

कोशिका विज्ञान [Cytology]

• यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें कोशिका की संरचना व कार्यों का अध्ययन होता है।

कोशिका की खोज किसने की ? [Discovery of Cell]

• 1665 ई. में रॉबर्ट हुक ने की थी। उन्होंने कॉर्क के टुकड़े (Section) में कोशिका के बाहरी आवरण को देखा व इसे कोशा नाम दिया, जिसका अर्थ एक सूक्ष्म कक्ष है। (Little Room)

• जीवित कोशिकाओं (Living cells) को सर्वप्रथम 1674 ई. में ल्यूवेनहॉक ने देखा।

• 1831 ई. में रॉबर्ट ब्राउन ने सर्वप्रथम “ऑर्किड” पौधें की जड़ों में कोशिका के केंद्रक (Nucleus) की खोज की।

कोशिका सिद्धांत [Cell theory]

•  1838 ई. में जर्मनी के वनस्पति वैज्ञानिक मैथीयस श्लाइडेन तथा 1839 ई. में ब्रिटिश के प्राणी वैज्ञानिक थियोडोर श्वान ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत प्रतिपादित किया।  

1. सभी जीव कोशिका व कोशिका उत्पाद से बने होते हैं।

2. सभी कोशिकाएँ पूर्व स्थित कोशिकाओं से निर्मित होती है।

3. वायरस कोशिका सिद्धांत में अपवाद है, क्योंकि वायरस में किसी प्रकार का कोशिकीय संगठन उपस्थित नहीं होता है।

• सर्वप्रथम रूडोल्फ विर्चो ने वर्ष 1855 में स्पष्ट किया–

•  कोशिका विभाजित होती है तथा पूर्व स्थित कोशिकाओं के विभाजन से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

• वे जीव, जिनका शरीर एक कोशिका से बना होता है, उन्हें एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism) कहते हैं उदाहरण- अमीबा, पैरामीश्यिम।

• वे जीव जिनमें अनेक कोशिकाएँ होती हैं, बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organism) कहलाते हैं।

• सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लाज्मा का आकार 0.3 µm (माइक्रोमीटर) है।

• सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अण्डे का आकार 170 mm होता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

उम्मीद करता हूं यह Biology Notes in Hindi : कोशिका ( Cell ) क्या है आपको आपकी परीक्षा के लिए काम आएंगे हम आपके लिए ऐसे ही नोट्स टॉपिक अनुसार उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप अपनी तैयारी छोटे लेवल से हाई लेवल तक अच्छे से कर सके