भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय मैदान क्लासरूम नोट्स

Share With Friends

अगर आप भारत का भूगोल विषय से संबंधित नोट्स टॉपिक अनुसार पढ़ना चाहते हैं तो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय मैदान क्लासरूम नोट्स लेकर आए हैं ताकि आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के शानदार तैयारी बिल्कुल फ्री कर सकते हैं आप इन नोट्स को आगामी किसी भी परीक्षा के लिए पढ़ सकते हैं

भूगोल विषय के नोट्स इसी प्रकार टॉपिक वाइज पढ़ने के लिए हमारी इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे जहां पर आपको सभी विषयों के नोट्स निशुल्क मिलेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय मैदान

भारत के 9 राज्य तटीय सीमा बनाते हैं। जिसमें गुजरात सबसे अधिक तथा गोवा सबसे कम तटीय सीमा बनाने वाला राज्य है। 

तटीय सीमा की कुल लम्बाई 7,516.6KM (द्वीपों सहित) है।

भारत के तटीय मैदान का विस्तार पश्चिम घाट – पूर्वी घाट तथा समुद्र तट के मध्य है।

भारत के तटीय मैदान को दो भागों में बाँटा गया है।

पश्चिम तटीय मैदान

  • पश्चिम तटीय मैदान का विस्तार पश्चिम घाट तथा अरब सागर के मध्य गुजरात से तमिलनाडु तक है।

पश्चिम तटीय मैदान को निम्न वर्गों में बाँटा गया हैं।

1. गुजरात तट

  • इस मैदान को कच्छ और काठियावाड़ (सौराष्ट्र) का तटीय मैदान भी कहा जाता है।
  • भारत का पश्चिमी तटीय मैदान गुजरात में सबसे चौड़ा है दक्षिण की ओर जाने पर इसकी चौड़ाई कम होती जाती है लेकिन केरल में पुन: यह मैदान चौड़ा हो जाता है।

II. कोंकण तट

  • महाराष्ट्र तथा गोवा के तट को कोंकण तट कहते हैं यह तट दमन से गोवा तक फैला है।
  • सैलसेट द्वीप पर स्थित मुम्बई शहर इसी तट पर स्थित है।

III. कन्नड़ तट

  • कन्नड़ तट गोवा से मंगलुरु (कर्नाटक) के बीच स्थित है।
  • इस तट पर गरम मसालों, सुपारी, नारियल आदि की कृषि की जाती है।
  • न्यू मंगलुरु बन्दरगाह इसी तट पर स्थित है।

IV. मालाबार तट

  • मालाबार तट मंगलुरु से कन्याकुमारी तक फैला है।
  • मालाबार तट लैगून झीलों के लिए प्रसिद्ध है। जैसे- वेम्बनाद झील, अष्टमुदी झील, पुन्नामदा झील।

नोट:- केरल के पुन्नामदा झील में प्रतिवर्ष ‘नेहरू ट्रॉफी’ वल्लमकाली नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

पूर्वी तटीय मैदान

  • पूर्वी घाट तथा बंगाल की खाड़ी के बीच निर्मित मैदान को ‘पूर्वी तटीय मैदान’ कहते हैं।
  • पूर्वी तटीय मैदान पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में अधिक चौड़ा है।
  • यहाँ की नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती है।
  • इस मैदान का विस्तार स्वर्ण रेखा नदी से कन्याकुमारी तक है।

पूर्वी तटीय मैदान के निम्न भाग हैं-

I. कोरोमण्डल तट 

  • कन्याकुमारी से कृष्णा नदी के बीच आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु राज्यों में फैला तट, कोरोमण्डल तट कहलाता है।
  • कोरोमण्डल तट पर पुलिकट तथा कोल्लेरू झीलें स्थित हैं।
  • तूतीकोरिन, चेन्नई बन्दरगाह इसी तट पर स्थित है।

II. उत्तरी सरकार तट

  • कृष्णा नदी से महानदी तक आन्ध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक फैला तट, उत्तरी सरकार तट कहलाता है।
  • इस तट पर आन्ध्र प्रदेश का प्रमुख विशाखापट्टनम बन्दरगाह स्थित है।

III. उत्कल तट

  • महानदी से लेकर स्वर्ण रेखा नदी तक फैला तट, उत्कल तट कहलाता है।
  • भारत की सबसे बड़ी लवणीय झील चिल्का (ओडिशा) इसी तट पर स्थित है।
  • इसी तट पर स्थित पाराद्वीप बन्दरगाह (ओडिशा) से लौह अयस्क का निर्यात किया जाता है।

ad-1

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय मैदान : ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी वेबसाइट MISSION UPSC पर रोजाना विकसित कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग सभी विषयों के नोट्स इसी प्रकार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिन्हें पढ़ कर आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के तैयारी कर सकते हैं

1 thought on “भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय मैदान क्लासरूम नोट्स”

Leave a Comment