आज हम आपको NCERT सामान्य ज्ञान ( 18 ) : उद्योग से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं सामान्य ज्ञान ( General Knowledge ) का अर्थ है ऐसे प्रश्न जो सभी ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सिविल सर्विस परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए हम आपको टॉपिक अनुसार Ncert 6th – 12th Geography Gk Questions and Answers इस पोस्ट में लेकर आये है सामान्य ज्ञान उद्योग के संबंध में हमने नीचे प्रश्न उपलब्ध करवाए हैं
यह प्रश्न आपको चाहे आप किसी भी कंपटीशन परीक्षा की तैयारी कर रहे हो इन प्रश्नों को आप एक बार अच्छे से जरूर पढ़ें अधिकांश प्रश्न इन में से ऐसे हैं जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाते हैं
NCERT सामान्य ज्ञान ( 18 ) : Question and Answer
प्रश्न 11. भारत में किस प्रकार की विद्युत का उत्पादन सर्वाधिक होता है?
- तापीय बिजली
भारत में तापीय विद्युत का उत्पादन सर्वाधिक (64.8%) होता है। भारत में 1975 ई. में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) की स्थापना की गयी। भू-तापीय ऊर्जा का भी भारत में उत्पादन किया जाता है, जिससे बिजली प्राप्त होती है।
प्रश्न 12. भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किसके सहयोग से किया गया था?
- सोवियत संघ
भारत में भिलाई इस्पात संयंत्र (छत्तीसगढ़) में 1953 ई. में सोवियत संघ के सहयोग से स्थापित किया गया। भिलाई (रामपुर से 21 किमी. दूर ) मुंबई – कोलकाता मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है।
प्रश्न 13. भारत का पहला लौह-इस्पात उद्योग कहाँ स्थापित किया गया था?
- जमशेदपुर
भारत का पहला लौह-इस्पात औद्योगिक संकुल का विकास निजी प्रयासों से साकची (जमशेदपुर) नामक गाँव में शुरू हुआ। यहाँ लौह-इस्पात उद्योग, 1907 ई. में स्थापित किया गया। इसके संस्थापक जमशेदजी टाटा थे। वर्तमान में इस टिस्को (TISCO) के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 14. भारत के प्रमुख लौह और इस्पात उद्योग किस पठार पर स्थापित हैं?
- छोटानागपुर पठार
भारत के मुख्य आयरन एवं स्टील उद्योग छोटानागपुर पठार में स्थापित है। छोटानागपुर पठार पर बहुत से खनिज संसाधन पाये जाते है। यहाँ पर मुख्यतः लोहा कोयला, मैगनीज, ताँबा, आदि खनिज मिलते हैं।
प्रश्न 15. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL) कहाँ स्थित है?
- पुणे
भारत में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित है। इसका निर्माण 6 अप्रैल, 1947 को हुआ था। 3 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा प्राप्त हुआ।
प्रश्न 16. सिन्द्री (झारखण्ड) में उत्पादित उर्वरक का नाम है:
- यूरिया
भारत का प्रथम उर्वरक कारखाना झारखण्ड राज्य के धनबाद जिले में स्थित सिन्द्री में वर्ष 1951 में स्थापित किया गया, जहाँ यूरिया का उत्पादन होता है। यह फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिण्या (IFCO) के अन्तर्गत आता है। यह उपक्रम भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अर्न्तगत कार्यरत है, इसकी गुरुआत 1961 ई. में हुई थी।
प्रश्न 17. भारतीय वस्त्र उद्योगों में, इनमें से किसका प्रचुर मात्रा में प्रयोग किया जाता है ?
- सूत
वस्त्र उद्योग भारत का सबसे बड़ा उद्योग है। इसके कच्चे माल के लिए सुत की जरूरत होती है, जो कपास से प्राप्त होती है। इस प्रकार भारत का वस्त्र उद्योग कपास पर आधारित उद्योग है।
प्रश्न 18. इनमें से भारत का प्रमुख जलयान निर्माण केन्द्र कौन सा है?
- कोचीन
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड फरवरी, 1965 में जापानी सहयोग | से स्थापित किया गया। कोचीन देश का नवीनतम तथा सबसे बड़ा पोत प्रांगण है। यह केरल राज्य में वेलिंग्टन द्विप पर अवस्थित है
प्रश्न 19. मध्य प्रदेश के नेपानगर में स्थित है:
- अखबारी कागज का कारखाना
मध्य प्रवेश के नेपानगर में अखबारी कागज का उद्योग 25 जनवरी, 1947 को स्थापित किया गया था। यह भारत की प्रथम कागज फैक्ट्री थी। यहाँ लुग्दी से कागज का निर्माण होता है।
प्रश्न 20. नारियल रेशा उद्योग कहाँ केन्द्रित है?
- केरल
नारियल वृक्ष उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत में नारियल रेशा उद्योग दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। नारियल के उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
प्रश्न 21. भारत में धारीवाल और लुधियाना नगर किसके लिए सुविख्यात है?
- ऊनी वस्त्र
ऊनी वस्त्र उद्योग पंजाब राज्य में सबसे अधिक विकसित है। धारीवाल एवं लुधियाना नगर ऊनी वस्त्र के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 22. भारत में सबसे पुराना तेल-क्षेत्र (ऑयल-फील्ड) कौनसा है?
- डिग्बोई
भारत में डिग्बोई (असम) सबसे पुराना तेल क्षेत्र (ऑयल-फील्ड) है। यहाँ वर्ष 1866 में सर्वप्रथम तेल कुओं की खुवाई की गई थी। इस क्षेत्र में 1890 ई. में 202 मी. की गहराई से तेल प्राप्त हुआ था।
प्रश्न 23. कौन सा राज्य शहतूत रेशम के कीटपालन में अग्रणी है?
- कर्नाटक
भारत में शहतूत रेशम कीट पालन में कर्नाटक का प्रमुख स्थान है उसके पश्चात् आन्ध्र प्रवेश, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु का स्थान आता है। देश में रेशमी सूत के उत्पादन में कर्नाटक अग्रणी राज्य है। भारत में 4 प्रकार की रेशम किस्में मिलती हैं। यथा- मलबरी (शहतूत), इरी, टसर, मूँगा।
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
अंतिम शब्द –
हम आपके लिए NCERT सामान्य ज्ञान ( 18 ) : उद्योग से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें
1 thought on “NCERT सामान्य ज्ञान ( 18 ) : उद्योग से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर”