जैसा कि आप सभी विद्यार्थियों को पता है हम आपके लिए रोजाना कुछ ना कुछ नया इस वेबसाइट के माध्यम से लेकर आते रहते हैं और इस पोस्ट में हम आपको विश्व का इतिहास के एक महत्वपूर्ण टॉपिक World Geography Quiz ( 2 ) सौरमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर व्याख्या सहित लेकर आए हैं क्योंकि India Gk के ऐसे प्रश्न अधिकांश बार परीक्षा में पूछे जा चुके हैं
General Knowledge in Hindi के लिए आपको ऐसे प्रश्न जरूर पढ़ने चाहिए क्योंकि यह है लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है और उम्मीद करते हैं कि आपको यह प्रश्न आगामी परीक्षाओं में जरूर काम आएंगे
World Geography Quiz ( 2 ) सौरमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. एक नक्षत्र का रंग किस पर निर्भर करता है ?
उत्तर – उसकी पृष्ठीय ताप पर
प्रश्न. किस तिथि पर ग्रीष्म अयनांत होता है ?
उत्तर – 21 जून
- उत्तरी गोलार्ध में शीत अयनांत अर्थात 21 /22 दिसंबर को वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है इसके विपरीत ग्रीष्म अयनांत के समय उत्तरी गोलार्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है
प्रश्न. दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन कब होता है ?
उत्तर – 22 दिसंबर
प्रश्न. ध्रुव तारा सभी मौसमों में स्थिर दिखाई देता है क्यों ?
उत्तर – क्योंकि ध्रुव तारा भूमध्य रेखा के अक्ष पर स्थित होता है
प्रश्न. पृथ्वी के सूर्य का चक्कर लगाने से कौन सी क्रिया नहीं होती है ?
उत्तर – दिन-रात बनना
- पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 मील प्रति घंटे की कि दर से 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है अपने अक्ष के सहारे पृथ्वी का घूर्णन भू परिभ्रमण कहलाता है भू परिभ्रमण के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं इसका सीधा सा अर्थ यह है कि जो भाग सूर्य की ओर पड़ता है उसे पर दिन और पीछे वाले भाग पर रात्रि होती है
प्रश्न. दिन-रात जिस कारण से होते हैं वह है ?
उत्तर – भू परिभ्रमण
प्रश्न. पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने से क्या होता है ?
उत्तर – दिन रात होते हैं
प्रश्न. किस अक्षांश पर वार्षिक तापांतर पर न्यूनतम होता है ?
उत्तर – भूमध्य रेखा
विषुवत रेखा /भूमध्य रेखा पर वार्षिक तापांतर सबसे कम पाया जाता है अर्थात यहां लगभग वर्ष भर सूर्य की किरणें लंबवत पढ़ने से उच्च एवं निम्न तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आ पाता है इन क्षेत्रों में कोई शीत ऋतु नहीं होती है
प्रश्न. सूर्य ग्रहण कैसे / कब होता है ?
उत्तर – चंद्रमा, सूर्य एवं पृथ्वी के बीच आ जाता है
- सूर्य ग्रहण की स्थिति तब होती है जब चंद्रमा , सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है यह स्थिति केवल प्रतिपदा या अमावस्या को ही होती है
प्रश्न. एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है वह है ?
उत्तर – 45 डिग्री दक्षिण
- अक्षांशों को समानता ग्रीक भाषा के अक्षर फाई से प्रदर्शित किया जाता है यह विषुवत रेखा से उत्तर एवं दक्षिण के स्थान को दिखाते हैं 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश को उत्तरी ध्रुव तथा 90 डिग्री दक्षिणी अक्षांश को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं जो केंद्र बिंदु होते हैं
प्रश्न. पृथ्वी को एक डिग्री अक्षांश घूमने में कितना समय लगता है ?
उत्तर – 4 मिनट
प्रश्न. किसने कहा है कि “ मानव का वह एक छोटा कदम मानवता के लिए एक बड़ा कदम” है ?
उत्तर – नील आर्मस्ट्रंग
प्रश्न. अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी एक चौथाई काम हो जाए तो सबसे अधिक संभावना किस बात की होगी ?
उत्तर – हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी
- यदि पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी एक चौथाई कम कर दी जाए तो सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पृथ्वी की कक्षा छोटी हो जाएगी जिसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर 365.25 दिन का होने वाला वर्ष छोटा हो जाएगा
प्रश्न. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है ?
उत्तर – 8 मिनट 20 सेकंड
- सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर है तथा सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने में प्रकाश को लगभग 500 सेकंड का समय लगता है जो 8 मिनट 20 सेकंड के बराबर है
प्रश्न. कौन सी रेखा भारत से होकर गुजरती है ?
उत्तर – कर्क रेखा
- विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित 23 डिग्री 30 30 उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है यह विश्व के विभिन्न देशों से होकर गुजरती है
प्रश्न. पृथ्वी तल पर उसे काल्पनिक रेखा को क्या कहते हैं जो 180 डिग्री मेरिडियन याम्योत्तर पर खींची है ?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
- भू पृष्ठ पर 180 डिग्री पूर्व एवं पश्चिमी याम्योत्तर के लगभग साथ – साथ स्थल खंडो को छोड़ते हुए निर्धारित की गई काल्पनिक रेखा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहलाती है
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पृथ्वी पर ऐसी प्रतिबिंब रेखा होती है जो दो क्रमागत कैलेंडर दोनों को अलग करती है यह ग्रीनविच से 180 डिग्री विपरीत दिशा में प्रशांत महासागर से होकर गुजरती है
प्रश्न. 180 डिग्री देशांतर क्या कहलाती है ?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
प्रश्न. मकर रेखा है ?
उत्तर – साढ़े 23 डिग्री उत्तर
- विषुवत रेखा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित 23 डिग्री 30’ दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहा जाता है मकर संक्रांति 22 दिसंबर को उसे समय होती है जब मकर रेखा पर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती है जो कि पृथ्वी अपने अक्ष पर साढे 23 डिग्री दक्षिण झुकी हुई है
प्रश्न. आदि रेखांश कहां से होकर गुजरती है ?
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन
प्रश्न. अफ्रीका के मध्य से कौन सी रेखा गुजरती है ?
उत्तर – भूमध्य रेखा
- अफ्रीका महाद्वीप ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क रेखा , मकर रेखा और भूमध्य रेखा गुजरती है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से केवल भूमध्य और मकर रेखा ही गुजरती है
प्रश्न. कौन सा एकमात्र महाद्वीप है जिससे कर्क रेखा , मकर रेखा और भूमध्य रेखा गुजरती है ?
उत्तर – अफ्रीका
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
अंतिम शब्द –
हम आपके लिए World Geography Quiz ( 2 ) सौरमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर ऐसे ही टॉपिक वाइज प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ आप उस से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके