अगर आप राजस्थान से संबंधित किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि राजस्थान में नवीनतम जिलों की विस्तार के साथ-साथ अब आपको राजस्थान के नवीनतम जिलों को भी पढ़ना होगा इसके साथ ही यह विषय आपके लिए और भी लंबा हो गया है इसलिए इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan Geography Notes in Hindi : राजस्थान का विस्तार उपलब्ध करवा रहे हैं आप इन्हें पढ़ कर यह टॉपिक अच्छे से क्लियर कर सकते हैं
जब भी आप Rajasthan Geography PDF पढ़ेंगे तो उसमें आपको rajasthan ki sthiti aur vistar सबसे पहले पढ़ने को मिलेगा और इसलिए आपकी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए हम आपको टोपी के अनुसार नोट्स करवाएंगे हमने आपको नीचे स्थिति एवं विस्तार का उपलब्ध करवा दिया है
Rajasthan Geography Notes in Hindi : राजस्थान का विस्तार

1. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा –
● राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। इस सीमा का नाम‘रेडक्लिफरेखा’है।
● इस अन्तर्राष्ट्रीय रेखा का नामकरण ब्रिटिश‘वकीलसिरिलरेडक्लिफ’के नाम पर किया गया था।
रेडक्लिफ रेखा –
● रेडक्लिफ रेखा एक कृत्रिम रेखा है।
● रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई है।
● रेडक्लिफ लाइन का निर्धारण अगस्त, 1947 को हुआ।
● रेडक्लिफ रेखा पर भारत के 3 राज्य और 2 केन्द्र शासित प्रदेश स्थित हैं-
तीन राज्य– | दो केन्द्र शासित प्रदेश– |
1. पंजाब | 1. जम्मू-कश्मीर |
2. राजस्थान | 2. लद्दाख |
3. गुजरात | |
● रेडक्लिफ लाइन की कुल लम्बाई3,323किलोमीटर है, जिसमेंसेराजस्थानकेसाथ1,070किलोमीटर कीसीमालगतीहैयानीकिकुलरेडक्लिफका एक-तिहाई भाग राजस्थान के साथ संलग्न है।
● रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है।
● अन्तर्राष्ट्रीय रेखा की शुरुआत श्रीगंगानगर जिले के हिन्दूमल कोट से शुरू होकर बाड़मेर जिले के बाखासर तक है।
● रेडक्लिफ पर पाकिस्तान के 9 जिले स्थित हैं- पंजाब प्रान्त के 3 जिले बहावलनगर, बहावलपुर, रहीमयार खाँ जिले तथा सिंध प्रांत के 6 जिले घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संघर, उमरकोट व थारपारकर राजस्थान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं।
● राजस्थान के साथ सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान का बहावलनगर जिला व न्यूनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा उमरकोट बनाता है।
2. अन्तर्राज्यीय-सीमा–
● राजस्थान राज्य की स्थलीय सीमा पाँच राज्यों के साथ लगती है–
राज्य | राजस्थान के संदर्भ में स्थिति |
पंजाब | उत्तर |
हरियाणा | उत्तर-पूर्व |
उत्तर प्रदेश | पूर्व |
मध्य प्रदेश | दक्षिण-पूर्व |
गुजरात | दक्षिण-पश्चिम |

(i) पंजाब राज्य-
● यह राजस्थान के साथ न्यूनतम सीमा89किलोमीटरबनाता है।
● श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ पंजाब राज्य की सीमा पर स्थित राजस्थान के दो जिले हैं।
● श्रीगंगानगर पंजाब के साथसर्वाधिकव हनुमानगढ़न्यूनतमसीमा बनाता है।
● पंजाब के दो जिलों की सीमा राजस्थान के साथ लगती है फाजिल्का, मुक्तसर साहिब है।
(ii) हरियाणा राज्य–
● हरियाणा राज्य राजस्थान के साथ1,262किलोमीटर की सीमा बनाता है।
● राजस्थान के 8 जिले हरियाणा के साथ सीमा बनाते हैं- हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूँ, नीम-का-थाना, कोटपुतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग।
● हरियाणा के सात जिलों– नूह- रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा की सीमाएँ राजस्थान के साथ लगती है।
(iii) उत्तर प्रदेश राज्य–
● उत्तर प्रदेश राज्य राजस्थान के साथ877किलोमीटर की सीमा बनाता है।
● उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के तीन जिले सीमा बनाते हैं- डीग, भरतपुर व धौलपुर।
● उत्तर प्रदेश के दो जिलों मथुरा व आगरा की सीमाएँ राजस्थान के साथ लगती हैं।
(iv) मध्य प्रदेश राज्य-
● मध्य प्रदेश राज्य राजस्थान के साथ1,600किलोमीटर की सीमा बनाता है।
● मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के 10 जिले धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बाराँ, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ व बाँसवाड़ा बनाते हैं।
● मध्य प्रदेश के साथ झालावाड़सर्वाधिकतथा भीलवाड़ान्यूनतमसीमा बनाता है।
● राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान के साथ सीमा – झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर व मुरैना बनाते हैं।
(v) गुजरात राज्य-
● गुजरात राज्य राजस्थान के साथ1,022किलोमीटर की सीमा बनाता है।
● गुजरात के साथ राजस्थान के छह जिले – बाँसवाड़ा, डूँगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर व बाड़मेर सीमा बनाते हैं।
● गुजरात के साथउदयपुरसर्वाधिकतथाबाड़मेरन्यूनतमसीमा बनाता है।
● राजस्थान के साथ गुजरात के छह जिलों की सीमा – कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महीसागर व दाहोद की सीमा से लगती हैं।
● राज्य के सर्वाधिक निकट स्थित बंदरगाहकांडलाबंदरगाह(गुजरात) है।
Download Complete PDF
Click & Download Pdfअगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
अंतिम शब्द –
उम्मीद करता हूं इस पोस्ट में हमने जो आपको Rajasthan Geography Notes in Hindi : राजस्थान का विस्तार उपलब्ध करवाए हैं यह आपको अच्छे लगे होंगे अगर आपको लगता है कि यह सच में आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है तो दिए गए शेयर बटन के माध्यम से आप इसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप एवं अन्य ग्रुप में शेयर कर सकते हैं