Share With Friends

NCERT के अन्य विषयों के नोट्स तो हम आपको टॉपिक अनुसार करवा ही रहे हैं साथ ही आज की इस पोस्ट में विश्व का भूगोल के एक महत्वपूर्ण टॉपिक World Geography Notes : दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के नोट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको South America continent ( दक्षिण अमेरिका महाद्वीप ) के बारे में समस्त छोटी से छोटी जानकारी आपको पढ़ने को मिलेगी और इसके बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में हमने आपको शार्ट तरीके से बताने का प्रयास किया है अगर आपको यह नोट्स अच्छे लगते हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए

Join whatsapp Group

World Geography Notes : दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

● स्थिति –यह महाद्वीप दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा दक्षिणी अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है तथा उत्तर में कैरेबियन सागर से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप के उत्तर दिशा में उत्तरी अमेरिका पनामा नहर द्वारा दक्षिणी अमेरिका से अलग होता है।

● आकार –त्रिभुजाकार

दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप को“लैटिन अमेरिका”कहते हैं।

दक्षिण अमेरिका विश्व का क्षेत्रफल में चौथा सबसे बड़ा तथा जनसंख्या में पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।

इस महाद्वीप के तीन देशों से भू-मध्य रेखा गुजरती है।

1. इक्वाडोर

2. कोलम्बिया

3. ब्राजील

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चार देशों से मकर रेखा गुजरती है।

1. चिली

2. अर्जेंटीना

3. ब्राजील

4. पराग्वे

● ब्राजीलइस महाद्वीप का क्षेत्रफल व जनसंख्या में सबसे बड़ा देश है।

● ब्राजीलदक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश है जिससेभू-मध्य रेखा तथा मकर रेखा दोनों गुजरतीहै।

दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर तथा चिली देशों को छोड़कर ब्राजील की सीमा सभी देशों से लगती है।

● बोलीवियादक्षिण अमेरिका का सबसेबड़ा स्थलरूद्धदेश है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण भाग में“टेयरा-डेल-फ्यूगो”नामक द्वीप है, जो मुख्य भूमि से“मैगलन जलसन्धि”के द्वारा अलग होता है।

दक्षिण अमेरिका का दक्षितम सिरा“हॉर्न अंतरीप”है।

देशराजधानी
कोलम्बियाबोगोटा
इक्वाडोरक्वेटो
वेनेजुएलाकाराकस
फ्रेंच गुयानाकेयेनी
गुयानाजॉर्जटाउन
सुरीनामपरामरिबो
ब्राजीलब्राजीलिया
उरूग्वेमण्टिवीडियो
पेरूलीमा
बोलीवियालापाज
पराग्वेअसन्सियान
चिलीसैंटियागो
अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्स

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की पर्वत माला

1. एण्डीज पर्वतमाला

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में कैरेबियन सागर से दक्षिण मेंटेयरा-डेल-फ्यूगोतक स्थित पर्वतमाला।

विश्व की सबसे लम्बी नवीन पर्वतमाला तथा हिमालय के बादविश्व कीदूसरी सबसे ऊँची पर्वतमालाहै।

● सर्वोच्च चोटी –माउण्ट एकांकागुआ(6960 मी) जो अर्जेंटीना व चिली की सीमा पर स्थित है।

एण्डीज पर्वतमाला नवीन मोड़दार पर्वतमाला है जिस पर विश्व की सबसे ऊँचीनौकगम्य झील टिटिकाकास्थित है।

इस पर्वतमाला के मध्यबोलीविया का पठारहै।

एण्डीज पर स्थित बोलीविया की राजधानीलापाज विश्व की सर्वाधिक ऊँचाईपर स्थित राजधानी है।

एण्डीज पर्वत माला में प्रमुख ज्वालामुखी

● I. माउण्ट कोटोपैक्सी

● इक्वाडोर

● विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी

● ऊँचाई – 5896 मी

II. माउण्ट चिम्बराजो

● इक्वाडोर

● मृत ज्वालामुखी

III. ओजस डेल सलाडो

● अर्जेंटीना

● सक्रिय ज्वालामुखी

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख पठार

1. बोलीविया का पठार

दक्षिण अमेरिका कासबसे ऊँचा पठार

इसी पठार पर विश्व की सबसे ऊँची नौकागम्य झीलटिटिकाकास्थित है।

2. पैटागोनिया का पठार

अर्जेंटीना में स्थित है यह गिरिपद पठार का सर्वोत्तम उदाहरण है।

3. ब्राजील का पठार

ब्राजील के पूर्वी भाग में स्थित है, जो लौह अयस्क के भण्डारों से समृद्ध है।

पराना नदी का उद्‌गम इसी पठार से।

4. गुयाना का पठार

यह पठारवेनेजुएलामें स्थित है।

इस पठार की प्रमुख नदी ओरेनिको नदी है।

5. मांटो ग्रासो का पठार

ब्राजील के दक्षिण-पश्चिम भाग में बोलीविया की सीमा के पास स्थित पठार।

पराग्वे नदी का उद्‌गम स्थल।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदीयाँ

1. अमेजन नदी

विश्व की सबसे विशाल तथादूसरी सबसे लम्बी नदी(पहली-नील नदी)।

जलग्रहण क्षेत्र के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी।

यह नदी एंडीज पर्वतमाला से निकल कर ब्राजील से होकर अटलांटिक महासागर में गिरती है।

इस नदी घाटी में विश्व के सबसे विस्तृत सदाबहार वर्षा वन पाए जाते हैं। अमेजन वर्षा वन, सेल्वास वन।

अमेजन वर्षा वन कोपृथ्वी के फेफड़ेकहा जाता है।

अमेजन नदी पर स्थित मराजो द्वीप विश्व का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप है। (पहला – माजुली द्वीप – ब्रह्मपुत्र नदी पर असम में)

2. ओरिनिको नदी

वेनेजुएला की प्रमुख नदी जो गुयाना के पश्चिमी कार्डिलेरा से निकलकर कैरेबियन सागर में गिरती है।

इनकी सहायक कैरो नदी पर विश्व का सबसे ऊँचाएंजिल जलप्रपातस्थित है।

ओरिनिको नदी को“झरनो का प्रदेश”कहा जाता है।

3. पराना नदी

ब्राजील व पराग्वे की सीमा निर्धारण करती है।

ब्राजीलियन उच्च भूमि से यह नदी निकलती है।

दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।

इस नदी पर स्थित पराना नगर अर्जेंटीना में है।

4. साओफ्रांसिस्को नदी

ब्राजील के मीनास गराइस पहाड़ियों से निकलकर दक्षिण अटलांटिक महासागर में गिरती है।

5. पुरुष नदी

एंडीज पर्वतमाला से निकलकर अमेजन के दायीं ओर से मिलने वाली सबसे बड़ी सहायक नदी है।

6. जापुरा नदी

एंडीज पर्वतमाला से निकलकर अमेजन में मिलती है।

नोट-पराना, पराग्वे, उरुग्वे और उसकी सहायक नदियों के सम्मिलित तंत्र को“लाप्लाटा”कहते हैं तथा इनसे निर्मित मैदान कोलाप्लाटा का मैदानकहा जाता है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें

1. टिटिकाका झील

बोलीविया के पठार में स्थित विश्व की सबसे ऊँची नौकागम्य झील।

क्रेटर झील का उदाहरण।

पेरु तथा बोलीविया की सीमा पर स्थित झील।

दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ीमीठे पानीकी झील।

इसेहनीमून झीलभी कहते है।

यह एण्डिज पर्वतमाला में स्थित है।

2. मराकाइबो झील

दक्षिण अमेरिका के उत्तर में स्थित झील जोपेट्रोलियम भण्डारके लिए प्रसिद्ध है।

दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल

1. अटाकामा मरुस्थल

पेरू तथा चिली में स्थित विश्व का सबसे शुष्कतम मरुस्थल।

अरिका (चिली) –विश्व का शुष्कतम स्थान।

उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल

नाइट्रेड के भण्डार

2. पेटागोनिया मरुस्थल

अर्जेंटीना में स्थित

शीतोष्ण मरुस्थल

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख घास के मैदान

1. लानोस घासभूमि

वेनेजुएला व कोलम्बिया में स्थित है।

ओरिनिको नदी श्रेणी व गुयाना उच्च भूमि में है।

उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान।

2. सेल्वास घासभूमि

अमेजन नदी बेसिन में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घास के मैदान सेल्वास कहलाते है।

यह क्षेत्र विषुवत रेखा के समीप है।

यहाँ वर्षभर जलवायु उष्ण आर्द्र रहती है।

3. कैंपोस घास भूमि

ब्राजील में स्थितउष्णकटिबंधीय घास भूमि

इस क्षेत्र में येर्बा नामक वनस्पति मिलती है।

4. पम्पास घासभूमि

अर्जेंटीना

शीतोष्ण घास का मैदान

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख खनिज क्षेत्र

मराकाइबो झील –पेट्रोलियम भण्डार

सूरीनाम व गुयाना –बॉक्साइट

चुक्कीकमाता –ताँबा (चुक्कीकमाता को विश्व की ताँबा राजधानी कहा जाता है।)

बोलीविया पठार –टीन उत्पादन

● ब्राजील कीअमापा खानविश्व में मैंग्नीज की सबसे बड़ी खान है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जलसन्धियाँ

1. मैगलेन जलसन्धि –दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग को टियराडेल क्यूगो से अलग करता है।

2. ड्रेक पैसेज –यह जलसन्धि दक्षिण अमेरिका एवं अंटार्कटिका को अलग करता है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रायद्वीप

1. ताइताव प्रायद्वीप –पेनास की खाड़ी एवं प्रशांत महासागर से घिरा हुआ दक्षिणी में अवस्थित प्रायद्वीप।

2. वाल्डेज प्रायद्वीप –अर्जेंटीना का एक प्रायद्वीप जो उत्तर में सैन मोटियास खाड़ी एवं पश्चिम में सैन जोस तथा दक्षिण में न्यूवो खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जनजातियाँ

दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी –रेड इण्डियन

● ब्राजील की मिश्रित जनजातियाँ– मेस्टिजो, मुलाटो, जैम्बो

अन्य बिंदु

फेजेंडा

ब्राजील में विस्तृत कॉफी क्षेत्र

ब्राजील में कॉफी की किस्में

i. अरेबिका

ii. रोबस्टा

iii. लाइरेबिका

सेंटोस बन्दरगाह –विश्व का कॉफी बन्दरगाह कहा जाता है। जो ब्राजील में स्थित है।

m

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

उम्मीद करता हूं इस पोस्ट में हमने जो आपको World Geography Notes : दक्षिण अमेरिका महाद्वीप उपलब्ध करवाए हैं यह आपको अच्छे लगे होंगे अगर आपको लगता है कि यह सच में आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है तो दिए गए शेयर बटन के माध्यम से आप इसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप एवं अन्य ग्रुप में शेयर कर सकते हैं