Share With Friends

Australia Mahadeep Map : जब भी विश्व का भूगोल विषय हम पढ़ते हैं तो उसमें सातों महाद्वीपों के बारे में भी हम विस्तार से जानते हैं इसलिए महाद्वीपों से संबंधित भी बहुत बार परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए इस पोस्ट में हम आपको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia Mahadeep ) से संबंधित क्लासरूम नोट्स  के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं ताकि आप इसे अच्छे से पढ़कर इस महाद्वीप के बारे में अच्छे से जान सके

अंटार्कटिका महाद्वीप से संबंधित नोट सामने नीचे उपलब्ध करवा दिए हैं साथ ही अगर आप इन्हें पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे लिंक के माध्यम से बिल्कुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में विस्तार से पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्वत्त शृंखलाएँ

1.  ग्रेट डिवाइडिंग रेंज

● ऑस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला

● ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में स्थित वलित पर्वत।

● यह पर्वत विक्टोरियाक्वींसलैण्ड एवं न्यू साउथ वेल्स में स्थित है।

● विश्व की चौथी सबसे लम्बी पर्वत शृंखला

(1. एंडीज पर्वतमाला 2. रॉकी पर्वतमाला 3. हिमालय पर्वतमाला)

● सर्वोच्च चोटी माउण्ट कोशिस्युस्को (2230 मी.) ऑस्ट्रेलिया देश की सर्वोच्च चोटी।

 इस पर्वत शृंखला में मुर्रे व डार्लिंग नदियों का उद्‌गभ होता है।

नोट :-  

● ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट कुक (3764मी.) जो न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी आल्प्स में स्थित है।

2. डार्लिंग रेंज – पश्चिमी ऑस्टेलिया के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित महत्त्वपूर्ण लौह अयस्क क्षेत्र है।

3. ब्लू माउंटेन्स – न्यू साउथवेल्स के (दक्षिण-पश्चिम) में स्थित ग्रेट डिवाइडिंग रेंज का एक विस्तार जिसका रंग यूकेलिप्टस के तेल की बूँन्दों के कारण नीला प्रतीत होता है।

4. मैक्डोनाल्ड श्रेणी – मध्य ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में स्थित पर्वत श्रेणी अनेक छोटी नदियों का उद्‌गम होता है।

5.  ग्रेट बैरियर रीफ

● ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्स लैण्ड राज्य के उत्तर-पूर्वी तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवालभित्ति।

● लम्बाई – 1900 कि.मी. से अधिक।

● इस प्रवालभित्ति का निर्माण छोटे-छोटे (मूंगा) जीवों के अस्थि–पंजरों के लगातार जमाव से हुआ।

● इसे समुद्र का बगीचा भी कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पठार

1. किम्बरले पठार – उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। ये सोने व हीरे के भण्डार के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

2.  हेमर्सले पठार – पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।

3.  अर्नहम पठार – यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पठार।

4.  टुआम्बी पठार – ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैण्ड प्रांत के दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित पठार।

ऑस्ट्रेलिया के मरुस्थलीय प्रदेश

1. ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल – यह ऑस्ट्रेलिया देश दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित है। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मरुस्थल है।

2.  ग्रेट सेंडी मरुस्थल – कैनिंग बेसिन के नाम से प्रसिद्ध उत्तरी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित।

3.  सिम्पसन मरुस्थल – प्राकृतिक गैस से युक्त मध्य ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी एलिस स्प्रिंग भाग में स्थित।

4.  स्टुअर्ट मरुस्थल – न्यू साउथ वेल्स व क्वींसलैण्ड की सीमा पर स्थित एक उष्ण मरुस्थल है।

5.  तनामी मरुस्थल – इस मरुस्थल में कोयोटी सोने की खान स्थित है।

6.  गिब्सन मरुस्थल – यह डिस अप्वाइंटमेंट झील के दक्षिणी भाग में विस्तृत है।

ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियाँ

1. मुर्रे-डार्लिंग नदी

  ग्रेट डिवाइडिंग रेंज से निकलती है।

●  ये नदियाँ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी तंत्र का निर्माण करती है।

  इन नदियों के मध्य ‘रेवेरिना का मैदान’ गेहूँ उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

2. विक्टोरिया नदी

● ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में किम्बरले पठार से निकलती है।

3. स्वान नदी

●  पर्थ शहर स्वान नदी के तट पर स्थित है।

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

सभी विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia Mahadeep ) से संबंधित क्लासरूम नोट्स को डाउनलोड करके जरूर पढ़ें क्योंकि इससे आपको आपकी तैयारी में जरूर मदद मिलेगी संपूर्ण पीडीएफ केवल हिंदी भाषा में प्रकाशित है अगर यह आपको अच्छी लगे तो इसे अन्य ग्रुप में जरूर शेयर करें