Share With Friends

अगर आप IAS बनने का सपना देख चुके हैं और तैयारी में जुट गए हैं तो सबसे पहले आपको NCERT कक्षा 6 से 12 पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें आपका बेसिक अच्छे से क्लियर हो जाता है और इसलिए इस पोस्ट में हम आपको भारतीय राजव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण टॉपिक Ncert Indian Polity Notes Pdf ( 1 ) सरकार ( Government ) क्या है की संपूर्ण जानकारी आपको शार्ट तरीके से आसान भाषा में उपलब्ध करवा रहे हैं

 जब भी आप Ncert पढ़ेंगे तो उसमें आपको What is Government के बारे में पढ़ने को मिलेगा उसी से संबंधित हम आपको नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं साथ ही आप इसे PDF के रूप में निशुल्क डाउनलोड भी कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

Ncert Indian Polity Notes Pdf ( 1 ) सरकार ( Government ) क्या है

· हर एक देश को विभिन्न निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है।

· सरकार का काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना भी है।

· उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें।

· अगर कहीं कोई विवाद होता है या कोई अपराध करता है तो लोग न्यायालय जाते हैं, न्यायालय भी सरकार का ही एक अंग है।

सरकार के स्तर:-

· सरकार अलग-अलग स्तरों पर काम करती है- स्थानीय स्तर पर राज्य के स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर।

· स्थानीय स्तर का मतलब आपके गाँव, शहर या मोहल्ले से है।

· राज्य स्तर से मतलब है जो पूरे राज्य को ध्यान में रखे, जैसे- हरियाणा या असम की सरकार पूरे राज्य में काम करती है।

· राष्ट्रीय स्तर की सरकार का संबंध पूरे देश से होता है।

सरकार एवं कानून:-

· सरकार कानून बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वे कानून मानने होते हैं।

· केवल यही वह तरीका है जिससे सरकार काम कर सकती है।

सरकार के प्रकार:-

· लोकतंत्र में सरकार को अपने निर्णय एवं उठाए गए कदमों का आधार बताना होता है और सफाई देनी होती है।

· इसमें राजा या रानी के पास निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति होती है।

· राजा के पास सलाहकारों का एक छोटा-सा समूह होता है जिससे वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकता है।

· अंतिम निर्णय लेने की शक्ति उसी के पास रहती है।

लोकतांत्रिक सरकार:-

·  लोगों के पास अपने नेता चुनने की शक्ति होती है, इसलिए एक अर्थ में लोकतंत्र लोगों का ही शासन होता है।

· आज के समय में लोकतांत्रिक सरकार को प्राय: प्रतिनिधि लोकतंत्र कहते हैं।

· प्रतिनिधि लोकतंत्र में लोग सीधे भाग नहीं लेते है, बल्कि चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा अपनी प्रतिनिधि को चुनते हैं।

· महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए किए गए संघर्ष में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और मजबूती पकड़ी, इस आंदोलन को महिला मताधिकार आंदोलन कहते हैं और अंग्रेजी में इसे ‘सफ्रेज मूवमेंट’ कहते हैं।

· सफ्रेंज का मतलब होता है वोट देने का अधिकार।

· अमेरिका में औरतों को वोट देने का अधिकार वर्ष 1920 में मिला जबकि इंग्लैण्ड की औरतों को यह अधिकार कुछ सालों बाद वर्ष 1928 में मिला।

दक्षिण अफ्रीका:-

· दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा देश है जहाँ कई प्रजातियों के लोग रहते हैं- श्वेत (गोरे), अश्वेत (काले) जिनकी त्वचा का रंग सांवला है, जैसे- भारतीय।

· दक्षिण अफ्रीका पहले रंग-भेद कानून से शासित था, रंग-भेद का मतलब है त्वचा (चमड़ी) के रंग के आधार पर भेदभाव करना।

· दक्षिण अफ्रीका की प्रजातियाँ इसी आधार पर अलग-अलग समूहों में बँटी हुई थी।

· वहाँ के कानून के मुताबिक श्वेत, अश्वेत, भारतीय एवं अन्य प्रजातियों को एक-दूसरे से संबंध बनाने की इजाजत नहीं थी।

· अश्वेत लोगों को वोट देने की इजाजत नहीं थी।

· देश की सबसे अच्छी जमीन श्वेत लोगों के लिए आरक्षित थी और अश्वेत लोगों को खेती के लिए सबसे घटिया जमीन मिलती थी।

· इससे पता चलता है कि अश्वेत लोगों एवं भारतीयों को श्वेत लोगों के बराबर नहीं माना जाता था उनके साथ भेदभाव किया जाता था।

· दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में एक शहर था, सोवेटो जहाँ सिर्फ अश्वेत लोग ही रहते थे। वहाँ के श्वेत लोग अफ्रीकांस भाषा बोलते थे।

· हेक्टर और स्कूलों के अन्य विद्यार्थियों पर इस भाषा को सीखने के लिए जोर डाला जा रहा था जबकि वे अपनी जूलू भाषा सीखना चाहते थे।

· अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस और उनके जाने माने नेता नेल्शन मंडेला ने रंग-भेद के खिलाफ बहुत लम्बे समय तक संघर्ष किया, अंतत: वर्ष 1994 में उन्हें सफलता मिली और दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश बन गया, तब से सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाने लगा।

· सरकार के लोकतांत्रिक होने का हमारे लिए क्या मतलब है।

भागीदारी:-

· लोग चुनावों में मत प्रयोग के द्वारा लोकतंत्र में भागीदारी करते हैं, चुनावों में वे वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं।

· ये प्रतिनिधि ही लोगों की तरफ से निर्णय लेते हैं। यह मानकर चला जाता है कि प्रतिनिधि निर्णय लेते वक्त लोगों की जरूरतों और माँगों को ध्यान में रखेंगे।

भागीदारी के अन्य तरीके:-

· चुनाव 5 वर्ष में एक बार होते हैं, वोट देने के अलावा लोकतांत्रिक सरकार के निर्णय और नीतियों में लोगों के भाग लेने के और भी कई तरीके है।

· लोक सरकार के कार्योँ में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके भी अपनी भागीदारी निभाते हैं।

· ऐसे कई तरीके है जिनके द्वारा लोग अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं और सरकार को यह समझा सकते हैं कि उसे क्या कार्यवाही करनी है।

· इन तरीकों में धरने, जुलूस, हड़ताल, हस्ताक्षर अभियान शामिल हैं।

· इसके जरिए जो बाते गलत है और न्यायसंगत नहीं है उन्हें सामने लाया जाता है।

Download complete notes PDF…..

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए Ncert Indian Polity Notes Pdf ( 1 ) सरकार ( Government ) क्या है ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें