Share With Friends

इस पोस्ट में हम NCERT भूगोल : उष्णकटिबंधीय जलवायु क्लास नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं जिसमें आपको यह टॉपिक विस्तार से पढ़ सकते हैं यह टॉपिक आप आगामी परीक्षा के लिए जरूर तैयार कर ले क्योंकि यह Ncert class 11th Geography Notes में आपको देखने को मिलता है

इसमें उष्णकटिबंधीय जलवायु के सरल एवं आसान नोट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं आपको ऐसे नोट्स फ्री में कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

NCERT भूगोल : उष्णकटिबंधीय जलवायु क्लास नोट्स

उष्णकटिबंधीय जलवायु (A)

· यह जलवायु कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच पाई जाती है। वर्ष भर सूर्य के लम्बवत चमकने और ITCZ की उपस्थिति के कारण यहाँ की जलवायु उष्ण एवं आर्द्र रहती है।

· यहाँ वर्षा अधिक और वार्षिक तापांतर कम रहता है।

· उष्ण कटिबंधीय जलवायु के इस समूह को 3 भागों में बाँटा गया है।

 1. उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु (Af)

 2. उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु (Am)

 3. उष्ण कटिबंधीय आर्द्र एवं शुष्क शीत जलवायु (Aw)

1. उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु (Af)

· यह जलवायु विषुवत वृत्त के निकट दक्षिणी अमेरिका के अमेजन बेसिन, पश्चिमी विषुवतीय अफ्रीका तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के द्वीप क्षेत्रों में पाई जाती है।

· इस क्षेत्र में प्रत्येक दिन दोपहर के बाद गरजना के साथ मूसलाधार वर्षा होती है।

· यहाँ वर्ष भर तापमान उच्च तथा वार्षिक तापांतर नगण्य रहता है। दिन का अधिकतम तापमान 30° C और न्यूनतम तापमान 20°C होता है।

· यहाँ व्यापक जैवविविधता वाले सघन उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं।

2. उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु (Am)

· यह जलवायु भारतीय उपमहाद्वीप दक्षिणी अमेरिका के उत्तर–पूर्वी भाग तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।

· यहाँ अधिकतर वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है जबकि शीत ऋतु शुष्क होती है।

3. उष्णकटिबंधीय आर्द्र एवं शुष्क जलवायु (Aw)

· यह जलवायु ब्राजील वनों के उत्तर और बोलीविया एवं पराग्वे के निकटवर्ती भागों तथा सूडान और मध्य अफ्रीका के दक्षिण में पाई जाती है।

· यह जलवायु Af जलवायु प्रदेशों के उत्तर एवं दक्षिण में तथा पश्चिमी महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में शुष्क जलवायु के साथ और पूर्वी भाग में cf तथा cw जलवायु के साथ पाई जाती है।

· यहाँ वर्षा Af और Am प्रदेशों की तुलना में कम होती है।

· आर्द्र ऋतु छोटी एवं शुष्क ऋतु भीषण व लंबी होती है।

· तापमान वर्ष भर उच्च रहता है लेकिन शुष्क ऋतु में दैनिक तापमान सर्वाधिक होता है।

· यहाँ पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

हम आपके लिए NCERT भूगोल : उष्णकटिबंधीय जलवायु क्लास नोट्स ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें