Share With Friends

Indian Polity One Liner Questions : इस पोस्ट में हम आपके लिए भारतीय राजव्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण टॉपिक उद्देशिका से बनने वाले प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं यह प्रश्न आगामी परीक्षाओं में आपको काम आ सकते हैं इसलिए इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ें एवं याद कर ले इनमें से कुछ ऐसे प्रश्न भी है जो पिछली परीक्षा में पूछे जा चुके है

उद्देश्य का भारतीय राजव्यवस्था विषय का एक टॉपिक है और नोट्स के साथ-साथ आप इसे बनने वाले प्रश्नों को उत्तर सहित जरूर याद करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Indian Polity ( उद्देशिका ) Important Questions in Hindi

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को:

सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय,

विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और

उपासना की स्वतंत्रता.

प्रतिष्ठा और अवसर की समता

प्राप्त कराने के लिए.

तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

प्रश्न. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था ?

  • 13 दिसम्बर, 1946

प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन सा भाग भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है?

  • संविधान की प्रस्तावना

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में घोषित किया गया है।

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ऐसा किस वाद में कहा गया है कि अनुच्छेद-368 के अंतर्गत संविधान के प्रस्तावना में भी संशोधन किया जा सकता है, परन्तु यह मूल ढाँचे का उल्लंघन करने वाला नहीं होना चाहिए ? 

  • केशवानंद भारती वाद, 1973

संविधान सम्बंधी विचार

उद्देशिका को के. एम. मुंशी ने राजनीतिक जन्मपत्री, ठाकुर दास भार्गव ने संविधान की आत्मा तथा एन. ए.

पालकीवाला ने संविधान का परिचय पत्र कहा है।

अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) को डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने संविधान का हृदय एवं आत्मा कहा है।

सर अर्नेस्ट बार्कर ने प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र कहा।

भारत के संदर्भ में पंथनिरपेक्ष शब्द का सही भाव क्या है।

भारत में राज्य का कोई पंथ/धर्म नहीं है

प्रश्न. उद्देशिका में सम्मिलित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के तत्व किससे सम्बंधित हैं?

  • 1917 की रूसी क्रांति से

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में यह धारणा प्रस्तुत की कि उद्देशिका संविधान का अभिन्न अंग है?

  • एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया

सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव हैं, यह सिद्धान्त कहलाता है-

सार्वभौमिकता का सिद्धांत

भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है

हम, भारत के लोग (We, the people of India) शब्दों से

लोक कल्याण शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है, बल्कि यह राज्य के नीति-निदेशक तत्व का भाग है।

प्रश्न. किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था ?

  • 42वें संविधान संशोधन के द्वारा

प्रश्न. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शो एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है. उनका विस्तार कहाँ है?

  • मूल अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्त्तव्यों के अध्याय में

प्रश्न. राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है?

  • संप्रभुता

प्रश्न. समाजवादी (Socialist), अखण्डता (Integrity) तथा पंथनिरपेक्ष (Secular) शब्द संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन के द्वारा सम्मिलित किए गए थे? 

  • 42वें संशोधन द्वारा

प्रश्न. उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री (Political Horoscope) की संज्ञा किसने प्रदान की है?

  • के. एम. मुंशी ने

प्रश्न. प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने यह मत किस वाद में व्यक्त किया था?

  • बेरूबारी संघ मामले में (वर्ष 1960)

संविधान निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संविधान सभा के सदस्य सर अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर के अनुसार, संविधान की प्रस्तावना हमारे दीर्घकालिक सपनों का विचार है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

अगर आप Indian Polity One Liner Questions : उद्देशिका से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर ऐसे ही प्रश्नों के साथ टॉपिक अनुसार निरंतर प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे जिसमें हम आपके लिए नए-नए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित बिल्कुल फ्री उपलब्ध करवाते हैं