Share With Friends

आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए Geography of india के नोट्स लेकर आए हैं जिसमें आपको भारत का भूगोल ( Indian Geography Notes ) – स्थिति और विस्तार के बारे में विस्तार से पढ़ने को मिलेगा यह नोट्स सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है उनके लिए हम टॉपिक अनुसार भारत की स्थिति और विस्तार के  जैसे नोट्स उपलब्ध करवाते रहते हैं 

 हम आपके लिए तो टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप जिस विषय को पढ़ें  उसको आप टॉपिक वॉइस तैयार करें ताकि आपको यह अच्छे से याद हो सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

भारत का भूगोल ( Indian Geography Notes ) – स्थिति और विस्तार

भारत एक सामान्य परिचय

  • आकृति और विस्तार – भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है। भूगोलवेत्ता स्ट्रेबो ने भारत की आकृति पतंग जैसी बताई है।
  • अक्षांशीय स्थिति – भारत 8o4′ उत्तरी अक्षांश से 37o6′ उत्तरी अक्षांश।
  • 23o उत्तरी अंक्षाश (कर्क रेखा) इस देश के लगभग बीच से गुजरती हुई इसे लगभग समान भागों में बाँटती है।
  • देशान्तरीय स्थिति – 68o7′ पूर्वी देशान्तर से 97o25′ पूर्वी देशान्तर तक फैला हुआ है। इस प्रकार इसका अक्षांशीय विस्तार 37o6′ – 8o4′ = 29o2′ तथा देशान्तरीय विस्तार 97o25′ – 68o7′ = 29o18′ है।
  • भारत का उत्तरी-दक्षिणी विस्तार लगभग 30o अंक्षाश है।
  • भारत का पूर्वी-पश्चिमी विस्तार भी लगभग 30o देशांतर है।
  • भारत विषुवत् रेखा के उत्तर में पूरा का पूरा भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  • भारत के पूर्वी बिन्दु किबूथ (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिम बिन्दु गोहर माता (गुजरात) के मध्य सूर्योदय में अंतर कैसे ज्ञात करेंगे।
  • सर्वप्रथम कुल देशांतर विस्तार ज्ञात करेंगे। फिर देशांतर अंतर को 4 से गुणा करेंगे तो सूर्योदय में समय का कुल अंतर ज्ञात होगा।

क्योंकि अरुणाचल प्रदेश गुजरात के पूर्व में है, इसलिए वहाँ 1 घंटा 57 मिनट 1 सैकण्ड पहले सूर्योदय होगा। अरुणाचल प्रदेश को सूर्योदय का राज्य कहा जाता है।

  • उत्तरी बिन्दु – ‘इन्दिरा कोल’ (Indira Col) जिला गिलगित (J & K) वर्तमान में पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में है।
  • दक्षिणी बिन्दु – भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में ‘इन्दिरा पाइंट’ (Indira Point) 6o45′ उत्तरी अक्षांश पर ग्रेट निकोबार में स्थित है। इन्दिरा  पाइंट को ‘पिगमेलियन पाइंट’ ‘पारसन पाइंट’ तथा ‘ला हि चिंग पाइंट’ भी कहा जाता है।
  • पश्चिमी बिन्दु – गोहर मोती (गौर माता), जिला-कच्छ (गुजरात)।
  • पूर्वी बिन्दु – किब्यतू बलांगू (अरूणाचल प्रदेश)
  • मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु – कन्याकुमारी या केप केमोरिन
  • पश्चिम से पूर्व की चौड़ाई – 2933 कि.मी. तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में इसकी लम्बाई 3214 किमी. है।
  • भारत Indian Standard Time (IST) – 8212o पूर्वी देशान्तर रेखा को माना गया है। यह इलाहाबाद के पास नैनी से गुजरती है।
  • 8212o पूर्वी देशांतर रेखा पाँच राज्यों से गुजरती है – उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती है।
  • 8212पूर्वी देशांतर रेखा का समय ग्रीन विच रेखा से 5 घण्टे 30 मिनट आगे रहता है।
  • अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच स्थानीय समय का अन्तर 30×4 min. =120 min. मिनट अर्थात् दो घण्टे है।
  • कर्क रेखा (उत्तरी अक्षांश) भारत के बीचों-बीच में 8 राज्यों में से होकर गुजरती है।
  • वे आठ राज्य- 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम।
  • कर्क रेखा की सबसे अधिक लंबाई – मध्यप्रदेश
  • कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई – राजस्थान
  • कर्क रेखा के नजदीकी शहर – गाँधीनगर, उज्जैन, रांची, भोपाल, अगरतला
  • क्षेत्रफल – भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है, जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है।

1. रूस
2. कनाड़ा
3. चीन
4. U.S.A.
5. ब्राजील
6. ऑस्ट्रेलिया
7. भारत
8. अर्जेंटीना

विश्व के सबसे छोटे देश
1. वेटिकन सिटी (इटली) 0.44 km2
2. मोनको
3. नौरू – प्रशान्त महासागर
4. तुबालु – प्रशान्त महासागर

भारत के जिले (लगभग 640)
सबसे बड़ा जिला   सबसे छोटा जिला

1. कच्छ                1. माहे (केरल)

2. लेह

3. जैसलमेर

4. बाड़मेर         

Download Full Notes PDF…

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए भारत का भूगोल ( Indian Geography Notes ) – स्थिति और विस्तार ऐसे नोट्स निरंतर लेकर आते रहते हैं ताकि आपकी तैयारी में कोई भी परेशानी ना आए और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब हो सके लेकिन हमारा आपसे निवेदन है कि अगर आपको यह नोट्स अच्छे लगे तो आप इस वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा ग्रुप में शेयर करें