Share With Friends

Indian geography Gk Questions in Hindi : अगर आप भारत का भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस करना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए है जिसमें हम भारत की जलवायु के प्रश्न उत्तर सहित उपलब्ध करवा रहे है अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार इन प्रश्नों को जरूर पढ़ते

जलवायु से बनने वाले शानदार प्रश्नों को हमने उपलब्ध करवा दिया है इनमें से ऐसे प्रश्न की है जो बार-बार परीक्षा में पूछे जाते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत की जलवायु से संबंधित प्रश्न – उत्तर

प्रश्न. किसी क्षेत्र की जलवायु को निर्धारित करने वाला मुख्य कारक कौन सा है?

  • अक्षांशीय अवस्थिति

प्रश्न. भारत में ग्रीष्म कालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा क्या है?

  • दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

प्रश्न. भारत के उत्तरी-पश्चिमी मैदानों में शीतऋतु में किसके प्रभाव से वर्षा होती है?

  • पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से

प्रश्न. भारत के किन राज्यों में शरद ऋतु में वर्षा होती है?

  • पंजाब एवं तमिलनाडु

प्रश्न. भारत में औसत वार्षिक वर्षा कितनी है ?

  • लगभग 125 सेमी.

प्रश्न. भारत में सर्वाधिक वर्षा किन क्षेत्रों में होती है?

  • पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय तथा मेघालय

भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पायी जाती है तथा यहाँ सर्वाधिक वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून द्वारा होती है। जलवायु को मानूसनी जलवायु कहा जाता है। 

प्रश्न. भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च ताप और निम्न दाब, हिन्द महासागर से वायु का कर्षण (Draws) करते हैं जिसके कारण प्रवाहित होती है

  • दक्षिण-पश्चिमी मानसून

व्यापारिक पवनें (Trade Winds)

व्यापारिक पवनें 0° से 30° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य बहने वाली पवनें हैं, ये पवनें उपोष्ण उच्च वायु दाब कटिबंधों ( 35°NS ) से विषुवतीय निम्न वायुदाब कटिबंधों (0°-5° NS) की ओर बहती हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में इन्हें उत्तर-पूर्व व्यापारिक पवनें तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में इन्हें दक्षिण-पूर्व व्यापारिक पवनें कहा जाता है।

प्रश्न. पश्चिम बंगाल और असम में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली पवनों को स्थानीय भाषा में क्या कहते हैं ?

  • काल बैशाखी तथा चाय वर्षा

प्रश्न. भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौन सा है ?

  • लेह

प्रश्न. कोपेन (Koppen) ने वर्ष 1918 में विश्व की जलवायु को कितने वर्गों में विभाजित किया ?

  • पाँच

अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)

ITCZ एक निम्न वायुदाब पट्टी है, जो पृथ्वी के चारों ओर सामान्यतः विषुवत रेखा के ऊपर चारों ओर स्थित है। वस्तुत: यह एक दोलायमान (Swinging) पट्टी है। ITCZ वह क्षेत्र है, जहाँ उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनें मिलती हैं। दोनों पवनों के मिलने से विषुवतीय पछुवा पवनों की उत्पत्ति होती है।

प्रश्न. भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का समय सामान्यतः कब से कब तक होता है?

  • जून से सितम्बर तक

प्रश्न. भारत में मानसून का आगमन सबसे पहले किस राज्य में होता है?

  • केरल में

प्रश्न. भारत में नॉर्वेस्टर की उत्पत्ति कहाँ होती है?

  • छोटा नागपुर पठार पर

प्रश्न. तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन से हैं?

  • नवम्बर-दिसम्बर

प्रश्न. भारतीय मानसून को प्रभावित करने वाले घटक कौन से हैं?

  • तिब्बत का पठार, जेट स्ट्रीम, एलनिनो एवं ला निना आदि

प्रश्न. उत्तरी पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य कौन सा है?

  • तमिलनाडु

प्रश्न. भारत के किन क्षेत्रों में औसत वार्षिक वर्षा दो सौ मिलीमीटर होती है?

  • जम्मू-कश्मीर व पश्चिमी राजस्थान

प्रश्न. अमृतसर एवं शिमला लगभग एक ही अक्षांश पर स्थित हैं, किन्तु उनकी जलवायु में भिन्नता का मुख्य कारण है

  • उनकी ऊँचाई में भिन्नता

प्रश्न. कॉफी वर्षा एवं चेरी ब्लॉसम का सम्बंध है? 

  • ग्रीष्म ऋतु के

प्रश्न. समाप्त होते ही पूर्व मानसून की बौछार से (कर्नाटक) आम्र वर्षा (Mango Shower) किस राज्य से सम्बंधित है?

  • केरल एवं तटीय कर्नाटक

प्रश्न. भारत में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर किस स्थान पर पाया जाता है?

  • राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में

प्रश्न. भारत में मानसून के प्रस्फोट के लिए किसे उत्तरदायी माना जाता है?

  • पूर्वी जेट प्रवाह को

भारत वर्षा का वितरण (Distribution of Rainfall in India)

भारत में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 125 सेमी. होती है, परन्तु इसमें क्षेत्रीय भिन्नताएँ पाई जाती हैं, जो निम्नवत हैं-

1. अधिक वर्षा वाले क्षेत्र 

पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्व के उप-हिमालयी क्षेत्र तथा मेघालय की पहाड़ियों पर अधिक वर्षा होती है। यहाँ वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है। खांसी और जयंतिया पहाड़ियों के कुछ भागों में 1000 सेमी. से भी अधिक वर्षा होती है। ब्रह्मपुत्र घाटी तथा निकटवर्ती पहाड़ियों पर 200 सेमी. से कम वर्षा होती है।

2. मध्यम वर्षा के क्षेत्र 

 गुजरात के दक्षिणी भाग, पूर्वी तमिलनाडु, ओडिशा सहित उत्तर-पूर्वी प्रायद्वीप, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालय के साथ लगा हुआ गंगा का उत्तरी मैदान, कछार घाटी और मणिपुर में 100 से 200 सेमी. के बीच वर्षा होती है।

3. न्यून वर्षा के क्षेत्र 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू व कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात तथा दक्कन के पठार पर वर्षा 50 से 100 सेमी. के बीच होती है।

4. अत्यल्प वर्षा के क्षेत्र 

प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों, विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के वृष्टि छाया प्रदेश (Rain Shadow Regions) व लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में 50 सेमी. से कम वर्षा होती है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

इस Indian Geography Gk Questions in Hindi पोस्ट में उपलब्ध करवाये गये प्रश्न एवं उत्तर को जरूर पढ़ें हम आपको ऐसे ही टॉपिक अनुसार वन लाइनर प्रश्न इस वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री लेकर आएंगे ताकि आप निरंतर प्रैक्टिस कर सके