Share With Friends

जो विद्यार्थी मध्यकालीन भारतीय इतिहास के प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस करना चाहते हैं वह इस सीरीज को अवश्य पढ़ें हम आपके लिए medieval history Questions by satish chandra ( 1 ) सल्तनत काल से बनने वाले प्रश्न एवं उत्तर इस पोस्ट में लेकर आए हैं ताकि आपका यह टॉपिक अच्छे से क्लियर हो

जाए मध्यकालीन इतिहास के अन्य टॉपिक से बनने वाले प्रश्न एवं उत्तर भी हम इसी प्रकार आपके लिए लेकर आएंगे एवं साथ ही आप प्रत्येक प्रश्न का उत्तर व्याख्या सहित पढ़ सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

medieval history Questions by satish chandra ( 1 ) सल्तनत काल

प्रश्न. सोमनाथ के मंदिर पर किसने आक्रमण किया था ?

  • महमूद गजनवी

मध्य एशिया में स्थित गजनवी के शासक महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए थे | | इनके आक्रमण का मुख्य उद्देश्य भारत की धन दौलत प्राप्त करना था 1025 ईस्वी में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर यहां से विपुल संपदा प्राप्त की | महमूद गजनवी का अंतिम आक्रमण 1027 ईस्वी में जाटों पर था

प्रश्न. किताब उल हिंद रचना के प्रसिद्ध लेखक का नाम क्या था ?

  • अलबरूनी

प्रश्न. अलबरूनी की किताब उल हिंद किस भाषा में लिखी गई है ?

  • अरबी

प्रश्न. भारत का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था ?

  • मोहम्मद गोरी

मध्य एशिया के गौड़ वंश के शासक मोहम्मद गौरी का भारत पर आक्रमण का मुख्य उद्देश्य भारत में मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना करना था अपने भारत अभियान में 1178 ईस्वी में गुजरात के भीमदेव द्वितीय से तथा 1191ई के तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान से मोहम्मद गौरी पराजित हुए | इन्होंने तराइन के द्वितीय युद्ध ( 1192 ईस्वी ) में पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया

प्रश्न. खिलजी राजवंश का शासन काल कब से कब तक रहा ?

  • 1290 ई से 1320 ई तक

प्रश्न. दिल्ली सल्तनत की राजधानी क्या थी जहां से कुतुबुद्दीन ऐबक ने शासन का संचालन किया ?

  • लाहौर

कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश की स्थापना 1206 ईस्वी में की थी इसके पहले वह मोहम्मद गौरी का गुलाम था | कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने शासनकाल में दिल्ली की ‘कुव्वत उल इस्लाम’ मस्जिद ( 1193 ईस्वी में निर्माण शुरू ) एवं अजमेर में ‘ढाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद का निर्माण करवाया | 

प्रश्न. किस शासक का कार्यकाल लगभग 4 वर्ष था ?

  • कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न. किसके शासनकाल में चंगेज खान सिंधु नदी के तट पर आया था ?

  • इल्तुतमिश 

प्रश्न. भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी ?

  • रजिया सुल्तान

रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थी | इसने 1236 से 1240 ई तक दिल्ली पर शासन किया था गुलाम वंश की शासिका रजिया सुल्तान उत्तर भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका थी रजिया ने पर्दा प्रथा त्याग कर पुरुषों की तरह चोगा एवं कुल्हा पहनकर राज दरबार में खुले मुंह से जाती थी 

प्रश्न. रजिया सुल्तान का शासन काल कितने वर्ष का था ?

  • लगभग 4 वर्ष

प्रश्न. रजिया सुल्तान को किस वर्ष गद्दी से हटाया गया था ?

  • 1240 ई

प्रश्न. तुर्कान ए चिहलगानी को समाप्त किसने किया था ?

  • बलबन 

बलबन का वास्तविक नाम बहाउद्दीन था | नसीरुद्दीन महमूद ने उसे उलुग खान की उपाधि दी थी ‘जिल्ले अल्लाह’ की उपाधि उसने स्वयं धरण की थी | उसका शासन काल 1266 से 1286 ई तक था 

प्रश्न. कौन सा सुल्तान मामलुक सुल्तान नहीं था ?

  • जलालुद्दीन खिलजी

खिलजी वंश के संस्थापक जलालुद्दीन खिलजी ने केकुवाद को मारकर दिल्ली पर कब्जा किया था इस घटना को इतिहास में खिलजी क्रांति कहते हैं

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

इस पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए सल्तनत काल से बनने वाले इन प्रश्नों को आप व्याख्या सहित जरूर पढ़ें