Share With Friends

SSC GD 2023 Gk Question in Hindi Part 3 : अगर आप SSC GD परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि एसएससी जीडी में सामान्य ज्ञान के प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं और इसी में सबसे अधिक विद्यार्थी पिछड़ जाते हैं इसलिए हम आपके लिए SSC GD Gk/Gs Questions and Answers उपलब्ध करवा रहे है हम आपको केवल महत्वपूर्ण प्रश्न ही इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं

SSC जीडी परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान के प्रश्न एवं उत्तर हम आपको पार्ट अनुसार उपलब्ध करवाएंगे जिसमें जीके के हजारों प्रश्न उत्तर सहित आपको पढ़ने के लिए मिलेंगे जिसे आप प्रैक्टिस कर सकते है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

SSC GD 2023 Gk Question in Hindi Part 3 – polity के Top प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. भारतीय नागरिकता नहीं प्राप्त की जा सकती ?

उत्तर – भारतीय बैंक में धन जमा करके

  • भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार नागरिकता निम्न आधार पर ग्रहण की जा सकती है
  1. जन्म से
  2. वंश परंपरा द्वारा
  3. देशीकरण द्वारा नागरिकता
  4. पंजीकरण द्वारा नागरिकता
  5. भूमि विस्तार द्वारा

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए ?

उत्तर – 10 वर्ष

प्रश्न. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ?

  • राष्ट्रपति ( अनुच्छेद 75 के अनुसार )

प्रश्न. सूचना का अधिकार अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ ?

उत्तर – 2005

  • सूचना का अधिकार 12 अक्टूबर 2005 को देश भर में लागू हुआ इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारत का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी प्राधिकरण से सूचना प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकता है 

प्रश्न. शिक्षा जो प्रारंभ में राज्य सूची का विषय था उसे समवर्ती सूची में किस संविधान संशोधन द्वारा स्थानांतरित किया गया ?

उत्तर – 42 वें संविधान संशोधन

  • 42वें संविधान संशोधन द्वारा 1976 में शिक्षा को समवर्ती सूची में डाल दिया गया जिसके कारण आधारभूत वित्तीय एवं प्रशासनिक उपायों को राज्यों एवं केंद्र सरकारों के बीच नई जिम्मेदारी के रूप में बांटा गया तथा शिक्षा की उन्नति को और शीर्षस्थ तक पहुंचाने के लिए वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति घोषित की गई

प्रश्न. 1935 का अधिनियम भारत की गुलामी का राजस्व था” यह कथन किसके द्वारा कहा गया ?

उत्तर – जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न. भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 1 अक्टूबर 1937

  • भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत 1 अक्टूबर 1937 को संघीय न्यायालय की स्थापना हुई एवं 28 जनवरी 1950 को भारत का उच्चतम न्यायालय बना

प्रश्न. बंगाल के गवर्नर जनरल भारत को संपूर्ण भारत गवर्नर जनरल किस अधिनियम के द्वारा बनाया गया ?

उत्तर – 1833 चार्टर अधिनियम द्वारा

प्रश्न. 52 वे संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वर्ष 1985 में कौन सी अनुसूची को भारतीय संविधान में शामिल किया गया ?

उत्तर – दसवीं

प्रश्न. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस प्रकार का न्याय वर्णित है ?

उत्तर – आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक

प्रश्न. भारत के संविधान के अनुसार कौन सा एक अधिकार आपातकाल में छीना नहीं जा सकता है ?

उत्तर – प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार

प्रश्न. मूल अधिकारों को परिवर्तित करने के लिए ‘रिट’ जारी कर सकते हैं ?

उत्तर – उच्चतम और उच्च न्यायालय दोनों

  • मूल अधिकारों के परावर्तन संबंधी मामले उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता के अंतर्गत आते हैं अनुच्छेद 32 के अधीन उत्तम न्यायालय तथा अनुच्छेद 226 के अधीन उच्च न्यायालय मूल अधिकारों के प्रवर्तन हेतु आवश्यक रिट जारी करते हैं

प्रश्न. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधाई कार्यों के न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्रदान करता है ?

उत्तर – अनुच्छेद 13

प्रश्न. नीति निर्देशक तत्वों के संबंध में उचित कथन क्या है ?

उत्तर – वाद योग्य नहीं

प्रश्न. भारत की प्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को किस स्थान पर रखा गया है ?

उत्तर – तीसरे 

प्रश्न. ‘6 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना’ मूल कर्तव्य को किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था ?

उत्तर – 86 वे संविधान संशोधन

प्रश्न. भारत के उपराष्ट्रपति को उसके पद से कब हटाया जा सकता है ?

उत्तर – राज्यसभा में प्रस्ताव को आरंभ करने के पश्चात लोकसभा की स्वीकृति द्वारा

प्रश्न. यदि किसी मंत्री के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव पास हो जाता है तो –

उत्तर – पूरी मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

SSC GD 2023 Gk Question in Hindi Part 3 – polity के Top प्रश्न एवं उत्तर – अगर आप सामान्य ज्ञान के लिए इन प्रश्नों को तैयार करते हैं तो एसएससी जीडी 2023 में आपका सिलेक्शन होना है बस आप हमारे द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को अच्छे से रट ले