Share With Friends

Indian Constitution Questions : आज इस पोस्ट में हम भारतीय संविधान की अनुसूचियां से बनने वाली वन लाइनर प्रश्न उत्तर सहित पढ़ेंगे जब भी आप संविधान के बारे में पढ़ेंगे तो आपको यह दोनों पढ़ने के लिए मिलता है और सभी परीक्षाओं के लिएयह महत्वपूर्ण है तो काफी बार प्रश्न भी पूछे जाते हैं इसलिए संविधान की अनुसूचियां के इन प्रश्नों को भी जरूर पढ़ें

इसमें हमने संविधान की अनुसूचियां एवं उनका संक्षिप्त विवरण उपलब्ध करवाया है जिसे आप हिंदी भाषा में आगामी परीक्षा के लिए तैयार कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

संविधान की अनुसूचियां से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. भारत के मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं ?

  • 8 (वर्तमान में 12)

प्रश्न. भारतीय संघ में नये राज्य के गठन का प्रावधान किस अनुसूची में किया गया है ?

  • प्रथम अनुसूची

भारतीय संविधान की प्रथम अनुसूची राज्य के नाम तथा उसके राज्य क्षेत्र का विवरण प्रदान करती है।

प्रश्न. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया ?

  • प्रथम संविधान संशोधन (वर्ष 1951)

प्रश्न. भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण के लिए विशेष उपबंध हैं ?

  • पाँचवीं अनुसूची

प्रश्न. सरकारों द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित है ?

  • सातवीं अनुसूची में

प्रश्न. राज्य भूमि सुधार अधिनियम को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इसे किस अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?

  • 9वीं अनुसूची में

दसवीं अनुसूची को 52वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1985 द्वारा संविधान में जोड़ा गया था तथा 91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा इसमें संशोधन किया गया। इसे दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) भी कहा जाता है।

अंग्रेजी भारत में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है, परन्तु इसे संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।

पहली अनुसूची

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों (Union Territories) के नाम एवं उनकी सीमाएँ।

दूसरी अनुसूची

राष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा/ राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष राज्यसभा/ राज्य विधान परिषदों के सभापति और उप-सभापति, सर्वोच्च न्यायालय/ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पदाधिकारियों के वेतन, भत्तों तथा पेंशन आदि से जुड़े प्रावधान।

तीसरी अनुसूची

संघ-राज्य मंत्री, संसद/राज्य विधानमंडल के सदस्य व चुनावों के प्रत्याशी, न्यायाधीश आदि द्वारा ली जाने वाली शपथों (Oaths) या प्रतिज्ञानों (Affirmations) के प्रारूप दिए गए हैं।

चौथी अनुसूची

राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों के लिए राज्यसभा में स्थानों का आवंटन।

पाँचवीं अनुसूची

अनुसूचित क्षेत्रों व जनजातियों के प्रशासन तथा नियंत्रण से जुड़े प्रावधान।

छठी अनुसूची

असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से सम्बंधित उपबंध ।

सातवीं अनुसूची

संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची में शामिल विषय |

आठवीं अनुसूची

संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं की सूची।

आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा 21 वे संविधान संशोधन अधिनियम 1967 द्वारा जोड़ी गई थी

नौवीं अनुसूची

इसमें भूमि सुधार व जमींदारी उन्मूलन से सम्बंधित अधिनियम, नियम, विनियम आदि जिन्हें न्यायिक पुनर्विलोकन से बचाने के लिए इसमें सम्मिलित किया गया था।

दसवीं अनुसूची

दल-बदल (Defection) के आधार पर संसद और विधानसभा के सदस्यों की निरर्हता से सम्बंधित उपबंध।

ग्यारहवीं अनुसूची 

पंचायतों की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं।

बारहवीं अनुसूची

नगरपालिकाओं की शक्तियाँ व उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए है

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

इस Ncert Indian Constitution Questions पोस्ट में उपलब्ध करवाये गये प्रश्न एवं उत्तर को जरूर पढ़ें हम आपको ऐसे ही टॉपिक अनुसार वन लाइनर प्रश्न इस वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री लेकर आएंगे ताकि आप निरंतर प्रैक्टिस कर सके