Share With Friends

परीक्षा चाहे कोई भी हो Daily current affairs सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है इसलिए हम आपके लिए Daily Current affairs 18 August 2023 for upsc : 18 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप रोजाना नए-नए प्रश्नों के साथ प्रेक्टिस कर सके यह करेंट अफेयर्स आपको सभी परीक्षाओं में काम आएगी 

Today Current affairs 18 August 2023 हमने नीचे उपलब्ध करवा दिया है जिसमें आपको टॉप हेडिंग एवं उससे संबंधित संपूर्ण व्याख्या विस्तार से पढ़ने को मिलेगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

Daily Current affairs 18 August 2023 for upsc

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई योजना ‘अबुआ आवास योजना’ की घोषणा की

  • 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15,000 करोड़ रुपये की
  • लागत से ‘अबुआ आवास योजना की घोषणा की, जिसके तहत अगले दो वर्षों में जरूरतमंदों को तीन कमरों का घर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार एक मजबूत राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास कर रही है।

UP का पहला ई-ऑफिस सिस्टम कन्नौज में शुरू किया गया

  • ई-ऑफिस एक वर्कफ्लो-आधारित प्रणाली है जो अधिक कुशल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के अलावा फाइलों की मौजूदा मैन्युअल हैंडलिंग की सुविधाओं का विस्तार करती है।
  • कन्नौज अपने कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है।
  • इससे कार्यालयों को अनावश्यक कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिलता है और फाइलों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुरक्षित तरीके से संरक्षित किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यसन मुक्त बंगाल अभियान शुरू किया

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के राजभवन में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन (नशा) मुक्त बंगाल’ अभियान की शुरुआत की।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग समाज और देश के लिए चिंता का विषय है।
  • इन लतों के कारण युवा अपने जीवन में सही दिशा का चयन नहीं कर पाते हैं।

विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक अलग हो गया, अब 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा

  • ‘चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है और अब 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।एल.एम. को प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।
  • पद्मश्री और ISRO के पूर्व वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने इस खबर की पुष्टि की है।

बराबर की गुफाएं

  • बराबर की गुफाएं भारत में मौर्यकालीन रॉक-कट वास्तुकला का सबसे पुराना उदाहरण हैं।
  • यह बिहार के जहानाबाद जिले में बराबर पहाड़ियों में स्थित है।बराबर में अशोक के शासनकाल (273-232 ईसा पूर्व) की 4 गुफाएं हैं।
  • ये गुफाएं लोमस ऋषि गुफा, सुदामा गुफा, करण चौपर, विश्व जोपरी हैं।
  • लोमस ऋषि गुफा सबसे लोकप्रिय बराबर गुफा है।

आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

 मैं उम्मीद करता हूं कि इस Daily Current affairs 18 August 2023 for upsc  पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा एवं अगर आपको यह अच्छा लगे तो इस वेबसाइट के बारे में अपने दोस्तों को जरूर बताएं