Share With Friends

सामान्य विज्ञान एक ऐसा विषय है जिस से संबंधित प्रश्न लगभग सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं इसलिए आज हम आपको NCERT Class 11 Biology : तंत्रिका तंत्र ( Nervous System ) नोट्स लेकर आए हैं जो सभी परीक्षाओं में आपको काम आएंगे ऐसे बहुत शायद ही आपको गूगल पर निशुल्क देखने को मिलेंगे हम आपके लिए ऐसे ही Bio Class 11 Ncert General Science विषय के के नोट्स टॉपिक अनुसार उपलब्ध करवाते रहेंगे

सामान्य विज्ञान के जितने भी टॉपिक महत्वपूर्ण है उन सभी के नोट्स ऐसे ही इसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे इसलिए अगर आपको यह नोट्स अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

NCERT Class 11 Biology : तंत्रिका तंत्र ( Nervous System ) नोट्स

भोजन (Food):-

· सजीवों द्वारा पोषण के लिए ग्रहण किये जाने वाले अवयवों का समूह भोजन कहलाता है।

· पोषण, विकास, वृद्धि इत्यादि भोजन से प्राप्त होते हैं।

भोजन की आवश्यकता (Need of food)

· कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, अत: ऊर्जा ग्रहण करने के लिए भोजन आवश्यक है।

· भोजन शारीरिक ऊर्जा के साथ-साथ पोषण विकास भी प्रदान करता है।

भोजन के अवयव (Components of food)

1. वसा

2. कार्बोहाइड्रेट

3. प्रोटीन

4. विटामिन

5. खनिज-लवण

6. जल

संतुलित भोजन (Balanced Diet):-

·  ऐसा भोजन जिसमें पोषण के आवश्यक अवयव शरीर के अनुसार आवश्यक मात्रा में उपस्थित हो, संतुलित भोजन है।

· असंतुलित भोजन (Unbalanced Diet) – इसे हीनताजन्य भोजन भी कहते हैं।

· ऐसा भोजन जिसमें पोषण के आवश्यक अवयव शरीर के अनुसार सही मात्रा में न हो, असंतुलित भोजन है।

· असंतुलित भोजन में किसी भी पोषक अवयव की कमी अथवा किसी भी पोषक अवयव की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो सकती है।

कुपोषण (Malnutrition):-

· यदि शरीर में किसी पोषक तत्त्व की कमी अथवा अधिकता हो जाए तो इससे रोग उत्पन्न होते हैं।

· इस स्थिति को कुपोषण या हीनता कहते हैं।

भोजन के स्रोत (Sources of food):-

· पादप या वनस्पति

· जैसे – फल, सब्जी, कंद, मूल इत्यादि।

जंतु:-

· जैसे – दूध, अण्डा, मांस (मुर्गा, बकरा, भेड़, सूअर, मछली, झींगा, मरगमच्छ इत्यादि।)

रसायन:-

· जैसे- जैम, सॉस, विनेगर (सिरका CH3COOH), Soft-drink.

भोजन ग्रहण के आधार पर जीवों का वर्गीकरण:-

· इसको 3 भागों में वर्गीकृत किया गया है-

1. शाकाहारी (Herbivorous)

2. मांसाहारी (Carnivorous)

3. सर्वाहारी (Omnivorous)

1. शाकाहारी:-

· जो पोषण के लिए वनस्पतियों पर निर्भर हो अर्थात् ये जीव केवल फल, सब्जी, कंद मूल, पत्ते, दूध, बीज इत्यादि से अपना पोषण प्राप्त करते हैं।

अथवा

· जो जीव पोषण के लिए केवल शाक एवं शाक आधारित उत्पाद पर निर्भर करते हैं, शाकाहारी हैं। जैसे – गाय, भैंस, हरिण, हाथी, घोड़ा, गधा, जिराफ इत्यादि।

2. मांसाहारी:–

· ऐसे जीव जो पोषण के रूप में अन्य जीवों को ग्रहण करते है, मांसाहारी हैं।

अथवा

· जिन जीवों का भोजन केवल मांस हो, मांसाहारी कहलाते हैं।

· जैसे – शेर, बाघ, तेन्दुआ, भेड़िया इत्यादि।

3. सर्वाहारी:–

· जो जीव पोषण के लिए शाक तथा मांस दोनों पर आश्रित हो, सर्वाहारी कहलाते हैं।

· जैसे – मनुष्य, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, मछली, गिलहरी इत्यादि।

भोजन के स्रोत के रूप में पादप:-

1. अनाज (Cereals):–

· सभी प्राणियों के लिए अनाज महत्त्वपूर्ण उत्पाद है।

· अनाज कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, अत: अनाज के सेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है। जैसे- गेहूँ, चावल, मक्का, बाजरा, जौ इत्यादि।

2. दालें (Pulses):–

· दालें फलीदार पौधों के बीजों से प्राप्त होती है, जो पोषण के लिए उपयोगी हैं।

· दाले प्रोटीन का प्रमुख स्रोत हैं। जैसे – चना, अरहर, मूँग, मोठ, तूअर, सोयाबीन, मटर। सर्वाधिक प्रोटीन (सोयाबीन 42%) वाली दालें।

3. सब्जियाँ (Vegetables):–

· पादप के विभिन्न भाग, जैसे-फूल, फल, पत्ती, तना, जड़ इत्यादि का उपयोग सब्जी के रूप में करते हैं।

पौधे का भागसब्जी का नाम
फूलफूल गोभी
फलभिण्डी
पत्तीपालक
तनाआलू
जड़मूली

· सब्जियों के सेवन से शरीर में खनिजों की आपूर्ति होती है।

4. फल (Fruits):–

· फलों में शर्करा, पोषक तत्त्व तथा रूक्षांश (रेशे) इत्यादि होने के कारण ये शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। फल, जैसे-सेब, संतरा, आम, पपीता, केला, अमरूद इत्यादि।

· कुछ फल पादपों से अलग होकर सूखने के बाद भी खाये जाते हैं, इन्हें सूखे मेवे (Dry Fruits) कहते हैं। जैसे – काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट, खजूर।

5. शर्करा (Sugar):–

· गुड़, शक्कर, चीनी को गन्ने के रस से बनाया जाता है।

· गन्ने के रस के अतिरिक्त शक्कर चुकन्दर से भी बनाई जाती है।

6. मसाले (Spices):–

· भोजन के स्वाद तथा पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए हल्दी, सौंठ, लौंग, जीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, तेज पत्ते, सौंफ, बड़ी इलायची इत्यादि को बहुतायत में प्रयुक्त किया जाता है।

7. तेल (Oils):–

· तेल भोजन का महत्त्वपूर्ण घटक है जो पादप के किसी भाग से प्राप्त होते हैं।

· तेल ऊर्जा का स्रोत है। मुख्यत: तेल बीजों तथा फलों से प्राप्त किया जाता है।

· तेल: जैसे- सोयाबीन का तेल, जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, मूँगफली का तेल, तिल का तेल इत्यादि खाद्य तेल हैं।

8. स्फूर्ति पेय (Fefreshment drink):–

· चाय, कॉफी

· चाय की पत्तियों को सुखाकर उनसे चाय तैयार की जाती है।

· कॉफी के बीजों से काफी पाउडर प्राप्त करते हैं।

भोजन के स्रोत के रूप में जन्तु:-

· जन्तुओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खाद्य सामग्री प्राप्त होती है, जैसे-दूध, अण्डे, मछली, मांस, झींगा इत्यादि।

· जन्तुओं से मुख्य रूप से निम्न भोज्य उत्पाद प्राप्त होते हैं-

1. दूध तथा दुग्ध उत्पाद

2. अण्डे

3. शहद

4. मांस

1. दूध तथा दुग्ध उत्पाद:–

· गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि से दूध प्राप्त होता है। दूध प्रोटीन तथा कैल्सियम का स्रोत है। दूध से दही, छाछ, मक्खन, घी, मलाई, क्रीम, पनीर इत्यादि प्राप्त होते हैं।

2. अण्डे:–

· यह मुर्गियों से प्राप्त होते हैं।

· ये प्रोटीन तथा कैल्सियम के स्रोत हैं।

3. शहद:–

· मधुमक्खी से प्राप्त पदार्थ है। मानव शरीर के लिए यह अत्यंत गुणकारी व लाभदायक कीट उत्पाद है।

Download Complete Notes PDF….

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए NCERT Class 11 Biology : तंत्रिका तंत्र ( Nervous System ) नोट्स ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें