Share With Friends

आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अगर उसमें General Science Notes PDF से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं तो हम आपको इस पोस्ट में Ncert Biology Chapter 8 – कोशिका ( Cell ) नोट्स लेकर आए हैं जिसमें आप कोशिका के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं यह नोट्स आपको किताबों में देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि हम आपको सरल एवं आसान तरीके से तैयार किए हुए नोट्स उपलब्ध करवाते हैं

नीचे हमने कोशिका ( Cell ) के नोट्स हिंदी भाषा में उपलब्ध करवा दिए हैं यह नोट्स कंप्लीट नहीं है इसलिए इस पोस्ट के अंत में पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दिया हुआ है आप वहां से कंप्लीट पीडीएफ जरूर डाउनलोड करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

Ncert Biology Chapter 8 – कोशिका ( Cell ) नोट्स

कोशिका सजीवों के शरीर की आधारभूत संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है तथा कोशिका विभाजन द्वारा प्राय: स्वजनन (Self reproduction) का सामर्थ्य रखती है।

कोशिका विज्ञान [Cytology]

• यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें कोशिका की संरचना व कार्यों का अध्ययन होता है।

कोशिका की खोज [Discovery of Cell]

• 1665 ई. में रॉबर्ट हुक ने की थी। उन्होंने कॉर्क के टुकड़े (Section) में कोशिका के बाहरी आवरण को देखा व इसे कोशा नाम दिया, जिसका अर्थ एक सूक्ष्म कक्ष है। (Little Room)

• जीवित कोशिकाओं (Living cells) को सर्वप्रथम 1674 ई. में ल्यूवेनहॉक ने देखा।

• 1831 ई. में रॉबर्ट ब्राउन ने सर्वप्रथम “ऑर्किड” पौधें की जड़ों में कोशिका के केंद्रक (Nucleus) की खोज की।

कोशिका सिद्धांत [Cell theory]

•  1838 ई. में जर्मनी के वनस्पति वैज्ञानिक मैथीयस श्लाइडेन तथा 1839 ई. में ब्रिटिश के प्राणी वैज्ञानिक थियोडोर श्वान ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत प्रतिपादित किया।  

1. सभी जीव कोशिका व कोशिका उत्पाद से बने होते हैं।

2. सभी कोशिकाएँ पूर्व स्थित कोशिकाओं से निर्मित होती है।

3. वायरस कोशिका सिद्धांत में अपवाद है, क्योंकि वायरस में किसी प्रकार का कोशिकीय संगठन उपस्थित नहीं होता है।

• सर्वप्रथम रूडोल्फ विर्चो ने वर्ष 1855 में स्पष्ट किया

•  कोशिका विभाजित होती है तथा पूर्व स्थित कोशिकाओं के विभाजन से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

• वे जीव, जिनका शरीर एक कोशिका से बना होता है, उन्हें एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism) कहते हैं उदाहरण- अमीबा, पैरामीश्यिम।

• वे जीव जिनमें अनेक कोशिकाएँ होती हैं, बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organism) कहलाते हैं।

• सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लाज्मा का आकार 0.3 µm (माइक्रोमीटर) है।

• सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अण्डे का आकार 170 mm होता है।

कोशिका के प्रकार

1. प्रोकैरियोटिक कोशिका [Prokaryotic cell]

• इसमें प्रारम्भिक केन्द्रक उपस्थित होता है, इसलिए इसे प्रारम्भिक कोशिकाएँ (Primitive cell) कहते हैं।

• इनका आकार 1m से 10m के मध्य होता है।

• उदाहरण – जीवाणु कोशिका, नीलहरित शैवाल, माइक्रोप्लाज्मा, PPLO (Pleuro Pneumonia Like Organism)

•  सभी प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति कोशिका झिल्ली द्वारा घिरी रहती है अपवादस्वरूप माइकोप्लाज्मा में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है।

• इसमें स्पष्ट केन्द्रक नहीं पाया जाता है।

•  राइबोसोम के अलावा प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोई अन्य अंगक नहीं पाए जाते है।

•  इनमें कोशिका झिल्ली एक विशिष्ट विभेदित आकार की संरचना मिलती है जिसे मीसोसोम कहते है जो कोशिका भित्ति में श्वसनीय एंजाइम उत्पन्न करती है।

कृपया ध्यान दें – यह नोटिस कंप्लीट नहीं है इसलिए नीचे दिए गए बटन से आप कंपलीट नोट्स की PDF निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

हम आपके लिए Ncert Biology Chapter 8 – कोशिका ( Cell ) नोट्स ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें