Share With Friends

बहुत बार आप देखते होंगे कि पुरस्कार से संबंधित पेपर में प्रश्न पूछ लिया जाता है तो आज हम जानेंगे की वीरता पुरस्कार क्या है ? और किन्हें दिया जाता है वीरता पुरस्कार में परमवीर चक्र , महावीर चक्र , वीर चक्र एवं अशोक चक्र आदि से सम्मानित किया जाता है

इन सभी के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे कि यह पुरस्कार कब और क्यों दिया जाता है और किन को दिया जाता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Join whatsapp Group

वीरता पुरस्कार क्या है ?

वीरता से ही स्पष्ट हो रहा है की वीर अर्थात साहस या बलिदान जो सेवा में दिखता है उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाता है भारतीय सेना के (जल, थल तथा वायु सना) वीर तथा साहसी सैनिकों को विभिन्न पदक प्रदान किये जाते हैं।

1. परमवीर चक्र

परमवीर चक्र सैन्य सेवा तथा उससे सम्बंधित व्यक्तियों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च शौर्य अलंकरण है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है कांस्य से निर्मित यह पदक एक ओर इन्द्रवज्र तथा दूसरी ओर हिन्दी व अंग्रेजी में लिखित परमवीर चक्र से अलंकृत होता है। परमवीर चक्र पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी, 1950 को की गयी। परमवीर चक्र पुरस्कार सामान्यतः मरणोपरान्त प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार में सैनिकों द्वारा अपनी कमीज के बाईं ओर बैंगनी रंग का रिबन लगाया जाता है।

2. महावीर चक्र

वीरता के क्षेत्र में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है जो थल, जल एवं वायु सेना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

यह गोलाकार आकृति का चाँदी से निर्मित होता है। जिसमें एक ओर पाँच कोण वाले सितारों के मध्य राष्ट्रचिन्ह अंकित होता है, जबकि दूसरी ओर कमल एवं हिन्दी व अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है।

3. वीर चक्र

वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है जो चाँदी से निर्मित होता है। इसके एक ओर पाँच कोण वाला सितारा एवं अशोक चक्र और दूसरी ओर दो कमल अंकित होते हैं।

4. अशोक चक्र

यह शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है जो जल, थल एवं वायुसेना में साहस, पराक्रम या आत्म बलिदान का अत्यंत सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here