Share With Friends

इस पोस्ट में हम साहित्य पुरस्कार के बारे में जानेंगे साहित्य पुरस्कार क्या है एवं किसे दिया जाता है इसके बारे में विस्तार से पढ़ेंगे यहां से काफी बार प्रश्न पूछे भी गए हैं और यह टॉपिक आपके लिए आगामी परीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है

साहित्य पुरस्कार के कुछ प्रश्न एवं उत्तर भी हम उपलब्ध करवा रहे हैं जिनके उत्तर आपको पता होने चाहिए जानते हैं कि साहित्य पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

साहित्य पुरस्कार क्या है

साहित्य पुरस्कार एक उच्च स्तरीय साहित्यिक प्रतिष्ठान द्वारा प्रदान किया जाने वाला सम्मान है जो उत्कृष्टता और उदार साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठा और प्रोत्साहन प्रदान करने का उद्देश्य रखता है। यह पुरस्कार साहित्य क्षेत्र में उच्च स्तर के लेखकों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया जाता है ताकि उनकी मेहनत और योगदान को मान्यता प्राप्त हो सके।

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस पुरस्कार की स्थापना की गई ?

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार (वर्ष 1965)

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित कितनी भाषाओं के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया जाता है ?

  • 22 भाषाओं (हिन्दी व अंग्रेजी में लिखित रचनाओं के लिए)

भारतीय संविधान में सम्मलित किस भाषा के लिए 2011 तक ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं दिया गया?

  • सिंधी

ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं ?

  • गोविंद शंकर कुरूप (ओडक्कुझाल-मलयालम, वर्ष 1965)

ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम हिन्दी साहित्यकार कौन थे ?

  • सुमित्रानंदन पंत (चिदम्बरा)

वर्ष 1976 में बांग्ला लेखिका आशापूर्णा देवी (उपन्यास : प्रोथोम प्रोतिश्रुति) को प्रथम महिला के रूप में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2022 और वर्ष 2023 के लिय क्रमश: 57वां और 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा की। वर्ष 2022 के लिए कोंकणी साहित्यकार दामोदर मौउजो को तथा वर्ष 2023 के लिए मलयालम साहित्यकार मुधसूदनन नायर को दिए जाने की घोषणा की गयी है।

व्यास सम्मान

यह भारतीय साहित्य के लिए प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है जिसका प्रारम्भ वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा प्रारम्भ किया गया। इसके अन्तर्गत 4 लाख रुपये नकद राशि प्रदान की जाती है।

प्रथम व्यास सम्मान रामविलास शर्मा को प्रदान किया गया तथा वर्ष 2022 के लिए 32वाँ व्यास सम्मान ज्ञान चतुर्वेदी को उनकी कृति पागलखान के लिए प्रदान किया गया है।

सरस्वती सम्मान

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला तीसरा बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। इसके अन्तर्गत 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। प्रथम पुरस्कार हरिवंश राय बच्चन को प्रदान किया गया। 

वर्ष 2022 का 32वाँ सरस्वती सम्मान तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी कृति सूर्यवंशम के लिए प्रदान किया।

साहित्य अकादमी पुरस्कार

वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार अंग्रेजी तथा 22 भारतीय भाषाओं में विगत पाँच वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं हेतु प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये सम्मान राशि एवं कांस्य की स्मृति प्रदान की जाती है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here