Share With Friends

500+ Indian Polity Question in Hindi : संविधान की विशेषताएं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है अगर आप नोट्स के साथ-साथ प्रत्येक टॉपिक से बनने वाले प्रश्न एवं उत्तर के साथ प्रैक्टिस नहीं करते हैं तो आप परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे इसलिए हम आपके लिए भारतीय राजव्यवस्था की प्रत्येक टॉपिक से बनने वाले प्रश्न एवं उत्तर निशुल्क व्याख्या सहित उपलब्ध करवा रहे हैं

भारतीय संविधान की विशेषताएं टॉपिक से बनने वाले सभी प्रश्नों को हमें उत्तर एवं व्याख्या सहित आपको नीचे उपलब्ध करवाया है इसलिए इन प्रश्नों के साथ भी एक बार अच्छे से जरूर प्रैक्टिस कर लेना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Join whatsapp Group

500+ Indian Polity Question in Hindi : संविधान की विशेषताएं

प्रश्न. संविधान की किस सूची में शिक्षा को सम्मिलित किया गया ?

  • समवर्ती सूची

प्रश्न. भारतीय संघ व्यवस्था में अवशिष्ट शक्तियां निहित है ?

  • संघ में

प्रश्न. भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय को संघ सूची के विषयों में से किसी के संबंध में ऐसी अतिरिक्त अधिकारीता और शक्तियां होगी जो –

  • संसद विधि द्वारा प्रदान करें

प्रश्न. सामाजिक न्याय संतुलन है –

  • व्यक्तिगत अधिकार एवं सामाजिक नियंत्रण के मध्य

सामाजिक न्याय दरअसल वैसे समाज या संगठन को स्थापित करने की अवधारणा है जो सामान्य तथा एकता के मूल्य पर आधारित हो साथ ही मानव अधिकारों की मूल्य को समझें तथा प्रत्येक मनुष्य की प्रतिष्ठा को भी पहचाने 

प्रश्न. भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता स्वरूप से सच्चे तौर पर संघात्मक नहीं है ?

  • एकीकृत न्यायपालिका

प्रश्न. भारतीय संघात्मक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या है ?

  • शक्तियों का विभाजन

प्रश्न. संसदीय शासन प्रणाली की विशेषता क्या नहीं है ?

  • दोहरी कार्यपालिका

संसदीय प्रकार की सरकार में कार्यपालिका अर्थात मंत्री परिषद अपनी प्रजातांत्रिक वैधता विधायिका से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है साथ ही इसमें मंत्री गण अर्थात कार्यपालिका के सदस्य विधायक का से ही लिए जाते हैं अथवा उन्हें निश्चित अवधि में विधायिका का सदस्य बनना अनिवार्य होता है दूसरी ओर राष्ट्रपति प्रणाली की सरकार में कार्यपालिका विधायिका से पृथक होती है तथा यह विधायिका के प्रति उत्तरदायी ने होकर राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदाई होती है

प्रश्न. भारतीय संविधान के कौन से भाग में संघ एवं राज्य के प्रशासनिक संबंध वर्णित है ?

  • भाग 11, अध्याय 2

भारतीय संविधान के भाग 11 के अध्याय में विधायी संबंध अध्याय 2 में प्रशासनिक संबंध वर्णित है 

प्रश्न. भारतीय संविधान में अंगीकृत वेस्ट मिस्टर मॉडल का संबंध किस प्रणाली से है ?

  • संसदीय प्रणाली से

प्रश्न. भारत संसदीय प्रजातंत्र के लिए जाना जाता है क्योंकि –

  • कार्यपालिका व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी है

भारतीय संविधान संसदात्मक शासन प्रणाली की स्थापना करता है क्योंकि राष्ट्रपति ध्वज माता की अध्यक्ष और वास्तविक शक्तियां मंत्रिमंडल में निहित है जो संसद के प्रति उत्तरदाई है

प्रश्न. ‘Rule of Low’ से क्या तात्पर्य है ?

  • कानून अमीर तथा गरीबों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता है

विधि शासन का प्रमुख सिद्धांत कानून की समक्ष सब लोगों की समता है अर्थात कानून सर्वोपरि है और वह देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है इस कानून का शासन भी कहा जाता है भारतीय संविधान में यह शासन अंग्रेजी अमेरिकी विधान से लिया गया है विधि का शासन का अर्थ है कि देश का कोई भी नागरिक विधि के ऊपर नहीं है

प्रश्न. विधि शासन का क्या अर्थ है ?

  • संविधान की परम निर्भयकता 

प्रश्न. संविधान के अनुसार राज्य के कितने अंग है ?

  • तीन

संविधान में केंद्र अथवा राज्य की शक्तियों को तीन अंगों में बांटा गया है – कार्यपालिका , विधायिका तथा न्यायपालिका

प्रश्न. भारतीय संविधान की किन अनुच्छेदों में भाग 5 का प्रावधान है ?

  • अनुच्छेद 52 से 78 तक

भाग 5 में संघ सरकार के अध्याय एक में कार्यपालिका – राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , मंत्री परिषद उल्लेखित है

प्रश्न. भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के लिए लोक सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया गया है ?

  • अनुच्छेद 335 में

अनुच्छेद 335 इस बात को स्पष्ट करता है कि केंद्रीय किसी राज्य के मामलों से संबंधित सेवाओं और पदों पर नियुक्ति में प्रशासन की दक्षता को बनाए रखते हुए अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्यों के दावों पर ध्यान दिया जाएगा संविधान अधिनियम 1990 में संविधान के अनुच्छेद 338 में संशोधन किया है 

प्रश्न. किन राज्यों का संबंध संविधान के अनुच्छेद 371 से है ?

  • महाराष्ट्र एवं गुजरात

अनुच्छेद 371 महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के लिए है इसके मुताबिक इन राज्यों के राज्यपाल की यह जिम्मेदारी है कि महाराष्ट्र में विदर्भ , मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र के लिए गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के इलाके के लिए अलग विकास बोर्ड बनाए जाएंगे 

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य की राजभाषा अपनाने की प्रक्रिया है ?

  • 345 

अनुच्छेद 346 और अनुच्छेद 347 के उपबंधों के अधीन रहते हुए किसी राज्य का विधानमंडल, विधि द्वारा उसे राज्य में प्रयोग होने वाली भाषाओं में से किसी एक या अधिक भाषाओं को या हिंदी को उस राज्य के सभी या किसी शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा या भाषाओं के प्रारूप में अंगीकार कर सकेगा

500+ Indian Polity Question in Hindi : भारतीय संविधान की विशेषताएं

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

हम आपके लिए 500+ Indian Polity Question in Hindi : संविधान की विशेषताएं ऐसे ही टॉपिक वाइज प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ आप उस से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके