Share With Friends

आज हम आपको NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 11 ) : विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध कौन सा है ? ऐसे प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं सामान्य ज्ञान ( General Knowledge ) का अर्थ है ऐसे प्रश्न जो सभी ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सिविल सर्विस परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनके बारे में आपको पता होना ही चाहिए इसलिए हम आपको टॉपिक अनुसार Ncert 6th – 12th Geography Gk Questions and Answers इस पोस्ट में लेकर आये है सामान्य ज्ञान जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएं के संबंध में हमने नीचे प्रश्न उपलब्ध करवाए हैं

 यह प्रश्न आपको चाहे आप किसी भी कंपटीशन परीक्षा की तैयारी कर रहे हो इन प्रश्नों को आप एक बार अच्छे से जरूर पढ़ें अधिकांश प्रश्न इन में से ऐसे हैं जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 11 ) : विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध कौन सा है ?

प्रश्न. रावी नदी पर निर्मित बहुउद्देशीय बाँध है :

  • रणजीत सागर बाँध

रणजीत सागर बाँध पंजाब के पठानकोट जिले में रावी नदी पर स्थित है। इसे धीन बांध के नाम से भी जाना जाता है। इस परियोजना से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को लाभ होता है।

प्रश्न. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है ?

  • महाराष्ट्र

गिरना परियोजना सिंचाई तथा जल विद्युत पर आधारित परियोजना है। यह परियोजना महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित माले गांव के समीप गिरना नदी पर स्थित है।

प्रश्न. निम्नलिखित बाँधों एवं राज्यों में से कौन सा सुमेलित नहीं है –

  • मेट्टूर – केरल

मेट्टूर बाँध तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर स्थित है। इस बाँध को स्टेनली जलाशय के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न. चंबल नदी पर कौन सा बाँध निर्मित है?

  • गांधी सागर

चंबल परियोजना राजस्थान एवं मध्य प्रवेश की संयुक्त उपक्रम है, जो चंबल नदी पर स्थित है। इस परियोजना के अंतर्गत 3 चरणों में 3 बाँधों, क्रमश: गांधी सागर बाँध (मध्य प्रदेश), राणा प्रताप सागर बंध तथा जवाहर सागर बांध का निर्माण किया गया

प्रश्न. निम्नलिखित बांधों एवं नदियों में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

  • नागार्जुन सागर – गंगा

नागार्जुन सागर बाँध आन्ध्र प्रदेश राज्य में कृष्णा नदी पर स्थित है। इस बाँध से निर्मित झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। गाँधी सागर परियोजना चंबल नदी पर मध्य प्रदेश में | जयकवाड़ी परियोजना गोदावरी नदी पर महाराष्ट्र में तथा टिहरी । परियोजना भागीरथी नदी पर उत्तराखंड राज्य में अवस्थित है।

प्रश्न. विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध कौन सा है ?

  • भाखड़ा बांध

विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध भारत के पंजाब राज्य में सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा बांध है। इसकी ऊँचाई 216 मी. व लम्बाई 518 मी. है। इस बाँध द्वारा गोविन्द सागर जलाशय का निर्माण किया गया है।

प्रश्न. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ?

  • महानदी

हीराकुंड बाँध ओडिशा राज्य में संबलपुर के समीप महानवी पर स्थित है। यह विश्व का सबसे लम्बा बाँध है। इस बाँध की कुल लम्बाई 25.8 किमी. है। इस बाँध से तीन नहरें निकाली गयी हैं- बोरागढ़ नहर, सासन नहर एवं संबलपुर नहर। यह परियोजना राउरकेला स्टील प्लांट को विद्युत प्रदान करती है।

प्रश्न. विश्व की सबसे पुरानी व विकसित नहर व्यवस्था भारत कौन सी है ?

  • गंग नहर

गंग नहर पंजाब में फिरोजपुर के समीप सतलुज नदी से निकलती है। यह विश्व की सबसे पुरानी एवं विकसित नहर प्रणालियों में। से एक है। इसका निर्माण वर्ष 1927 में बीकानेर के तत्कालीन महाराजा श्री गंग सिंह ने कराया था।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 11 ) : विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध कौन सा है ? ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें