जैसा कि आप सभी विद्यार्थियों को पता है हम आपके लिए रोजाना कुछ ना कुछ नया इस वेबसाइट के माध्यम से लेकर आते रहते हैं और इस पोस्ट में हम आपको विश्व का इतिहास के एक महत्वपूर्ण टॉपिक World Geography MCQ ( 4 ) स्थलमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर Part 2 व्याख्या सहित लेकर आए हैं क्योंकि India Gk के ऐसे प्रश्न अधिकांश बार परीक्षा में पूछे जा चुके हैं
General Knowledge in Hindi के लिए आपको ऐसे प्रश्न जरूर पढ़ने चाहिए क्योंकि यह है लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है और उम्मीद करते हैं कि आपको यह प्रश्न आगामी परीक्षाओं में जरूर काम आएंगे
World Geography MCQ ( 4 ) स्थलमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर Part 2
प्रश्न. निम्न में से कौनसा देश समुद्रतल से नीचे बसा हुआ है? [P.S.I. Exam, 2002]
(1) डेनमार्क
(2) फिनलैण्ड
(3) ब्रिटेन
(4) नीदरलैण्ड
Ans. (4)
- नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। ‘द हेग’ को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है। इसका अधिकांश क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचे हैं,
- जिसके कारण इसका नामकरण हुआ है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21 प्रतिशत आबादी समुद्री “तल से नीचे रहती है एवं लगभग 50 प्रतिशत आबादी समुद्री तल से बस एक मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ बहुत ही कम क्षेत्र की ऊँचाई समुद्रतल से 46 मीटर अधिक है। 35 प्रतिशत से भी अधिक भूमिभाग तो एम्सटर्डम के स्तर से भी एक मीटर कम ऊँचा है।
प्रश्न. जाफना प्रायद्वीप और श्रीलंका की मुख्य भूमि को जोड़ने वाले दर्रे का क्या नाम है? [P.S.I.Exam, 2002]
(1) डंकन
(2) अलबर्टा
(4) एलीफैण्टा
(3) पाक
Ans. (4)
- एलिफेंटा दर्रा/हाथी पास, उत्तरी प्रांत, श्रीलंका जाफना प्रायद्वीप के प्रवेश द्वार में स्थित है। एलीफेंटा दर्रा सेना के लिए सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण होने के साथ ही सांकेतिक रूप से अहम है तथा यहाँ सबसे बड़ा नमक क्षेत्र होता था।
प्रश्न. निम्न में से किसको पूर्व में श्रीलंका का द्वीप जाना जाता था? [P.S.I. Exam, 2011]
(1) मैडागास्कर
(3) सीलोन
(2) तस्मानिया
(4) केन्डी
Ans. (3)
- श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द ‘श्री’ जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बढ़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है
प्रश्न. बोस्निया पहले जिस राज्य का एक भाग था, वह राज्य है- [P.S.I. Exam. 1998]
(1) चेकोस्लोविया
(2) सोवियत रूस
(3) युगोस्लाविया
(4) जर्मनी
Ans. (3)
- बोस्निया युद्ध या बोस्निया और हर्जेगोविना की लड़ाई एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य युद्ध था। युगोस्लविया के विलय की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। युद्ध के परिणामस्वरूप, युगोस्लाविया का विलय हो गया और दो नए राज्य – युगोस्लाविया के समाजवादी संघीय गणराज्य और बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के सोशलिस्ट गणराज्य का जन्म हुआ।
प्रश्न. दक्षिण-पूर्व एशिया में निम्न में स्थल अवरुद्ध देश है केवल- [I.A.S. (Pre) 1993] , [R.A.S. (Pre.) 1996]
(1) कंबोडिया
(2) लाओस
(3) मलेशिया
(4) थाईलैंड
Ans. ( 2 )
- स्थलरुद्ध (Landlocked) देश वे देश होते हैं। जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ समुद्र से नहीं मिलती हैं। विश्व के स्थलरुद्ध देश निम्न हैं जिनकी संख्या 45 है- अफगानिस्तान, आस्ट्रिया, भूटान, चाड, हंगरी, लाओस, लक्जमबर्ग, माली, नेपाल, रवांडा, सर्बिया, स्विट्जरलैण्ड, युगांडा, जाम्बिया, अंडोरा, अजरबैजान, बोलीविया, बुरुंडी, चेक रिपब्लिक, कजाखस्तान, लेसोथो, मेसीडोनिया, माल्दोवा, नाइजर, सैन मारिनो, स्लोवाकिया, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे, आर्मेनिया, बेलारूस, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, इथोपिया, किर्गिस्तान, लिचेंस्टाइन, मलावी, मंगोलिया, पराग्वे, द. सूडान, स्वाजीलैंड, तुर्कमेनिस्तान, वेटिकन सिटी, कोसोवो, बुर्किना फासो।
प्रश्न. कौनसा अफ्रीकी देश स्थलबद्ध (Land Locked) है ? [जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-I) 20.10.2018]
(1) इथोपिया
(2) मौजाम्बिक
(3) अंगोला
(4) नामीबिया
Ans. (1) व्याख्या – उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
प्रश्न. मॉनटिनीग्रो एक स्वतंत्र यूरोपीय राष्ट्र बना (वर्ष ) ? (RAS Pre. Exam. 2007]
(1) 2006
(2) 1945
(3) 1980
(4) 1992
Ans. (1)
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
अंतिम शब्द –
हम आपके लिए World Geography MCQ ( 4 ) स्थलमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर Part 2 ऐसे ही टॉपिक वाइज प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ आप उस से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके