Share With Friends

World Geography Questions in Hindi : इस पोस्ट में हम आपको भारत का भूगोल संबंधित वन लाइनर प्रश्न उत्तर सहित लेकर आए हैं ताकि आप उससे बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सकें अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इन्हें एक बार जरूर पढ़ना चाहिए यह प्रश्न NCERT पर आधारित है और काफी बार यहां से पेपर में प्रश्न पूछे जा चुके हैं 

इसमें हमने आपको पृथ्वी की गतियां तथा अक्षांश एवं देशांतर से बनने वाले प्रश्न उपलब्ध करवाए हैं जिन्हें आप नीचे हिंदी भाषा में पढ़ सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

World Geography Questions in Hindi : सूर्य का जुड़वा तारा किसे कहते हैं ?

प्रश्न. विषुव (Equinox) को सम्पूर्ण विश्व में दिन और रात बराबर होते हैं. ये तिथियाँ कौन सी हैं ?

  • 21 मार्च और 23 सितंबर

प्रश्न. वर्ष भर रात और दिन किस स्थान पर बराबर होते हैं ?

  • भूमध्य रेखा (Equator) पर

प्रश्न. कर्क संक्रांति के समय उत्तरी गोलार्द्ध के किस स्थान पर 12 घंटे का दिन होगा ?

  • विषुवत रेखा पर

प्रश्न. पृथ्वी का अपने अक्ष (Axis) पर झुकाव का कोण कितना है ?

  • साढ़े 23 डिग्री

प्रश्न. उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) में वर्ष का सबसे छोटा दिन किस तिथि को होता है ?

  • 22 दिसंबर

प्रश्न. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन किस तिथि को होता है ?

  • 21 जून

पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाना तथा अपने अक्ष पर झुका होना मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण माना जाता है।

प्रश्न. दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern Hemisphere) में सबसे बड़ा दिन कब होता है ?

  • 22 दिसम्बर

उपसौर (Perihelion)

पृथ्वी जब सूर्य से निकटतम दूरी पर होती है तो इसे उपसौर कहते हैं। ऐसी स्थिति 3 जनवरी को होती है।

अपसौर (Aphelion)

पृथ्वी जब सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है तो इसे अपसौर कहते हैं। ऐसी स्थिति 4 जुलाई को होती है।

प्रश्न. ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) प्रतिवर्ष किस तिथि को होता है ?

  • 21 जून को

प्रश्न. दोपहर में आप की छाया किस तिथि को सबसे छोटी होती है ?

21 जून

प्रश्न. वार्षिक तापान्तर (Annual Range of Temperature) किस अक्षांश पर न्यूनतम होता है ?

  • भूमध्य रेखा (0 डिग्री )

प्रधान याम्योत्तर (Prime Meridian) तथा विषुवत (Equator) रेखा का प्रतिच्छेदन बिन्दु कहाँ अवस्थित है-अटलांटिक महासागर में शून्य अंश अक्षांश (Latitude) तथा शून्य अंश देशान्तर (Longitude) बिन्दु का प्रतिच्छेदन अटलांटिक महासागर में अवस्थित हैं।

प्रश्न. सूर्योदय की पहली किरण भारत के किस याम्योत्तर (Meridian) पर दिखाई देती है ?

  • 97°25′ पूर्व

प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा (International Date Line) किस महासागर से गुजरती है ?

  • प्रशान्त महासागर से

प्रश्न. पृथ्वी की भूमध्य रेखा (Equator Line) की कुल लम्बाई कितनी है ?

  • 40,075 किमी.

ग्लोब पर दो स्थानों के मध्य न्यूनतम दूरी अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर नहीं होती है।

प्रश्न. कौन सी देशान्तर रेखा प्रधान याम्योत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर किस वृहत वृत्त का निर्माण करती है?

  • 180° देशांतर

प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के सबसे निकट कौन सा जलडमरुमध्य (Strait) स्थित है?

  • बेरिंग जलडमरूमध्य

प्रश्न. भूपर्पटी (Crust) में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला रासायनिक तत्व कौन सा है ?

  • ऑक्सीजन (46.60%)

प्रश्न. यदि दो स्थानों की स्थिति में 90° देशान्तर का अन्तर है, तब उनके मध्य कितने घंटे का अंतर होगा ?

  • 6 घंटे

प्रश्न. मिस्र के राजधानी काहिरा का स्थानीय (मानक) समय ग्रीनविच से दो घंटा आगे है, तो वह किस देशान्तर पर स्थित है ?

30° पूर्वी देशान्तर

प्रश्न. अश्व अक्षांश किसे कहते हैं ?

  • 30°-35° अक्षांश

पृथ्वी का आंतरिक भाग क्रोड (Core), निकेल (Ni) एवं लौहे (Fe) से मिलकर बना होता है।

प्रश्न. जब 82.1/2 डिग्री पूर्व देशान्तर पर मध्यान्ह हो तब किस देशान्तर रेखा पर सुबह के 6:30 बजे होंगे ?

  • भूमध्य 0° देशांतर पर

प्रश्न. रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों किस एक महाद्वीप से होकर गुजरती हैं ?

  • अफ्रीका

प्रश्न. पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल के कणों से हुई है, यह किस विद्धान ने कहा है ?

  • ओ. श्मिड

प्रश्न. पृथ्वी की आयु निर्धारित करने में किस विधि का प्रयोग करते हैं ?

  • यूरेनियम डेटिंग विधि (Uranium Dating Method)

प्रश्न. जीवाश्मीय साक्ष्यों के आधार पर पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति कब मानी जाती है ?

  • 3.5 मिलियन वर्ष पूर्व

यदि किसी स्थान पर सुबह के 6:00 बजे हैं तथा उसी समय ग्रीनविच माध्य समय (G.M.T) 3:00 बजे प्रात: है; तो उस स्थान की देशान्तर रेखा 45° पूर्व होगी।

प्रश्न. विश्व को कितने समय कटिबन्धों में विभाजित किया गया है-

  • 24 समय कटिबन्ध

प्रश्न. ग्लोब पर उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत वृत्त से 66½° की कोणीय दूरी पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त कहलाता है-

  • आर्कटिक वृत्त (Tropic of Arctic)

प्रश्न. विषुवत रेखा सहित कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है ?

  • 181 (90+1+90)
https://missionupsc.in/top-50-world-geography-question-and-answer-in-hindi/

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

इस World Geography Questions in Hindi पोस्ट में उपलब्ध करवाये गये प्रश्न एवं उत्तर को जरूर पढ़ें हम आपको ऐसे ही टॉपिक अनुसार वन लाइनर प्रश्न इस वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री लेकर आएंगे ताकि आप निरंतर प्रैक्टिस कर सके