Share With Friends

NCERT के अन्य विषयों के नोट्स तो हम आपको टॉपिक अनुसार करवा ही रहे हैं साथ ही आज की इस पोस्ट में विश्व का भूगोल के एक महत्वपूर्ण टॉपिक World Geography Notes For UPSC : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के नोट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको North America continent ( उत्तरी अमेरिका महाद्वीप ) के बारे में समस्त छोटी से छोटी जानकारी आपको पढ़ने को मिलेगी और इसके बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा जोकि आपके आगामी परीक्षा के लिए काम आएगा इसलिए इन नोट्स को अच्छे से जरूर पढ़ लेना

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में हमने आपको शार्ट तरीके से बताने का प्रयास किया है अगर आपको यह नोट्स अच्छे लगते हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए

Join whatsapp Group

World Geography Notes For UPSC : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त

● प्रतिपादन –अल्फ्रेड वेगनर ने वर्ष1912में किया। इस सिद्धान्त ने पृथ्वी को दो खण्डों में विभाजित किया–

1. पैंजिया, 2. पैंथालासा

महाद्वीप
क्षेत्रफल के आधार पर(अवरोही क्रम में)जनसंख्या के आधार पर(अवरोही क्रम में)
एशियाएशिया
अफ्रीकाअफ्रीका
उत्तरी अमेरिकायूरोप
दक्षिण अमेरिकाउत्तरी अमेरिका
अंटार्कटिकादक्षिण अमेरिका
यूरोपऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाअंटार्कटिका (जनसंख्या का प्रवास नहीं)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख देश
देशराजधानी
संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डी.सी.
कनाडाओटावा
मैक्सिकोमैक्सिको सिटी
क्यूबाहवाना
पनामापनामा सिटी
बरमूडाहेमिल्टन
बहामाजनसाऊ
कोस्टारिकासैन जोस
बेलीजबेल मोपान
डोमिनिकरोसेऊ
डोमिनियनसैंटो डोमिंगो
होंडुरसतेगुसिगल्पा
नीदरलैण्डब्लेम्स्टड
वर्जिन द्वीप समूहचारलोटे अमाली
ग्वाटेमालाग्वाटेमाला सिटी
निकारा गुआमनागुआ
जमैकाकिंगस्टन
ग्रेनाडासेंट जॉर्ज
ग्वाडेलोपबस्से तेरे
अल साल्वाडोरसैन साल्वाडोर
हैतीपोर्ट ओ प्रिस
ग्रीनललैण्डनूक
मार्टिनीकफोर्ड डे फ्रांस
एंटीगुआ व बरबुडासेंट जोंस
सेंट ल्यूसियाकैस्टरीज
प्यूर्टोरिकोसैन जुआन
सेन्ट केट्स व नेविसबेस्से तेरे
सेन्ट विसेंट व गेरनेडाइसकिग्सटाउन

स्थिति –उत्तरी अमेरिकापूर्व मेंअटलांटिक महासागर,दक्षिणमें मैक्सिको की खाड़ी,पश्चिममें प्रशान्त महासागर एवंउत्तरमें आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है। उत्तरी अमेरिका उत्तर की ओर साइबेरियाई भाग के पूर्वी भाग सेबेरिंग जलडमरूमध्यद्वारा एशिया से अलग होता है, जबकिपनामा नहरद्वारा दक्षिणी अमेरिका से जुड़ा हुआ है।

● खोज –1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की।

● पुर्तगालीअमेरिगो वेस्पुक्कीके नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।

● इसेनई दुनिया के देशकी संज्ञा दी जाती है।

विश्व के क्षेत्रफल मेंतीसरासबसे बड़ाव जनसंख्यामें चौथा सबसे बड़ामहाद्वीप है।

● उत्तरी अमेरिका –1. कनाडा 2. यू.एस.ए. 3. मैक्सिको

लैटिन अमेरिका – 1. मैक्सिको, 2. कैरेबियाई देश, 3. मध्य अमेरिका 4. दक्षिण अमेरिका

● ग्रीनलैण्ड –विश्व का सबसे बड़ा द्वीप । ग्रीनलैण्ड द्वीप भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का भाग है, जबकि राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से डेनमार्क (यूरोप) के अधीन है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के भौतिक प्रदेश

1. पश्चिमी कार्डिलेरा –अलास्का से लेकर पनामा तक लम्बी पर्वत श्रेणी।

2.कनाडियन शील्ड –उत्तरी अमेरिका का सबसे प्राचीन भूखण्ड।

इनके जमाव से विभिन्न झीलों-ग्रेट बियर, ग्रेट स्लेव, विनिपेग झीलों का निर्माण।

3. अप्लेशियन क्षेत्र –सेंटलॉरेंस की खाड़ी से मध्य अलबामा तक अत्यन्त प्राचीन मोड़दार पर्वत, खनिज संसाधन सम्पन्न।

4. मध्य का मैदानी भाग –कनाडियन शील्ड का दक्षिणी भाग

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की पर्वत शृंखलाएँ

1. अप्लेशियन पर्वतमाला–

उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पर्वतमाला है (पहली अरावली)

इसकी सर्वोच्च चोटी –माउण्ट मिशैलहै।

कोयला तथा पेट्रोलियम भण्डार के लिए प्रसिद्ध है।

2. रॉकी पर्वतमाला–

यह पर्वत शृंखला उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में अलास्का से न्यू मैक्सिको तक फैली है।

विश्व की दूसरी सबसे लम्बी पर्वतमाला (पहली एण्डीज पर्वत माला)

इसकी सबसे ऊँची चोटी –माउण्ट एल्बर्ट(4378 मी.)

3.ब्रुक्स पर्वतमाला

अलास्का में स्थित

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे उत्तरतम पर्वत माला।

4.अलास्कन रेंज –इसकी सर्वोच्च चोटी“माउण्ट मैकिंले”(6194 मी.) जोउत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटीहै।

5. मैकेंजी पर्वतमाला –कनाडा देश की सबसे लम्बी तथा सबसे ऊँची पर्वतमाला

6. सियरा नेवादा –यू.एस.ए. में स्थित ब्लॉक पर्वत/भ्रंशोत्थ पर्वत शृंखला। यहविश्व का सबसे बड़ा पर्वत खण्डहै।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख पठार

1. यूक्रान पठार –यह पठार संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का में स्थित है, जिसके उत्तर में‘ब्रुक्सरेंज’तथा दक्षिण में‘अलास्का रेंज’है।

2. मैक्सिको का पठार –पश्चिमी तथा पूर्वी सियरा माद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य मैक्सिको में अवस्थित पठार।

3. कोलेरेडो का पठार –संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित है।

4. ब्रिटिश कोलम्बिया का पठार –यह पठार कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांत में स्थित है।

5. ओजार्क पठार –यह पठार संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसौरी व अर्कान्सस प्रांत में स्थित है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल

1. सोनोरन मरुस्थल –उत्तर-पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल। इसका निर्माण कैलिफोर्निया की ठण्डी जलधारा के प्रभाव से हुआ।

2. मोजाबे मरुस्थल –संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया क्षेत्र में स्थित गर्म मरुस्थल।

3. एरिजोना मरुस्थलदक्षिणी कैलिफोर्निया के प्रांत में स्थित गर्म मरुस्थल।

4. ग्रेट बेसिन मरुस्थल –संयुक्त राज्य अमेरिका के सियरा नेवादा तथा उटाह प्रान्तों में फैला हुआ है। इसी प्रदेश में ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क स्थापित किया हुआ है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप प्रमुख की झीलें

1. सुपीरियर झील –संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा की सीमा पर स्थितविश्व कीसबसे बड़ी मीठे पानी की झीलहै। यहसू-नहरद्वारा ह्यूरन झील से जुड़ी हुई है। यह हिमानी निर्मित झील है।

2. ह्यूरन झीलहिमानी निर्मित यह झील संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा की सीमा पर स्थित है। यहसू नहरद्वारा सुपीरियर झील से जुड़ी है। यह भी मीठे पानी की झील है।

3. मिशीगन झील –हिमानी निर्मित पानी की झील है जो पूर्णत: संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है इसके पश्चिमी तटों पर गैरी, शिकागों, मिल्वाकी नगर स्थित है।

4. इरी झील –हिमानी निर्मित झील कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है।इरी नहरद्वारा यह ह्यूरन झील से जुड़ी है साथ हीवेलैंड नहरद्वारा ओंटेरियो झील से जुड़ी है। इरी एवं ओंटेरियो झीलों के मध्य नियाग्रा जलप्रपात स्थित है। यह भी मीठे पानी की झील है।

5. ओंटेरियो झील –हिमानी निर्मित मीठे पानी की झील है यह कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है तथा वेलैड नहर द्वारा इरी झील से जुड़ी है।

6. विनिपेग झील –मीठे पानी की झील जिसके किनारे विनिपेग शहर है जोविश्व की गेहूँ मण्डीके नाम से विख्यात है।

7. अथावास्का झील –हिमानी प्रभाव से निर्मित मीठे पानी की झील, यूरेनियम सिटी इसके उत्तरी तट पर स्थित है।

8. ग्रेट साल्ट लेक –संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रेट बेसिन में स्थित अत्यधिक लवणता युक्त झील जिसके दक्षिणी तट पर साल्ट लेक सिटी स्थित है।

9. ग्रेट स्लैव झील –हिमानी प्रभाव से निर्मित मीठे पानी की झील, यहाँ सेमैकेन्जी नदीनिकलती है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ

1. रियोग्रैडी नदी –संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मैक्सिको की सीमा बनाते हुए मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है।

2. मिसीसिपी नदी –मिसौरी नदी इसकी सहायक नदी है।पक्षी पाद डेल्टाके लिए प्रसिद्ध यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है यह सेंट लुई में मिसौरी से मिलती है।

3. कोलेरैडो नदी –विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन इसी पर स्थित है यह कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरती है।

4. कोलम्बिया नदी –संयुक्त राज्य अमेरिका के रॉकी पर्वत से निकलकर प्रशांत महासागर में गिरती हैं।ग्रैंड कूली बाँधतथाबोलबिले बाँधइसी पर स्थित है।

5. यूकॉन नदी –मैकेन्जी श्रेणी से निकलकर बेरिंग सागर में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी।

6. मैकेंजी नदी –ग्रेट स्लैव झील से निकलकर यह नदी ब्यूफोर्ट सागर में गिरती है। यहकनाडा की सबसे लम्बी नदीहै।

7. नेल्सन नदी –विनिपेग झील से निकलने वाली यह नदी हडसन की खाड़ी में गिरती है।

8. मैक्सिकों की खाड़ी –अटलांटिक महासागर में स्थितविश्व की सबसे बड़ी खाड़ी

9. हड़सन की खाड़ी –अटलांटिक महासागर में स्थित खाड़ी जो तीन ओर से कनाडा देश से गिरी हुई है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख खनिज क्षेत्र

1. संयुक्त राज्य अमेरिका में सुपीरियर झील का क्षेत्र लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक है।

2. कनाडा के अल्बर्टा में कोयले का अधिक उत्पादन होता है।

3. पश्चिमी कार्डिलेरा में ताँबे के विशाल भण्डार पाए जाते है।

4. ब्रिटिश कोलम्बिया में सीसा व जस्ते के बड़े भण्डार है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख प्रायद्वीप

1. फ्लोरिडा प्रायद्वीप –संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य। यहा मियामी बीच स्थित है और फास्फेट का प्रचुर भण्डार, कार्स्ट कलाकृतियों का क्षेत्र।

2. अलास्का प्रायद्वीप –पर्वतीय एवं पठारी क्षेत्र, संयुक्त राज्य अमेरिका का भाग, सोना, टीन व पेट्रोलियम का भण्डार हेतु प्रसिद्ध।

3. लेब्राडोर प्रायद्वीप –कनाडियन शील्ड का पूर्वी भाग, कनाडा के क्यूबेक प्रान्त में विस्तृत, लौह अयस्क सम्पन्न क्षेत्र।

4. यूकाटन प्रायद्वीप –यूकाटन जल सन्धि द्वारा क्यूबा से अलग कैम्पेच की खाड़ी व होंडूरस की खाड़ी के मध्य स्थित।

पनामा जलसन्धि (उत्तर अमेरिका की जलसंधि)

उत्तरी अमेरिका व दक्षिण अमेरिका को अलग करने का कार्य करती है।

प्रशांत महासागर व अटलांटिक महासागर को जोड़ने का काम करती है।

अन्य महत्त्वपूर्ण बिन्दु

कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य49˚ उत्तरी अंक्षाशरेखा सीमा बनाती है।

क्यूबा देश कोचीनी का कटोराकहा जाता है।

जमैका केला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

यू.एस.ए. की बूटेखानविश्व की सबसे बड़ी ताँबे की खानहै।

● डेट्रॉयट(यू.एस.ए.) मोटर गाड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

● लॉस एंजिल्स(यू.एस.ए.) फिल्म उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

● न्यूयार्क(यू.एस.ए.) गगनचुम्बी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

● शिकागो(यू.एस.ए.) विश्व की सबसे बड़ी मांस की मण्डी

● सिलिकनवैली(यू.एस.ए.) सॉफ्टवेयर व कम्प्यूटर उद्योग के लिए प्रसिद्ध

● विवंडर(कनाडा) – कनाडा का डेड्रायट (ऑटो-मोबाइल्स के लिए प्रसिद्ध)

● हैमिल्डन(कनाडा) – कनाडा का बर्मिंघम

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

उम्मीद करता हूं इस पोस्ट में हमने जो आपको World Geography Notes For UPSC : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जाने नोट्स उपलब्ध करवाए हैं यह आपको अच्छे लगे होंगे अगर आपको लगता है कि यह सच में आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है तो दिए गए शेयर बटन के माध्यम से आप इसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप एवं अन्य ग्रुप में शेयर कर सकते हैं