Share With Friends

अगर आप IAS बनने का सपना देख चुके हैं और तैयारी में जुट गए हैं तो सबसे पहले आपको NCERT कक्षा 6 से 12 पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें आपका बेसिक अच्छे से क्लियर हो जाता है और इसलिए इस पोस्ट में हम आपको भारतीय भूगोल के एक महत्वपूर्ण टॉपिक NCERT Indian Geography Class 11 PDF : भारत की स्थिति एवं विस्तार की संपूर्ण जानकारी आपको शार्ट तरीके से आसान भाषा में उपलब्ध करवा रहे हैं

 जब भी आप Ncert पढ़ेंगे तो उसमें आपको bharat ki sthiti or vistar के बारे में पढ़ने को मिलेगा उसी से संबंधित हम आपको नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं साथ ही आप इसे PDF के रूप में निशुल्क डाउनलोड भी कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

NCERT Indian Geography Class 11 PDF : भारत की स्थिति एवं विस्तार

भारत का अक्षांशीय विस्तार –

· भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4’ उत्तरी अक्षांश से 37°6’ उत्तरी अक्षांश तक है।

· भारत का सबसे उत्तरी राज्य लद्दाख है, जबकि सबसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु है।

· भारत की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 3214 किमी. है।

· 22° उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में प्रायद्वीपीय भारत संकरा होता जाता है।

· कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर 8 राज्यों से गुजरती है- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।

भारत का देशांतरीय विस्तार –

· भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7’ पूर्वी देशांतर से 97°25’ पूर्वी देशांतर तक है।

· भारत का सबसे पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश है जबकि सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात है।

· भारत की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 2933 किमी. है।

· 82° पूर्वी देशांतर रेखा भारत की मानक समय रेखा है। यह भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।

· भारत का समय उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से लिया गया है।

· भारत के अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के मध्य सूर्योदय और सूर्यास्त में 2 घंटे का अंतर रहता है।

· भारत का समय लंदन से 5:30 घंटे आगे है।

भारत के पड़ोसी देश –

· भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किमी. है।

· भारत 7 पड़ोसी देशों के साथ सीमा साझा करता है-

पड़ोसी देशदिशा
बांग्लादेशपूर्व
म्यांमारपूर्व
चीनउत्तर
नेपालउत्तर
भूटानउत्तर
पाकिस्तानउत्तर-पश्चिमी
अफगानिस्तानउत्तर-पश्चिमी
पड़ोसी देशभारत के सीमावर्ती राज्य
बांग्लादेशपश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
म्यांमारअरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम
चीनलद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
नेपालउत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम
भूटानसिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
पाकिस्तानलद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात
अफगानिस्तानलद्दाख

· भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 7516.6 किमी. है।

· भारत मालद्वीप और श्रीलंका से समुद्री सीमा साझा करता है।

· पाक जलसंधि और मन्नार की खाड़ी भारत और श्रीलंका को अलग करती है।

·भारत के 9 राज्य तटीय सीमा पर स्थित है- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल।

भारत का आकार –

·भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत हिस्सा है।

·  भारत, उत्तर में हिमालय, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा है।

· भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश भारतीय उप-महाद्वीप का हिस्सा है। इस उप-महाद्वीप की उत्तरी सीमा हिमालय, पूर्वी सीमा पूर्वोत्तर की पहाड़ियाँ, उत्तरी-पश्चिमी सीमा हिंदुकुश व सुलेमान और दक्षिणी सीमा हिंद महासागर द्वारा निर्धारित होती है।

Download complete notes PDF…..

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए कक्षा 6 से 12 के ऐसे ही नोट्स NCERT Indian Geography Class 11 PDF : भारत की स्थिति एवं विस्तार टॉपिक अनुसार उपलब्ध करवाएंगे ताकि आपका बेसिक अच्छे से क्लियर हो सके और हम कोशिश करते हैं कि आपको अच्छे से अच्छा स्टडी मैटेरियल निशुल्क प्रोवाइड करवा पाए