Share With Friends

भारत के भौगोलिक प्रदेश भूगोल विषय का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है आज इस पोस्ट में हम आपको Indian Geography Notes PDF Springboard : भारत के भौगोलिक प्रदेश से संबंधित हस्तलिखित नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं यह Indian Geography Notes in Hindi आपको शार्ट तरीके से देखने को मिलेंगे जिन्हें बहुत ही सरल तरीके से तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थी को जल्दी से याद हो सके

 यह Bharat ke bhogolik pardesh नोट्स कलाम एकेडमी द्वारा तैयार किए गए हैं इसलिए अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इन नोट्स को पढ़ना बिल्कुल ना भूलें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Indian Geography Notes PDF Springboard : भारत के भौगोलिक प्रदेश

भारत का प्राकृतिक स्वरूप एवं भौतिक संरचना

  • दो भूखण्डों का मिलन : भारतीय उप-महाद्वीप का वर्तमान भौगोलिक स्वरूप गोंडवाना भूमि और अंगारा भूमि के मिलन की कहानी से संबंध रखता है।
  • दक्षिणी भूखंड गोंडवाना भूमि पुराजीव महाकल्प समाप्त होने पर खंडित हो गया और उत्तरी भूखंड अंगारा भूमि की ओर धीरे-धीरे बढ़ने लगा।
  • इस दोनों भूखंडों के बीच विस्तृत सागर के रूप में टेथिस सागर था।
  • महाद्वीपों का अपने स्थान से हटते रहना, दो प्लेटों का बड़े पैमाने पर झटका लगने का परिणाम है।
  • लगभग कोई 20 करोड़ वर्ष पूर्व गौंडवाना भूमि के खंडित होकर उत्तर की ओर खिसकने के फलस्वरूप भारत वर्तमान रूप में विकसित हुआ है।
  • हिमालय पर्वतमाला और उत्तर के विशाल मैदान विस्तृत सागर (जिसे ‘टेथिस सागर’ नाम दिया गया है) की कोख से जन्में और विकसित हुए हैं।
  • इस प्रकार भारत का निर्माण टेथिस सागर और गोंडवाना लैंड से हुआ।

भारत के प्रमुख जलप्रपात

(Waterfalls of India)

1. जोग/गरसोपा/महात्मा गांधी जलप्रपात:- कर्नाटक के शिमोगा जिले के शरावती नदी पर स्थित यह भारत में सबसे ऊँचा गैर-पंक्तिबद्ध जलप्रपात है। यह कर्नाटक के पर्यटन में एक प्रमुख आकर्षण है।

2. शिव समुन्द्रम् जलप्रपात:- यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित जलप्रपात है।

– यह भारत में दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात है।

3. धुंआधार जलप्रपात:- यह नर्मदा नदी पर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अवस्थित है।

– यह जलप्रपात भेड़ाघाट क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

– यहाँ नर्मदा की धारा 50 फीट ऊपर से गिरती है। जिसका जल सफेद धुएं के समान उड़ने लगता है, इसी कारण इसे धुआंधार कहते हैं।

4. हुण्डरु जलप्रपात – स्वर्ण रेखा नदी पर झारखण्ड राज्य में राची में स्थित जलप्रपात है।

–  यहाँ पर जल 320 फीट की ऊँचाई से गिरता है।

5.   वसुधारा जलप्रपात :- अलकनन्दा नदी पर उत्तराखण्ड राज्य में बद्रीनाथ के निकट स्थित है।

– इसे रहस्यमयी जल प्रपात के नाम से भी जाना जाता है।

6. पानासम जलप्रपात :- ताम्रपर्णी नदी पर तमिलनाडु राज्य में स्थित जलप्रपात है।

7. गोकक जलप्रपात:- गोकक नदी (कृष्णा नदी की सहायक) यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।

– यह नियाग्रा जलप्रपात के सदृश है।

– सन् 1987 में भारत में पहली बार यहीं बिजली उत्पन्न की गई थी।

8. चित्रकूट जलप्रपात:- इन्द्रावती नदी पर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।

– इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 फीट हैं। 90 फीट की ऊँचाई से इन्द्रावती की ओजस्विन धारा गर्जना करते हुए गिरती है।

9. दूधसागर जलप्रपात:- मांडवी नदी पर गोवा राज्य में स्थित है।

– यह एक पंक्तिबद्ध जलप्रपात है।

– इसकी ऊँचाई 310 मीटर (1017 फीट) है।

10. पायकारा जलप्रपात:-पायकारा नदी पर तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी पहाड़ियों पर स्थित जलप्रपात है।

– इस जलप्रपात पर से जल विद्युत उत्पादन संयंत्र भी स्थापित है।

11. मधार व पुनासा जलप्रपात:-चंबल नदी पर मध्यप्रदेश के खंडवा जिलों में स्थित जलप्रपात है।

– इस झरने की खासियत यह है कि गर्मी के दिनों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी भरा रहता है।

12. चूलिया जलप्रपात:-चूलिया जलप्रपात चम्बल नदी पर भैंसरोड़गढ़ के निकट राजस्थान में स्थित है।

13. अय्यानार जलप्रपात:-यह पश्चिमी घाट में तमिलनाडु में विरुद्धनगर जिले में स्थित है।

Download Full PDF…..

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए Indian Geography Notes PDF : भारत के भौगोलिक प्रदेश ऐसे ही टॉपिक वाइज प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें