Share With Friends

सामान्य ज्ञान सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के महत्वपूर्ण विषय है क्योकि यहाँ से प्रत्येक एग्जाम में जरूर प्रश्न पूछे जाते है और इसलिए हम आपके लिए इस पोस्ट में Static Gk Questions in Hindi 2024 Part 3 उपलब्ध करवा रहे है जिसमे स्टैटिक जीके के लगभग 20 प्रश्न होंगे ऐसे हम अनेक सीरीज आपके लिए लेकर आएंगे 

स्टैटिक जीके के प्रत्येक सीरीज में आपको लगभग 20 प्रश्न देखने को मिलेंगे और यह ऐसे प्रश्न होंगे जो आगामी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे इसलिए अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत करने के लिए इन प्रश्न एवं उत्तर के साथ जरूर प्रैक्टिस करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सामान्य ज्ञान – महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर 

प्रश्न. राजस्थान के किस नृत्य को रजवाड़ी नृत्य भी कहा जाता है ?

  • घूमर नृत्य

राजस्थान का राजकीय नृत्य घूमर को रजवाड़ी नृत्य भी कहा जाता है यह केवल महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है | 

प्रश्न. रऊफ नृत्य का संबंध किससे है ?

  • जम्मू कश्मीर

रऊफ, हिकात , कूद , दमानी , मंदजाल नृत्य का संबंध जम्मू कश्मीर से है। 

प्रश्न. कीर्तन नृत्य का संबंध किस राज्य से है ?

  • पश्चिम बंगाल

इस नृत्य में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है | 

प्रश्न. यूनेस्को द्वारा घोषित नवीनतम ( 15 वां ) भारतीय मानवता की अमूरत सांस्कृतिक धरोहर है ?

  • गरबा

यूनेस्को द्वारा घोषित नवीनतम सांस्कृतिक धरोहर गरबा नृत्य है जो गुजरात राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है 

प्रश्न. कौनसा नृत्य “ शिव भस्मासुर की कहानी “ पर आधारित है ?

  • गवरी नृत्य

राजस्थान के भील जनजाति द्वारा किया जाने वाला गवरी नृत्य शिव भस्मासुर की कहानी पर आधारित है इस नृत्य को राई नृत्य भी कहा जाता है। 

प्रश्न. पुंगचोलम किस राज्य का लोक नृत्य है ?

  • मणिपुर

पुंगचोलम मणिपुर का प्रसिद्ध लोक नृत्य है यह ढोल के साथ पुरुष व महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। 

प्रश्न. किस राज्य में खासी आदिवासी लोगों द्वारा नोंगक्रेम नृत्य किया जाता है ?

  • मेघालय

वंगला त्यौहार के दौरान खासी आदिवासी लोगों द्वारा नोंगक्रेम नृत्य किया जाता है यह मेघालय का प्रसिद्ध नृत्य है। 

प्रश्न. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गुलाबो सपेरा राजस्थान की एक नर्तकी है ?

  • कालबेलिया

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गुलाबो सपेरा राजस्थान की प्रसिद्ध कालबेलिया नर्तकी है। 

प्रश्न. थेय्यम , मुदियेट्टू , कालीअट्टम , व मदुलअटट्म किस राज्य के प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?

  • केरल 

प्रश्न. हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित पद्मा सुब्रमण्यम का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से है ?

  • भरतनाट्यम

तमिलनाडु का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को हाल ही में पद्म विभूषण देने की घोषणा की है। 

प्रश्न. भूटिया वह लेपचा नामक जनजाति किस राज्य में निवास करती है ?

  • सिक्किम

प्रश्न. छत्तीसगढ़ की किस जनजाति को जंगल का आदमी कहा जाता है ?

  • बिरहोर 

प्रश्न. एस्किमो जनजाति के बर्फ से बने घर क्या कहलाते हैं ?

  • इग्लू 

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कितने अध्याय व धाराएं हैं ?

  • 19 अध्याय व 111 धाराएं

UNO की स्थापना – 24 अक्टूबर 1945

मुख्यालय – न्यूयॉर्क ( USA ) 

UNO के चार्टर में 19 अध्याय में 111 धाराएं हैं

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश कौन था ?

  • नागेंद्र सिंह 

यूएनओ के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश कर बेनेगल राव तथा प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश नागेंद्र सिंह थे।  

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थापना कब हुई थी ?

  • वर्ष 1965

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।  

प्रश्न. आसियान का नवीनतम 11 वां देश कौन सा है ?

  • तिमोर लेस्ते 

आसियान की स्थापना वर्ष 1967 को हुई। 

इसका मुख्यालय – जकार्ता ( इंडोनेशिया ) 

आसियान वर्तमान में 11 देश का संगठन है ( 11वां देश – तिमोर लेस्ते ) 

प्रश्न. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना कब हुई ?

  • 15 अगस्त 1969

इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी इसका मुख्यालय बेंगलुरु ( कर्नाटक ) में है वर्तमान में इसके अध्यक्ष एस. सोमनाथ है

प्रश्न. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है ?

  • मुंबई

नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुई थी तथा इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है वर्तमान में इसके अध्यक्ष के. वी. शाजी है | 

प्रश्न. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का ध्येय वाक्य क्या है ?

  • बलस्य मूलं विज्ञानम्

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

उम्मीद करते हैं आपको Static Gk Questions in Hindi 2024 Part 3 के प्रश्न एवं उत्तर आगामी परीक्षाओं में काम आएंगे हम आपको अगले पार्ट में भी ऐसे ही शानदार प्रश्न लेकर आएंगे स्टैटिक जीके को मजबूत करने के लिए निरंतर हमारे साथ प्रैक्टिस करते रहे