Share With Friends

Ncert One Liner Questions : आप भारतीय संविधान से संबंधित नोट्स तो बहुत सारी किताबें एवं ऑनलाइन माध्यम से पढ़ लेते हैं लेकिन जितना ज्यादा जरूरी नोट्स होते हैं उससे कहीं ज्यादा उससे बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस करना होता है इसलिए इस पोस्ट में हम आपको भारतीय संविधान की विशेषताएं से संबंधित वन लाइनर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित लेकर आए हैं ताकि यह टॉपिक आप अच्छे से क्लियर कर सके

संविधान की विशेषताओं से बनने वाले इन प्रश्नों को अच्छे से जरूर याद कर ले क्योंकि आगामी परीक्षाओं के लिए भी यह प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारतीय संविधान की विशेषताओं से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किन नाम से किया गया है ?

  • इंडिया दैट इज भारत (इंडिया अर्थात भारत)

प्रश्न. भारतीय संविधान में शासन प्रणाली की व्यवस्था किस प्रकार की है ?

  • संसदात्मक

संसदात्मक शासन व्यवस्था में विधायिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है।

प्रश्न. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व क्या है ?

  • एकल कार्यपालिका

प्रश्न. ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली एवं भारतीय संसद शासन प्रणाली के बीच के अंतर का मुख्य बिंदु क्या है ?

  • न्यायिक समीक्षा

प्रश्न. कैसे निर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है ?

  • केन्द्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण से

प्रश्न. अधिकारों एवं नीति निर्देशक तत्वों को संविधान की आत्मा किसने कहा था ?

  • ग्रेनविल ऑस्टिन

प्रश्न. मूल संविधान में कितने अनुच्छेद और कितनी अनुसूचियाँ थीं ? 

  • 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ

प्रश्न. सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में जन-गण-मन गाया गया था ?

  • कलकत्ता अधिवेशन (वर्ष 1911)

प्रश्न. राष्ट्र गान (National Anthem) के गायन का मानक समय कितना है ?

  • 52 सेकंड

भारतीय संविधान की जटिलता के कारण इसे वकीलों का स्वर्ग (Lawyer’s Paradise) कहा जाता है।

प्रश्न. भारतीय संविधान अधिक कठोर तथा अधिक लचीले के मध्य एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है। यह कथन किसका है ?

  • के. सी. व्हीयर

प्रश्न. भारतीय संविधान अंशतः कठोर और अंशतः लचीला है। भारत अर्ध संघात्मक राज्य है, यह किसने कहा था ?

  • के. सी. व्हियर ने

प्रश्न. भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है ?

  • संघ तथा राज्यों का एकल संविधान

प्रश्न. अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं ने, अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आँका है। यह कथन किसका है ?

  • आइवर जेनिंग्स का

प्रश्न. भारत में राजनीतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है ? 

  • जनता

प्रश्न. कोई भी संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे क्रियान्वित करने वाले बुरे व्यक्ति हैं, तो संविधान भी बुरा हो जायेगा। यह कथन किसका है?

  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर

 प्रश्न. संविधान को संघात्मकता के तंग ढाँचे में नहीं ढाला गया है। यह कथन किसका है ?

  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर

प्रश्न. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए, यह सुझाव किसने दिया था ?

  • महात्मा गाँधी ने

प्रश्न. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) किसने कहा है ?

  • ग्रेनविल आस्टिन ने

प्रश्न. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका की समस्त शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं ?

  • राष्ट्रपति में

मौलाना अबुल कलाम आजाद ने संविधान सभा में वयस्क मताधिकार (Adult Franchies) को 15 वर्ष के लिये स्थगित करने की बात की थी।

प्रश्न. भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal) कौन सा है ? 

  • बाघ

प्रश्न. भारत का राष्ट्रीय पुष्प (National Flower) कौन सा है ?

  • कमल

प्रश्न. भारत का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) कौन सा है ? 

  • मोर

प्रश्न. भारत के राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) के चक्र में कितनी तीलियाँ (Spokes) हैं ?

  • 24

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

इस Ncert One Liner Questions पोस्ट में उपलब्ध करवाये गये प्रश्न एवं उत्तर को जरूर पढ़ें हम आपको ऐसे ही टॉपिक अनुसार वन लाइनर प्रश्न इस वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री लेकर आएंगे ताकि आप निरंतर प्रैक्टिस कर सके