Share With Friends

Indian Polity Notes in Hindi : अगर आप किसी भी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि भारतीय संविधान कितना महत्वपूर्ण है और यहां से कोई ना कोई प्रश्न पूछ ही लिया जाता है इसलिए इस पोस्ट में हम आपको Indian Polity Notes : भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत से संबंधित ऐसे नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं जो आपको इस टॉपिक को पढ़ने के बाद अच्छे से क्लियर हो जाएगा

Foreign sources of Indian Constitution ऐसे नोट्स आपने शायद ही कहीं पड़े होंगे क्योंकि हम आपको बिल्कुल शॉर्ट एवं आसान भाषा में संपूर्ण टॉपिक को कवर करने का प्रयास करते हैं ताकि आपको यह अच्छे से समझ आ सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Join whatsapp Group

Indian Polity Notes : भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत

भारतीय संविधान में अन्य देशों से ग्रहण किए गए कुछ प्रमुख प्रावधान इस प्रकार है–

1.  ब्रिटेन – संसदीय शासन प्रणाली, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, मंत्री मण्डल प्रणाली, परमाधिकार लेख, संसदीय विशेषाधिकार और द्विसदनीय व्यवस्था।

2.  संयुक्त राज्य अमेरिका – मूल अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरवलोकन का सिद्धान्त, उप-राष्ट्रपति का पद, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पद से हटाना और राष्ट्रपति पर महाभियोग।

3.  आयरलैण्ड – राज्य के नीति-निदेशक तत्त्व, राष्ट्रपति की निर्वाचन प्रणाली, राज्यसभा के सदस्यों का मनोनयन।

4.  जर्मनी – आपातकाल के समय मूल अधिकारों का स्थगन।

5.  फ्रांस – गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता व बन्धुता।

6.  कनाडा – सशक्त केन्द्र, अर्ध संघात्मक सरकार, अवशिष्ट शक्तियाँ, राज्यपालों की नियुक्ति।

7.  आस्ट्रेलिया – प्रस्तावना, समवर्ती सूची का प्रावधान, केन्द्र व राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन।

8.  सोवियत संघ – मूल कर्तव्य, प्रस्तावना में न्याय का आदर्श।

9.  जापान – विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।

10.  द. अफ्रिका – संविधान में संशोधन की प्रक्रिया, राज्य सभा में सदस्यों का निर्वाचन

भारतीय संविधान विश्व का अनूठा संविधान है। इसकी अनेक ऐसी विशेषताएँ है जो इसे विश्व के अन्य संविधानों से अलग करती है, जो निम्नलिखित है–

 1. विश्व का सबसे बड़ा संविधान

 2. संघात्मक व्यवस्था

 3. एकल नागरिकता

 4. संसदात्मक व्यवस्था

 5. न्यायपालिका की स्वतंत्रता

 6. वयस्क मताधिकार

 7. मौलिक अधिकार

 8. नीति निदेशक तत्त्व

 9. पंथ निरपेक्ष राज्य

 10. एकात्मक व संघात्मक तत्त्वों का अद्भुत संयोग।

 11. कठोरता व लचीलेपन का मिश्रण

 12. आपातकालीन उपबन्ध

 13. लोक-कल्याणकारी राज्य की स्थापना का आदर्श

 14. अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण की विशेष व्यवस्था

 15. विश्व शांति का समर्थक ( “वसुधैव कुटुम्बकम” का सिद्धांत )

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

उम्मीद करता हूं इस Indian Polity Notes : भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए नोट्स  आपके आगामी परीक्षाओं में काम आएंगे ऐसे ही नोट्स हम आपके लिए टोपी के अनुसार बिल्कुल आसान एवं सरल भाषा में उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप प्रत्येक टॉपिक को अच्छे से याद कर सके