Share With Friends

क्या आप वीरता पुरस्कार ( gallantry award ) के बारे में जानते हैं आखिरकार इसके अंतर्गत कौन-कौन से पुरस्कार वितरित किए जाते हैं अगर नहीं जानते तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें हम आपको वीरता पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं | वीरता शब्द से ही स्पष्ट होता है कि यह पुरस्कार वीर एवं पराक्रमी , साहसी व्यक्तियों को दिया जाता है | लेकिन यह परीक्षा की दृष्टि से बहुत इंपॉर्टेंट है इसलिए आपको इसे जरूर पढ़ना है

वीरता पुरस्कार में अनेक पुरस्कारों को शामिल किया गया है जैसे : परमवीर चक्र , वीर चक्र , अशोक चक्र इन सभी के बारे में पढ़ेंगे की किस क्षेत्र में कौन सा पुरस्कार दिया जाता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वीरता पुरस्कार ( gallantry award ) से संबंधित नोट्स

परमवीर चक्र 

 परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है। यह सम्मान युद्ध क्षेत्र में अदम्य साहस तथा परम शूरता का परिचय देने पर दिया जाता है।  यह पुरस्कार तीनों सेनाओं के वीरों को समान रूप से दिया जाता है। 

महावीर चक्र 

 महावीर चक्र युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों तथा असैनिकों को असाधारण शौर्य तथा वीरता के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र के पश्चात् यह द्वितीय श्रेणी का वीरता पुरस्कार है। 

वीर चक्र 

 यह भी युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान हेतु दिया जाता है। भारतीय सेनाओं में इस पुरस्कार का महत्त्व अत्यधिक है। 

अशोक चक्र 

 यह शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह सम्मान सैनिकों और गैर-सैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 1952 में हुई। 

कीर्ति चक्र 

 यह शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों तथा गैर-सैनिकों को असाधारण या प्रकट शूरता या बलिदान हेतु दिया जाता है। 

शौर्य चक्र 

 यह भी शांति के समय दिए जाने वाला वीरता पदक है। यह पुरस्कार सैनिकों तथा गैर-सैनिकों को असाधारण शौर्य एवं अदम्य साहस प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में उपलब्ध करवाई गए टॉपिक वीरता पुरस्कार ( gallantry award ) से संबंधित नोट्स से संबंधित नोट्स आपको अच्छे लगे होंगे जो आपको आपकी तैयारी के लिए काम आएंगे अगर आप ऐसे ही शानदार नोट्स के साथ घर बैठे अपने एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर हम आपको बिल्कुल फ्री स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाते हैं