Share With Friends

ओलंपिक खेल के बारे में आपने जरूर सुना होगा एवं देखा भी होगा लेकिन यह टॉपिक सभी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा में खेलों से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछ दिए जाते हैं इसलिए इस पोस्ट में हम आपको ओलंपिक खेल ( Olympic Games ) के बारे में सभी महत्वपूर्ण तथ्य बताने वाले हैं ताकि यह टॉपिक आपको अच्छे से क्लियर हो सके 

ओलंपिक खेल से संबंधित सभी नोट्स हमने इस पोस्ट में उपलब्ध करवा दिए हैं जिन्हें आप हिंदी भाषा में नीचे पढ़ सकते हैं अगर आपको यह नोट्स अच्छे लगे हो तो अन्य दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ओलंपिक खेल के बारे में संपूर्ण जानकारी

· प्राचीन ओलम्पिक खेल यूनान के ओलम्पिया शहर में 776 ईसा पूर्व में प्रारम्भ हुआ।

· चार वर्षों में एक बार खेले जाने वाला ओलम्पिक खेल को 394 ई. में रोम के राजा थियोडोसियस के आदेश के कारण इन खेलों का आयोजन बंद कर दिया गया।

· आधुनिक ओलम्पिक खेल की शुरुआत 1896 ई. में यूनान के एथेंस शहर से हुई। इसका आयोजन प्रत्येक 4 वर्ष के अन्तराल पर होता है।

· अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) की स्थापना 1894 ई. सखोन में हुई थी। इसका मुख्यालय लोसाने (स्विट्जरलैण्ड) में है।  

· इस समिति के प्रथम अध्यक्ष डिमिट्रियास विकेलास (यूनान) थे तथा वर्तमान 9वें अध्यक्ष थॉमस बाख (जर्मनी) है।

· अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ओलम्पिक खेलों को संचालित करने वाली संस्था है।

· अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य नीता अम्बानी है।

· ओलम्पिक मशाल जलाने की शुरुआत वर्ष 1928 एम्स्टर्डम (नीदरलैण्ड) ओलम्पिक से हुई।

· ओलम्पिक खेलों में शुभंकर की शुरुआत वर्ष 1968 के मैक्सिको सिटी ओलम्पिक से  हुई।

· 23 जून को ओलम्पिक दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई।

· ओलम्पिक ध्वज का सर्वप्रथम प्रयोग 1920 के एण्टवर्ष ओलम्पिक खेलों में किया गया तथा इसी ओलम्पिक में शपथ ग्रहण करने की शुरुआत हुई। 

· ध्वज के मध्य में पाँच चक्र एक-दूसरे से मिले हुए दर्शाए गए हैं, जो विश्व के 5 महाद्वीपों को दर्शाता हैं।

            नीला चक्र     –    यूरोप

            हरा चक्र       –    ऑस्ट्रेलिया

            पीला चक्र     –    एशिया

            लाल चक्र     –    उत्तरी व दक्षिण अमेरिका

            काला चक्र    –    अफ्रीका

· ओलम्पिक रिंग सर्वप्रथम वर्षा 1913 में सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की गई।

· एक ही ओलम्पिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के तैराक खिलाड़ी माइकल फेलप्स है माइकल फेलप्स (गोल्डन सार्क) ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में 8 स्वर्ण पदक जीते थे।

· TV पर ओलम्पिक खेलों का पहला प्रसारण वर्ष 1960 के रोम (इटली) ओलम्पिक खेलों का हुआ था। 

· भारतीय ओलम्पिक परिषद् को मान्यता वर्ष 1924 में और स्थापना वर्ष 1927 में हुई। सर दोराबजी जमशेदजी टाटा इसके प्रथम अध्यक्ष थे वर्तमान अध्यक्ष पी.टी. उषा और प्रधान सचिव राजीव मेहता है।

· भारत की ओर से ओलम्पिक में भाग लेने वाले प्रथम खिलाड़ी नार्मन प्रीचार्ड (एग्लों इण्डियन) थे।

· ओलम्पिक में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी मेरी लीला राव है।

· भारत ने ओलम्पिक खेलों में अब तक 10 स्वर्ण पदक जीते जिनमें 8 हॉकी टीम तथा इसके अलावा अभिनव बिन्द्रा (निशानेबाजी) व नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो) ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

विभिन्न देशों में ओलम्पिक खेलों का आयोजन

क्र.वर्षस्थानदेश
1.1896एथेंसयूनान
2.1900पेरिसफ्रांस  
3.1904सेंट लुइससंयुक्त राज्य अमेरिका
4.1908लंदनब्रिटेन
5.1912स्टॉकहोम स्वीडन
6.1916बर्लिनजर्मनी
7.1920एंटवर्पबेल्जियम
8.1924पेरिसफ्रांस
9.1928एम्सटर्डमनीदरलैण्ड  
10.1932लॉस एंजिल्ससंयुक्त राज्य अमेरिका
11.1936बर्लिनजर्मनी
12.1940टोक्योजापान
13.1944लंदनब्रिटेन
14.1948लंदनब्रिटेन
15.1952हेलसिंकीफिनलैंड
16.1956मेलबर्नआस्ट्रेलिया
17.1960रोमइटली
18.1964टोक्योजापान
19.1968मैक्सिको सिटीमैक्सिको
20.1972म्यूनिखजर्मनी
21.1976मॉट्रियलकनाडा
22.1980मास्कोरूस
23.1984लॉस एंजिल्ससंयुक्त राज्य अमेरिका
24.1988सियोलद. कोरिया
25.1992बार्सिलोनास्पेन
26.1996अटलांटासंयुक्त राज्य अमेरिका
27.2000सिडनीऑस्ट्रेलिया
28.2004एथेंसयूनान
29.2008बीजिंगचीन
30.2012लंदनब्रिटेन
31.2016रियो डि जेनेरियो  ब्राजील
32.2020टोक्योजापान
33.2024पेरिस (प्रस्तावित)फ्रांस
34.2028लॉस एंजिल्स (प्रस्तावित)  संयुक्त राज्य अमेरिका
35.2032ब्रिस्बेन (प्रस्तावित)ऑस्ट्रेलिया

नोट :   प्रथम विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1916 व द्वितीय विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1940, 1944 के ओलम्पिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

उम्मीद करते हैं इस ओलंपिक खेल ( Olympic Games ) से संबंधित नोट्स पोस्ट में हमने आपको बेहतर नोट्स उपलब्ध करवाने की कोशिश की है अगर आपको इस पोस्ट का स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य ग्रुप या अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें