Share With Friends

आज हम आपको NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 12 ) : ऑपरेशन फ्लड किससे सम्बंधित है ? ऐसे प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध करवा रहे हैं सामान्य ज्ञान ( General Knowledge ) का अर्थ है ऐसे प्रश्न जो सभी ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सिविल सर्विस परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनके बारे में आपको पता होना ही चाहिए इसलिए हम आपको टॉपिक अनुसार Ncert 6th – 12th Geography Gk Questions and Answers इस पोस्ट में लेकर आये है सामान्य ज्ञान कृषि एवं पशुपालन के संबंध में हमने नीचे प्रश्न उपलब्ध करवाए हैं

 यह प्रश्न आपको चाहे आप किसी भी कंपटीशन परीक्षा की तैयारी कर रहे हो इन प्रश्नों को आप एक बार अच्छे से जरूर पढ़ें अधिकांश प्रश्न इन में से ऐसे हैं जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 12 ) : ऑपरेशन फ्लड किससे सम्बंधित है ?

प्रश्न. ऑपरेशन फ्लड किससे सम्बंधित है ?

  • दुग्ध उत्पादन

ऑपरेशन फ्लड (Operation Flood) का सम्बंध दुग्ध उत्पादन में प्रगति से है, जिसके जनक डॉ. वर्गीज कुरियन हैं। इसे श्वेत क्रांति (White Revolution) नाम दिया गया था।

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी मिश्रित खेती की प्रमुख विशेषता है?

  • पशुपालन और शस्य उत्पादन को एक साथ करना

व्याख्या – कृषि का वह पद्धति जिसके अन्तर्गत फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन (केवल दुधारु गाय या भैंस तक ही. सीमित ) या डेयरी उद्योग को सम्मिलित किया जाता है, मिश्रित कृषि कहलाता है। इस प्रकार फसलोत्पादन के साथ-साथ जब पशुपालन भी आय का स्रोत हो तो वह मिश्रित कृषि की श्रेणि में आता है।

प्रश्न. भैंसों की कौन सी नस्ल गुजरात के दक्षिण-पश्चिमी भाग पायी जाती है?

  • सुरती

भैसों की सुरती नस्ल गुजरात के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में पायी । जाती है। यह भैंस प्रमुख दुधारू नस्ल है। इसके अतिरिक्त गुजरात में गिर नस्ल की भैंस भी पायी जाती है।

प्रश्न. देश में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

  • 1960 ई. में

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नगर (उधमपुर जिले, उत्तराखण्ड) भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय पंत है। इसका उद्घाटन पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 17 नवंबर, 1960 को उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के नाम से किया गया था। वर्ष 1972 में इसका नामकरण उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर किया गया। इस विश्वविद्यालय को भारत में हरितक्रांति का अग्रदूत माना जाता है।

प्रश्न. कोई डेयरी किसान किस तरह से अपने पशुओं का चारा उपभोग कम करके अपने दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ा सकता है ?

  • आहार सान्द्रण की पूर्ति में वृद्धि करके

पशुओं के चारे (Fodder) की गणुक्त्ता में वृद्धि तथा इसमें पोषक तत्वों में वृद्धि करने के पश्चात् चारे की मात्रा कम होने पर भी दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

प्रश्न. भारत में शीत ऋतु में शीतोष्ण पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा किन फसलों के अधिक उत्पादन में सहायक होती है?

  • केवल रबी

शीत ऋतु में शीतोष्ण पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा रबी फसलों के उत्पादन में सहायक होती है। चूंकि पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर एवं कैस्पियन सागर से आर्द्रता ग्रहण कर भारत में वर्षा करते हैं ।

प्रश्न. बाड़ बनाना एकत्रित करना और ऊन कटाई जैसी कुछ गतिविधियाँ किससे सम्बन्धित हैं?

  • भेड़ पालन

बाड़ बनाना एकत्रित करना और ऊन कताई जैसी गतिविधियाँ भेड़ पालन से सम्बंधित हैं। भेड़े मुख्य रूप से ऊन तथा मांस के लिए पाली जाती हैं।

प्रश्न. तिलहन की फसल के सम्बंध में नीचे दिये गये कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है/है?

(A) इनका उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में तथा प्रसाधन उद्योग में कच्चे माल के रूप में किया जाता है।

(B) तिल उत्तरी भारत में खरीफ की फसल है तथा दक्षिणी भारत में रवी की।

  • (A) और (B) दोनों

मूँगफली, सरसों, नारियल, तिल, सोयाबीन, अरंडी, अलसी और सूरजपुखी भारत में उगायी जाने वाली मुख्य तिहलन फसलें हैं। उनमें से अधिकतर खाद्य फसले हैं जो भोजन बनाने में प्रयोग किये जाते हैं, परन्तु इनमें से कुछ तिलहन के बीजों को साबुन प्रसाधन ( शृंगार के सामान) और उबटन उद्योग में कच्चे माल के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। दिल उत्तर भारत में खरीफ की और दक्षिण भारत में रबी की फसल है। अरंडी, खरीफ और रबी दोनों ऋतुओं में बांयी जाती है।

प्रश्न. यदि खाद्यान्नों का सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो, तो कटाई के समय उनमें आर्द्रता अंश कितने प्रतिशत से अधिक नही होना चाहिए ?

  • 14%

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAD) ने अपने मानकों के अनुसार, खाद्यान्नों के सुरक्षित भण्डारण के समय 14% तक ही सापेक्षित आर्द्रता (Pelative Humidity) निश्चित की है।

प्रश्न. भारत में वड़ का पौधा कहाँ से लाया गया था?

  • ब्राजील

स्वद अमेजन बेसिन (ब्राजील) में जंगली रूप में उगने वाले हेविया ब्राजीलिएन्सिस वृक्ष के दूध को जमाकर प्राप्त किया जाता है। इसके बीज वर्ष 1876 में पारा (ब्राजील) से भारत में लाये गये और 1895 ई. में दक्षिणी केरल के पहाड़ी हालों पर लगाये गये।

प्रश्न. भारत में उगायी जाने वाली, अधिकतर कॉफी की किस्म है?

  • अरेविका

भारत में कहवा (Coffee) की दो प्रजातियों मुख्य रूप से पायी जा हैं- अरेबिका एवं रोबस्टा| यहाँ उगायी जाने वाली अधिक कॉफी की किल्म अरेबिका है। अरेबिका कॉफी मूल रूप अफ्रीका के इथोपिया देश का पौधा है।

प्रश्न. मोटे अनाज के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

(A) मोटे अनाजों में पोषक तत्वों की मात्रा अत्यधिक होती है।

(B) ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाए जाने वाले मुख्य मोरे अनाज है।

  • (A) और (B) दोनों

ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाये जाने वाले प्रमुख मोटे अनाज हैं। यद्यपि इन्हें मोटा अनाज कहा जाता है, परन्तु इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अत्यधिक होती है। उदाहरणतया, रागी में प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, सूक्ष्म पोषक तत्व और भूसी मिलती है 

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी खरीफ को प्रमुख फसल नहीं है ?

  • गन्ना

खरीफ फसलों के अन्तर्गत चावल, गन्ना, कपास, ज्वार, बाजरा मक्का आदि जबकि रबी फसलों के अन्तर्गत गेहूँ, चना, जौ, सरसों, अलसी आदि फसलें उगायी जाती हैं। खरीफ फसलों के लिए उष्णकटिबंधीय एवं रबी फसलों के लिए शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु लाभकारी होती है।

प्रश्न. राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है ?

  • तिरुचिरापल्ली में

राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) मे स्थित है। यह केले के उत्पादन में वृद्धि के लिए फसल उत्पादन फसल सुधार एवं फसल संरक्षण पर कार्य करता है।

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए NCERT सामान्य ज्ञान Gk ( 12 ) : ऑपरेशन फ्लड किससे सम्बंधित है ? ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें