Share With Friends

इस पोस्ट में हम आपके लिए Goods and Services Tax ( GST ) Notes in hindi pdf download  से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं  GST Full form – Goods and Services Tax के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि जब जीएसटी लागू किया गया था उस समय यह प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक रहा है एवं यहां से आगामी परीक्षाओं में भी प्रश्न पूछे जाएंगे इसलिए जीएसटी के संपूर्ण नोट्स हमने आपको उपलब्ध करवा दिए हैं

 यह Gst notes in hindi pdf download ऐसे नोट्स से जो आपको संपूर्ण जानकारी सरल एवं आसान भाषा में देखने को मिलेंगे जिसे आप पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Join whatsapp Group

 Goods and Services Tax ( GST ) Notes in hindi pdf download

कर का अर्थ

  • प्रोसेलिगमेन, “कर सरकार को दिये जाने वाले उस अनिवार्य अंशदान को कहते हैं जो सबसे सामान्य हित के लिए किए जाने वाले खर्च़ों के भुगतान में अदा किया जाता है और जिसके बदले में कोई विशेष लाभ नहीं दिया जाता है।
  • कर सरकार की आय का मुख्य स्रोत है।

कर या करारोपण का उद्देश्य
(Objectives of Taxation)

  1. राजकीय आय में वृद्धि करना।
  2. अनावश्यक उपभोग वस्तुएँ (विशेष कर नशीले पदार्थ) पर रोक लगाना।
  3. संरक्षण एवं प्रशुल्क नीति की सफलता हेतु स्वदेशी उद्योगों पर कम कर लगाना एवं विदेशी आयातों पर ऊँचे कर लगाना।
  4. अतिरिक्त उपभोग पर कर लगाकर विनियोग और बचतों को प्रोत्साहन देती है जिससे पूँजी निर्माण एवं राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होती है।
  5. धन के वितरण की विषमताओं को कम करना।
  6. साधनों के प्रयोग में स्थानांतरण।
  7. मुद्रा प्रसार की रोकथाम।

भारत में कर संरचना

  • भारत में कर के अधिकारों का केन्द्रीय और राज्य सरकारों के बीच स्पष्ट विभाजन किया गया है।
  • केन्द्र सरकार द्वारा लगाये जाने वाले महत्वपूर्ण कर निम्नलिखित हैं-
  1. आयकर                    
  2. निगम कर
  3. सीमा शुल्क             
  4. केन्द्रीय उत्पादन शुल्क
  5. सेवाकर
  • वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच कर राजस्व का विभाजन किया जाता है।
  • कुछ करों को लगाने का अधिकार राज्य सरकारों को है और उनसे प्राप्त समस्त राजस्व को राज्य सरकार अपनी इच्छाओं के अनुसार उपयोग कर सकती है। जैसे – मनोरंजन कर, राज्य मूल्य वर्धित कर, कृषि आय पर कर
  • कुछ करों को लगाने का अधिकार केन्द्र सरकारों को है उनके प्राप्त समस्त राजस्व को राज्यों के बीच बाँट दिया जाता है, जैसे विज्ञापन पर कर आदि।
  • कुछ कर एवं शुल्क केन्द्र सरकार द्वारा लगाये जाते हैं, लेकिन उनको एकत्र एवं खर्च राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। जैसे स्टांप शुल्क
  • कर एक प्रकार का अनिवार्य भुगतान है जो कर आधार से संबंधित व्यक्ति या समूह द्वारा सरकार को बिना किसी प्रतिफल के देना होता है।
  • कर को ना चुकाना या कर की चोरी करना कानूनन दण्डनीय अपराध है।
  • कर एक अनैच्छिक शुल्क होता है, जिसे सरकार की गतिविधियों को संचालित करने के लिए स्थानीय, क्षेत्रीय या राष्ट्रीय सरकार द्वारा लागू किया जाता है।

करों के प्रकार 

कर दो प्रकार के होते हैं

  1. प्रत्यक्ष कर
  2. अप्रत्यक्ष कर

(1)  प्रत्यक्ष कर

  • प्रत्यक्ष कर वह कर है, जिसे जिस व्यक्ति पर आरोपित किया जाता है, उसी से वसूल किया जाता है।
  • इसे किसी भी स्थिति में अन्य व्यक्ति को स्थानान्तरित नहीं किया जा सकता है।

(i) निगम कर

  • यह एक प्रत्यक्ष कर है, जो कंपनियों के लाभ पर लगाया जाता है।
  • इसी कारण इसे कंपनी लाभ कर भी कहा जाता है।
  • यह कर केन्द्र सरकार द्वारा लगाया व एकत्रित किया जाता है।
  • यह कर राज्यों के मध्य विभाजित नहीं किया जाता है।
  • वर्तमान में यह कर भारत सरकार के राजस्व प्राप्त करने का सबसे बड़ा स्त्रोत बना हुआ है।
  • भारत में वर्ष 1960-61 से पहले कंपनियों पर उनके लाभ पर जो कर लगाया जाता था, उसे सुपरटैक्स कहा जाता था।
  • इसे वर्ष 1960-61 में समाप्त कर दिया गया और उसके स्थान पर इसे निगम कर कहा जाने लगा।

(ii) संपत्ति कर

  • संपत्ति से कमाए हुए लाभ पर लगने वाला कर संपत्ति कर कहलाता है।
  • संपत्ति कर अधिनियम, 1957 के तहत भारत में संपत्ति कर सर्वप्रथम अप्रैल, 1957 को लगाया गया। 
  • भारत में संपत्ति कर राज्य सरकारों का कर है।
  • इसके तहत प्रत्येक वर्ष संपत्ति का मूल्यांकन करके कर लगाया जाता है।
  •        इस कर को वर्ष 2015-2016 के बजट से तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा समाप्त कर दिया गया।

Download Full Notes PDF……

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

उम्मीद करता हूं कि यह  Goods and Services Tax ( GST ) Notes in hindi pdf download नोट्स आपको आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी काम आएंगे अगर इन नोट्स से आपको थोड़ी भी सहायता होती है तो इस वेबसाइट को अपने दोस्तों एवं अन्य ग्रुप में जरूर शेयर करें