Current Affairs March 2022 Pdf Download in Hindi – सभी महत्वपूर्ण प्रश्न

Current Affairs March 2022 Pdf
Share With Friends

Current Affairs march 2022 Pdf – One Liner Questions करंट अफेयर्स यह कैसा विषय है जो लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है एवं इसकी तैयारी के लिए आपको Daily Current Affairs Questions in Hindi | Monthly Current affairs pdf | Yearly current affairs pdf 2022 को पढ़ने की जरूरत है परीक्षा में पिछले कुछ महीनों का करंट अफेयर्स पूछा जाता है और आज हम आपको Yearly current Gk Questions मार्च 2022 वन लाइनर करंट अफेयर्स की लगभग सभी महत्वपूर्ण प्रशन उपलब्ध करवा रहे हैं

 Last month Current Affairs Pdf मार्च 2022 की यह वन लाइनर  प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में याद कर सकते हैं इसी प्रकार हम प्रत्येक महीने के वन लाइनर करंट अफेयर्स प्रश्नों को आपके लिए उपलब्ध करवाते रहेंगे

Yearly current Affairs 2022 in Hindi

March 2022 Current Affairs One Liner Questions and Answers in Hindi

चर्चा में रहा हेराथ महोत्सव का संबंध किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से हैं ?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर

04 मार्च, 2022 को भारतीय रेलवे ने दो ट्रेनों को एक-दूसरे की ओर पूरी गति से आगे बढ़ाते हुए स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया है। इसका नाम है ?

उत्तर – कवच

07 से 10 मार्च, 2022 तक भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लाइनेक्स’ का नौवां संस्करण आयोजित किया गया है ?

उत्तर – श्रीलंका

07 मार्च, 2022 को भारत में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा और चौथा डेटा सेंटर कहाँ स्थापित किए जाने की घोषणा की गई ?

उत्तर – हैदराबाद

06-08 मार्च, 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव-2022 का आयोजन कहाँ
किया गया ?

उत्तर – बीकानेर

‘महात्मा गाँधी ग्रीन ट्राएंगल’ का अनावरण किस देश में किया गया है ?

उत्तर – मेडागास्कर

22-31 मार्च, 2022 तक भारत और किस देश के बीच ‘लामितिये- 2022’ संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया ?

उत्तर – सेशेल्स

वर्ष 2022 का प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर प्राइज़ किसे देने का एलान किया गया है ?

उत्तर – फ्रांसिस केरे

22 से 31 मार्च, 2022 तक भारत और किस देश के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘दुस्तलिक’ का आयोजन किया गया है ?

उत्तर – उज्बेकिस्तान

23 मार्च, 2022 को महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने संन्यास लेने की घोषणा की है। वे किस देश से संबंधित हैं ?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट-2021 के अनुसार विश्व का सबसे प्रदूषित देश कौन- सा है ?

उत्तर – बांग्लादेश

25 मार्च, 2022 को नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है ?

उत्तर – गुजरात

24 मार्च, 2022 को किस भारतीय कंपनी को फीफा विश्व कप-2022 के लिए आधिकारिक तौर पर स्पॉन्सर चुना गया है ?

उत्तर – बायजूज़

25 मार्च, 2022 को किसे अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का नया महानिदेशक चुना गया है ?

उत्तर – गिल्बर्ट एफ. हौंगबो

27-28 मार्च, 2022 को 94वें ऑस्कर पुरस्कार में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया ?

उत्तर – कोडा

मार्च, 2022 में जारी ‘वार्षिक फ्रंटियर्स रिपोर्ट- 2022’ के अनुसार विश्व में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित वाला शहर कौन-सा है ?

उत्तर – ढाका

मार्च, 2022 में किस राज्य के ‘लिविंग रूट ब्रिज’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची (Tentative List) में शामिल किया गया है ?

उत्तर – मेघालय

मार्च, 2022 में किसे ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट

पाँचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता किस देश ने की है ?

उत्तर – श्रीलंका

30 मार्च से 03 अप्रैल, 2022 तक भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण-2022’ आयोजित किया गया ?

उत्तर – फ्रांस

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने भारतीय हिमालयी क्षेत्र में दो नए भू- वैज्ञानिक विरासत स्थलों की पहचान की है। अब भारत में कितने भू-वैज्ञानिक विरासत स्थल हो गए हैं ?

उत्तर – 34

31 मार्च, 2022 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज निम्न में से कौन बन गए हैं ?

उत्तर – ड्वेन ब्रावो

अंतिम शब्द :

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

 अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक हेयर पर क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हम से जुड़ सकते हैं  

 करंट अफेयर्स के ऐसे ही Current Affairs March 2022 Pdf Download in Hindi – सभी महत्वपूर्ण प्रश्न प्रश्नों के साथ निरंतर अपनी तैयारी जारी रखने के लिए आप इस वेबसाइट को रोजाना विजिट करते रहें आपको यहां ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न रोजाना देखने को मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *